—Advertisement—

भव्य और ऐतिहासिक विश्वकर्मा सामाजिक कल्याण संस्था बैठक नागदा में सम्पन्न, नई समिति के महत्वपूर्ण निर्णयों से समाज में उत्साह

Author Picture
Published On: 14 April 2026
WhatsApp Image 2026 04 14 at 9.34.30 PM

—Advertisement—

विश्वकर्मा सामाजिक कल्याण संस्था बैठक नागदा में नवगठित समिति की पहली बैठक सम्पन्न, प्राण प्रतिष्ठा, समाजिक निर्णय और आयोजन को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

विश्वकर्मा सामाजिक कल्याण संस्था बैठक नागदा

विश्वकर्मा सामाजिक कल्याण संस्था बैठक नागदा में समाज के विकास, संगठन और धार्मिक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह बैठक समाज के लिए एक नई दिशा तय करने वाली साबित हुई।

बैठक का आयोजन और अध्यक्षता

नागदा जं. (निप्र)-दिनांक 13 अप्रैल 2026 को सर्व विश्वकर्मा सामाजिक कल्याण संस्था द्वारा नवगठित समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मनोनीत अध्यक्ष श्री मुकेश विश्वकर्मा द्वारा की गई।

प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में समिति सचिव श्री रामचंद्र जी विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष श्री गोवर्धन विश्वकर्मा, सह-सचिव श्री प्रभु लाल पांचाल, समिति सदस्य श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा तथा वरिष्ठ समाजसेवी श्री मोहनलाल जी पांचाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक की शुरुआत और धार्मिक विधि

सर्वप्रथम सभी उपस्थित महानुभावों ने तीन बार “ऊँ” का उच्चारण कर आराध्य देव भगवान श्री विश्वकर्मा जी को नमन किया। तत्पश्चात सभी सदस्यों ने अपना-अपना परिचय देते हुए बैठक का शुभारंभ किया।

मंदिर का इतिहास और आर्थिक विवरण

बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष श्री गोवर्धन विश्वकर्मा द्वारा किया गया। आपने मंदिर के इतिहास, स्थापना एवं पूर्व कार्यों की विस्तृत जानकारी नवागत सदस्यों को प्रदान की गई। साथ ही संस्था की वर्तमान आय के स्रोतों एवं मंदिर संचालन व्यवस्था के व्ययों का भी विस्तारपूर्वक विवरण प्रस्तुत किया गया।

प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा

समिति सचिव श्री रामचंद्र जी विश्वकर्मा, सह-सचिव श्री प्रभु लाल पांचाल एवं श्री राजेन्द्र शर्मा द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की तिथि के संबंध में चर्चा की गई।

वरिष्ठ समाजसेवी के सुझाव

पूर्व में दिनांक 05/04/2026 की बैठक में 2, 3 एवं 4 मई 2026 को आयोजन हेतु विचार किया गया था। किन्तु वरिष्ठ समाजसेवी श्री मोहनलाल जी पांचाल द्वारा सुझाव दिया गया कि इतने बड़े आयोजन को अल्प समय में संपन्न करना व्यावहारिक नहीं होगा।

उन्होंने सुझाव दिया कि नवगठित समिति को विधिवत कार्यभार सौंपने के पश्चात समिति सदस्य नागदा नगर एवं आसपास के ग्रामों में निवासरत विश्वकर्मा बंधुओं से संपर्क कर आयोजन की सूचना दें तथा दान राशि संग्रह की प्रक्रिया पूर्ण करें।

WhatsApp Image 2026 04 14 at 9.34.31 PM 1

आगामी बैठक का निर्णय

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सर्व विश्वकर्मा समाज की विस्तृत बैठक दिनांक 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार (अमावस्या) को मंदिर परिसर में आयोजित की जाए, जिसमें समाजबंधुओं के मार्गदर्शन से प्राण प्रतिष्ठा की अंतिम तिथि निर्धारित की जाएगी।

समिति सदस्यों की उपस्थिति

नवगठित समिति के सदस्य श्री मुकेश विश्वकर्मा, श्री विनय राज शर्मा, श्री महेश जी चौहान, श्री अजय विश्वकर्मा, श्री बद्रीलाल जी पांचाल, श्री दिनेश जी मंडोरा, श्री दीपक चौहान, श्री रमेश चंद्र विश्वकर्मा एवं श्री विजय झाला उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026 04 14 at 9.34.31 PM

स्वागत एवं समापन

सभी सदस्यों ने तन, मन एवं धन से मंदिर एवं समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में नवागत सदस्यों का समिति पदाधिकारियों द्वारा दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

WhatsApp Image 2026 04 14 at 9.34.30 PM 1

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp