Bhopal बनेगा ऐतिहासिक क्षण का साक्षी, विद्योदय तीर्थ में होगा आचार्य विद्यासागर जी के डाक टिकट का विमोचन
आचार्य विद्यासागर महाराज पर विशेष डाक टिकट जारी होंगे, 27 नवंबर को भोपाल के हबीबगंज स्थिति विद्योदय तीर्थ में होगा भव्य लोकार्पण
डाक टिकट पर अंकित होगी संत शिरोमणि की छवि, देशभर में जाएगी गुरुवर की वाणी, भोपाल बनेगा इतिहास का साक्षी
राजेश जैन दद्दू
श्रंमण संस्कृति के महामहिम संत शिरोमणि आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज पर विशेष डाक टिकट जारी होंगे। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
उसका लोकार्पण होगा 27 नवंबर को भोपाल में।नवाचार्य आचार्य समय सागर जी महाराज संसघ के सानिध्य में। वही भोपाल, जहां विधानसभा परिसर में पहली बार किसी जैन संत का स्मृति दिवस मनाया गया था, जहां मध्यप्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आचार्य श्री की स्मृति में स्मारक और शोध संस्थान बनाने की घोषणा की थी, जहां आचार्य श्री के जीवन पर आधारित 25 पुस्तकों का विमोचन हुआ था।
अब उसी भोपाल में 27 नवंबर को एक और इतिहास रचा जाएगा। परम पूज्य मुनि श्री अभय सागर जी गुरु देव की प्रेरणा और आशीर्वाद से विशेष डाक टिकट का विमोचन समारोह विद्योदय तीर्थ क्षेत्र हबीबगंज में। दद्दू ने कहा कि यह डाक टिकट नहीं, यह तो गुरुवर का आशीर्वाद है।
डाक टिकट छोटा सा होता है, परंतु उसका संदेश बहुत बड़ा होता है।
वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि जब भारत सरकार किसी महापुरुष पर डाक टिकट जारी करती है, तो इसका अर्थ होता है कि उस महापुरुष का व्यक्तित्व अब राष्ट्र की धरोहर बन गया है।
आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने अपना जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण संपूर्ण राष्ट्र को समर्पित किया था। तप और साधना से उन्होंने भारत को विश्व में पहचान दिलाई। भारतीय डाक विभाग द्वारा
अब उन्हीं आचार्य श्री की छवि डाक टिकट पर अंकित होगी। वह डाक टिकट जब देश के कोने-कोने में जाएगा, जब किसी चिट्ठी पर लगकर किसी घर में पहुंचेगा, तो उसके साथ गुरुवर का आशीर्वाद भी पहुंचेगा।
पहले सिक्का, अब डाक टिकट, गुरुवर की महिमा बढ़ती जा रही है। राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के मंयक जैन ने कहा कि
यह पहली बार नहीं है, जब आचार्य श्री को राष्ट्रीय सम्मान मिला हो।
इससे पहले उनकी प्रथम समाधि स्मृति महोत्सव पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डोंगरगढ़, चंद्रगिरी में आचार्य विद्यासागर महाराज की तस्वीर वाला 100 रुपये का सिक्का और 5 रुपये का डाक टिकट जारी किया था।
बाद में उनके द्वितीय समाधि स्मृति महामहोत्सव में भी आचार्य श्री के नाम से 210 डाक लिफाफों का विमोचन और भारत सरकार द्वारा चांदी के सिक्के का विमोचन किया गया था। पुनः 27 नवंबर को विद्योदय तीर्थ क्षेत्र भोपाल में विशेष डाक टिकट का लोकार्पण इस श्रृंखला की अगली कड़ी है। यह सिद्ध करता है कि गुरुवर आचार्य श्री केवल जैन समाज के गुरु नहीं थे, वे भारत के गुरु थे, वे विश्व के गुरु थे।
आचार्य विद्यासागर महाराज जैन समुदाय में एक अत्यंत सम्मानित महामहिम संत थे, जो अपनी बुद्धिमत्ता और आध्यात्मिक नेतृत्व के लिए जाने जाते थे।
उन्होंने हिंदी महाकाव्य *मूक माटी* की रचना की, जिसका अनुवाद अनेक भाषाओं में किया जा चुका है।
उन्होंने हथकरघा,गौपालन, गौसंरक्षण ,और बच्चीयो के लिए प्रतीभा स्थली,गौसंवर्धन पर जोर दिया था। उन्होंने सालों पहले गौमांस निर्यात के विरोध में अभियान शुरू किया था।
उन्होंने 18 फरवरी 2024 को डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी तीर्थ में समाधि ली थी।
उनकी समाधि के बाद भी उनकी वाणी जीवित है, उनकी प्रेरणा जीवित है, उनका आशीर्वाद जीवित है।
इस समारोह में नवाचार आचार्य श्री समय सागर जी संसघ संतों का सान्निध्य होगा, समाज के गणमान्यजनों की उपस्थिति होगी, डाक विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति होगी, और हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे।
यह समारोह केवल डाक टिकट के लोकार्पण का समारोह नहीं होगा। यह समारोह गुरु गुणानुवाद का समारोह होगा। यह समारोह गुरु भक्ति का समारोह होगा।
आइए, हम सब बनें साक्षी
राजेश जैन दद्दू का सभी से निवेदन है, 27 नवंबर को भव्य लोकार्पण समारोह में भोपाल पहुंचें।
यदि आप भोपाल नहीं पहुंच सकते, तो कम से कम एक डाक टिकट अवश्य अपने घर में रखें। अपने बच्चों को बताएं, यह कौन हैं? यह संत शिरोमणि आचार्य भगवन विद्यासागर जी महाराज हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन धर्म, राष्ट्र और मानवता के लिए समर्पित कर दिया।
नमोस्तु शासन जयवंत हो।
*राजेश जैन दद्दू*
*, इंदौर*
