वड़नगर से वाराणसी जन-जल यात्रा का सारंगपुर में स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली
सारंगपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘वड़नगर से वाराणसी जन-जल यात्रा’ का सारंगपुर विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ। यात्रा के पहुंचने पर मध्य प्रदेश शासन के राज्य मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल के नेतृत्व में भाजपा मंडल सारंगपुर के कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानंद विद्यालय परिसर में यात्रा का स्वागत किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। इसके बाद बाइक रैली के माध्यम से यात्रा को नगर के प्रमुख मार्गों से निकाला गया। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थानीय लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों के सामने पहुंचकर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
प्रमुख मार्गों से गुजरी बाइक रैली
जन-जल यात्रा की बाइक रैली एबी रोड से शुरू होकर परशुराम चौराहा, अस्पताल रोड, बागकुआ, रंगेरवाड़ी, सदर बाजार टंकी, महादेव मित्र मंडल चौराहा, मुखर्जी चौक, जोशी दवाखाना, भेरू दरवाजा, पालीवाल कॉम्प्लेक्स, महाराणा प्रताप चौराहा और बस स्टैंड होते हुए राठी परिसर पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।
आयोजकों के अनुसार, यात्रा के माध्यम से सेवा, जनसंपर्क और सामाजिक सहभागिता से जुड़े संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने यात्रा के स्वागत में सहभागिता की।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश वर्मा, मंडल महामंत्री कमल राठौर और कुलदीप राठौर, सुनील बागवान, राकेश पुष्पद, विनोद लववंशी, संतोष धनगर, संतोष कुम्भकार, सतीश गिरजे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भानुसिंह लववंशी, चिराग सोनी, अंत्रीक्ष पारिक, योगेश महेश्वरी, मोहित हाडा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम की जानकारी भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी मोहन लववंशी द्वारा दी गई।
