—Advertisement—

400 से अधिक ग्रंथों के रचयिता आचार्य कनकनंदी गुरुदेव को मिलेगा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Author Picture
Published On: 21 November 2026
कनकनंदी

—Advertisement—

400 से अधिक ग्रंथों के रचयिता आचार्य कनकनंदी गुरुदेव को मिलेगा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

22 नवंबर को सागवाड़ा में होगा सम्मान समारोह, जैन दर्शन और साहित्यिक योगदान को मिलेगी वैश्विक पहचान

सागवाड़ा। जैन दर्शन, अध्यात्म, साहित्य और वैज्ञानिक चिंतन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले आचार्य श्री कनकनंदी गुरुदेव के नाम एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि जुड़ने जा रही है। जैन दर्शन पर उनके व्यापक साहित्यिक और वैचारिक कार्यों को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने मान्यता दी है। इसी क्रम में 22 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे आचार्यश्री को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

400 से अधिक ग्रंथ और 14 हजार से अधिक आध्यात्मिक कविताएं

आचार्यश्री की इस उपलब्धि का खास आधार उनके द्वारा रचित 400 से अधिक ग्रंथ और 14 हजार से अधिक आध्यात्मिक कविताएं हैं। उनके साहित्य और दर्शन पर देश के 50 से अधिक विश्वविद्यालयों में शोध कार्य होने का भी उल्लेख किया गया है।

वे जैन दर्शन को आधुनिक विज्ञान, तर्क और अनुसंधान से जोड़कर नई पीढ़ी के सामने प्रस्तुत कर रहे हैं। उनकी विद्वत्ता का लाभ विभिन्न वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों के वैज्ञानिक भी लेते रहे हैं।

प्रो. (डॉ.) राजमल जैन कोठारी, FRAS ने अपनी पुस्तक की प्रस्तावना में आचार्यश्री के बहुआयामी व्यक्तित्व, 30 से अधिक भाषाओं के ज्ञान, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और साहित्यिक योगदान का विस्तार से उल्लेख किया है।

सागवाड़ा में हुआ 15वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन

गौरतलब है कि 18 से 21 नवंबर तक सागवाड़ा में आचार्यश्री के सानिध्य में 15वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका विषय ‘जैन दर्शन और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता’ रहा। सम्मेलन में देश-विदेश के विद्वानों और शोधार्थियों ने हिस्सा लिया।

गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का यह सम्मान केवल एक संत की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि जैन दर्शन की ज्ञान, शोध और साहित्य परंपरा की वैश्विक प्रतिष्ठा का भी अहम अवसर है। आचार्य कनकनंदी गुरुदेव की यह उपलब्धि भारतीय आध्यात्मिक चिंतन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाने की दिशा में उल्लेखनीय मानी जा रही है।

(रिपोर्ट: डॉ. जयेन्द्र जैन ‘निप्पू चन्देरी’, विशेष संवाददाता, सागवाड़ा)

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp