मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इंदौर के आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में मुनि श्री 108 सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर श्रीफल समर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि व जनकल्याण के लिए आशीर्वाद लिया।
इंदौर में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के दर्शन कर लिया आशीर्वाद
आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, श्रीफल समर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की
राजेश जैन दद्दू, इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने छत्रपति नगर स्थित तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय पहुंचकर चातुर्मासरत मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ससंघ के दर्शन किए और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि उमंग सिंघार ने श्रद्धा एवं विनय भाव से मुनिश्री के समक्ष श्रीफल समर्पित किया और पाद-प्रक्षालन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान धार्मिक और सामाजिक समागम देखने को मिला।
मुनिश्री के दर्शन के बाद सिंघार ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, जनकल्याण और आपसी सद्भाव के लिए मंगल आशीर्वाद लिया। राजेश जैन दद्दू के अनुसार मुनिश्री ने उन्हें धर्म, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलते हुए जनसेवा करने की प्रेरणा दी।
उन्होंने बताया कि मुनिश्री ने सेवा भाव और निर्मल दृष्टि के साथ जनसेवा के महत्व पर संदेश दिया तथा पद से अधिक सेवा को महत्वपूर्ण बताया।
इस अवसर पर अनुरोध जैन, आनंद कासलीवाल, संजय बाकलीवाल, सुनील गोधा, आनंद गोधा, धर्मेन्द्र जैन सिनकेम सहित धर्म प्रभावना समिति, जैन समाज के प्रमुखजन एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
