Vishuddhasagar Ji Maharaj – Swaraj Vani

दिल्ली में 25 अक्टूबर को भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा समारोह | Jain Muni Diksha Delhi
दिल्ली के लाल किला मैदान में 25 अक्टूबर 2026 को आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज के सान्निध्य में भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा समारोह आयोजित होगा।

*दिल्ली के लाल किला मैदान में गूंजेगा वैराग्य का जयघोष – 25 अक्टूबर को इतिहास रचेगी भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा*

*राष्ट्रसंत विरागसागर जी के श्रंमण संस्कृति के महामहिम शिष्य विशुद्धसागर जी के कर कमलों से होगी भव्य जेनेश्वरी मुनि दीक्षा – देश भर से जुटेंगे हजारों श्रद्धालु*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर / नई दिल्ली, _आ रहा है एक ऐसा स्वर्णिम अवसर… जहाँ त्याग तपस्या का रूप लेगा, जहाँ वैराग्य साधना का संकल्प बनेगा और जहाँ आत्मकल्याण की दिशा में एक नया अध्याय आरंभ होगा…_

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि भारत की राजधानी दिल्ली की ऐतिहासिक धरा पर जैन धर्म के इतिहास का एक स्वर्णिम पृष्ठ लिखा जाने वाला है। परम पूज्य राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 *विरागसागर जी महाराज* के परम प्रभावक महामहिम शिष्य, चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य श्री 108 *विशुद्धसागर जी महाराज* के पावन कर कमलों से *भव्य जैनेश्वरी मुनि दीक्षा समारोह* का आयोजन होने दिल्ली के लालकिले पर होने जा रहा है।

तारीख 25/10/26 रविवार

दोपहर 1 बजे से दिल्ली के लाल मंदिर

के सामने लालकिला मैदान दिल्ली

*कब और कहाँ होगा ऐतिहासिक समारोह -*

*तिथि व समय :* समस्त वैरागी रविवार, 25 अक्टूबर 2026, दोपहर ठीक 01:00 बजे**

– *दीक्षा स्थल :* श्री दिगंबर जैन लाल मंदिर जी के सामने, लाल किला मैदान, दिल्ली ।

आयोजक मंडल के अनुसार, यह केवल दीक्षा नहीं, बल्कि संसार के माया मोह को छोड़कर आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा का महापर्व है।

*दिल्ली आयोजन समिति -*इस पुनीत आयोजन के आयोजक *प्राचीन श्री अग्रवाल दिगंबर जैन पंचायत (रजि.), धर्मपुरा, दिल्ली – 110006* हैं तथा संयोजन का दायित्व *ऋषभ विहार चातुर्मास समिति, दिल्ली* द्वारा निभाया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने के लिए दिल्ली जैन समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता दिन-रात जुटे हुए हैं।

*अनुमोदना का आह्वान -*

आयोजकों ने भारत वर्षीय सकल जैन समाज से अपील की है – _”तो आइए हम सब इस अद्भुत वैराग्यमय अविस्मरणीय पलों के साक्षी बनकर वैराग्य की अनुमोदना करें और अपने जीवन को धन्य बनाएं।”_और नमोस्तु शासन जयवंत हो गुंजायमान करें। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ जैनेन्द्र जैन ने भी इस अवसर पर समस्त समाज से दिल्ली पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने का आह्वान किया है।

Indore को मिले 2027 का वर्षायोग : श्रमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के श्रीचरणों में श्रीफल भेंट कर किया निवेदन
Indore को मिले 2027 का वर्षायोग : श्रमण संस्कृति के महामहिम पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के श्रीचरणों में श्रीफल भेंट कर किया निवेदन

राजेश जैन दद्दू

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद प्रवक्ता एवं मिडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू एवं महिला परिषद् संभागीय अध्यक्ष श्रीमती मुक्ता जैन ने वर्ष 2027 ससंघ वर्षायोग स्थापना की मंगल भावना गुरु चरणों में व्यक्त की

*Indore ,।* श्रमण संस्कृति के महामहिम *पट्टाचार्य आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज* ससंघ को *वर्ष 2027 का पावन वर्षायोग सर सेठ हुकुमचंद जी जैन की धर्म नगरी इंदौर में स्थापित हो*, ऐसी मंगल भावनाओं के साथ दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी *श्री राजेश जैन दद्दू* एवं महिला परिषद् की संभागीय अध्यक्ष *श्रीमती मुक्ता जैन* ने श्रीफल भेंट कर विनय पूर्वक निवेदन किया।

इस अवसर पर राजेश जैन दद्दू ने कहा कि इंदौर की धर्मप्रेमी जनता विगत कई वर्षों से गुरुदेव के वर्षायोग की प्रतीक्षा कर रही है। इंदौर नगर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष आनंद नवीन गोधा हर्ष जैन , महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, आजाद जी जैन डॉ जैनेन्द्र जैन, सपना मनीष गोधा हंसमुख गांधी, टीके वेद ,नेमीबडकुल अशोक खासगीवाला प्रीतपाल टोंग्या सुशील पांड्या धर्मेन्द्र पाटनी मनीष मोना , कमलेश जैन प्रदीप बड़जात्या भुपेंद्र जैन एवं श्रीमती पुष्पा कासलीवाल श्रीमती रेखा जैन ममता जैन उर्मिलागांधी एवं समस्त जैन समाज सोशल ग्रुप फेडरेशन,पुलक चेतना मंच, समस्त महिला परिषद्, संगठन, मंडल सब की मंगल भावनाएं पट्टाचार्य गुरुदेव के संसघ सान्निध्य, में समर्पित की ।

दद्दू ने कहा की गुरु देव की आगम अनुकूल चर्या साधना , देशना और आशीर्वाद से मालवा की धरा पावन होगी और समाज को आत्मकल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा।

श्रीमती मुक्ता जैन ने कहा कि महिला परिषद् एवं सकल जैन समाज इंदौर की ओर से हम सभी का भाव है कि गुरुदेव का 2027 का वर्षायोग इंदौर में हो, जिससे चातुर्मास के दौरान धर्म, साधना और संस्कारों की गंगा बहे।

गुरुदेव ने दोनों की मंगल भावना को आशीर्वाद स्वरूप मुस्कुराते हुए स्वीकार किया और मंगल आशीर्वाद प्रदान किया।

उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज दिगम्बर जैन श्रमण-संस्कृति के उत्कृष्ट पट्टाचार्य हैं और उनके ससंघ सान्निध्य में देशभर में धर्म की प्रभावना निरंतर हो रही है।

*- प्रेषक : राजेश जैन दद्दू, प्रवक्ता, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर*

कालसर्प दोष और जैन दृष्टि: ज्योतिष, आस्था और आत्मपुरुषार्थ का संबंध
कालसर्प दोष को लेकर जैन परंपरा में विधान का उल्लेख मिलता है, लेकिन जैन दर्शन भय के बजाय कर्म, आत्मचिंतन, संयम और आत्मपुरुषार्थ पर जोर देता है।

कालसर्प दोष और जैन दृष्टि: आस्था, ज्योतिष और आत्मपुरुषार्थ के बीच जरूरी संवाद

धार्मिक विधान को समझें श्रद्धा और विवेक के साथ, भय के बजाय आत्मचिंतन और पुरुषार्थ पर हो जोर

डॉ. जयेन्द्र जैन ‘निप्पू चन्देरी’

राष्ट्रीय गौरव, जैन दर्शन-ज्योतिष

भ्रमणभाष: 9407222244

सोशल मीडिया पर इन दिनों कालसर्प दोष से संबंधित कई संदेश प्रसारित हो रहे हैं। इनमें कुछ संदेश जैन विधि के माध्यम से कालसर्प दोष के निवारण का दावा भी करते हैं। ऐसे संदेशों के बीच यह समझना जरूरी है कि धार्मिक आस्था, ज्योतिषीय मान्यता और वैज्ञानिक प्रमाण अलग-अलग विषय हैं। न तो धार्मिक परंपरा को बिना समझे खारिज करना उचित है और न ही किसी चमत्कारिक परिणाम के दावे को बिना प्रमाण के निश्चित सत्य मान लेना।

जैन परंपरा में कालसर्प विधान

जैन परंपरा में कालसर्प से संबंधित धार्मिक विधान का उल्लेख मिलता है। आचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज के नाम से प्रकाशित ‘कालसर्प दोष निवारक विधान’ में मंडल, अर्घ्य, पूजा-विधान और जिनेन्द्र आराधना से संबंधित विधियां वर्णित हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि जैन समाज में इस विषय से जुड़ी धार्मिक विधान परंपरा उपलब्ध है।

हालांकि किसी धार्मिक विधान का अस्तित्व और उसके परिणाम की वैज्ञानिक गारंटी दो अलग-अलग विषय हैं। विशेष रूप से सोशल मीडिया पर इस्तेमाल होने वाले ‘तुरंत’, ‘निश्चित’ और ‘सभी दोष समाप्त’ जैसे शब्दों को सावधानी से समझने की आवश्यकता है।

जैन दर्शन का आधार आत्मपुरुषार्थ

जैन दर्शन व्यक्ति को भयभीत करने के बजाय कर्म, आत्मचिंतन और पुरुषार्थ की ओर प्रेरित करता है। पूजा, विधान, मंत्र-जाप अथवा ध्यान का आध्यात्मिक महत्व तब और बढ़ता है, जब उससे व्यक्ति में संयम, अहिंसा, क्षमा, सत्य, अपरिग्रह और आत्मचिंतन की भावना मजबूत हो।

जैन चिंतन के अनुसार व्यक्ति को अपने जीवन की प्रत्येक समस्या के लिए केवल ग्रह-नक्षत्रों को जिम्मेदार मानकर स्वयं को असहाय नहीं समझना चाहिए। अपने कर्म, व्यवहार और परिणामों की शुद्धि की दिशा में प्रयास भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

कालसर्प के नाम पर भय से बचना जरूरी

धार्मिक आस्था को भय अथवा आर्थिक दबाव का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। किसी व्यक्ति को यह कहकर डराना कि कालसर्प दोष के कारण उसका जीवन संकट में है और महंगी पूजा कराने पर ही समस्या दूर होगी, जिम्मेदार धार्मिक दृष्टिकोण नहीं माना जा सकता।

यदि किसी व्यक्ति को ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार कालसर्प दोष की चिंता है तो वह जैन परंपरा में उपलब्ध विधान को योग्य विद्वान और प्रमाणिक धार्मिक स्रोतों के माध्यम से समझ सकता है। इसके साथ स्वाध्याय, ध्यान, संयम और आत्मपुरुषार्थ को जीवन में स्थान देना अधिक व्यापक आध्यात्मिक दृष्टिकोण है।

ग्रहों से अधिक परिणामों की शुद्धि

जैन दर्शन में कर्म-सिद्धांत का विशेष महत्व है। अभिषेक, पूजा, जाप या विधान का वास्तविक आध्यात्मिक उद्देश्य व्यक्ति को क्रोध, मान, माया, लोभ और राग-द्वेष कम करने की दिशा में प्रेरित करना है।

इसलिए आस्था और तर्क को साथ लेकर चलना आवश्यक है। कालसर्प दोष ज्योतिषीय मान्यता का विषय हो सकता है, लेकिन उसके निवारण के संबंध में चमत्कारिक या सार्वभौमिक परिणाम की गारंटी को वैज्ञानिक तथ्य नहीं माना जाना चाहिए।

अंततः जैन चिंतन व्यक्ति के सामने एक बड़ा प्रश्न रखता है—केवल यह नहीं कि कुंडली में क्या लिखा है, बल्कि यह भी कि हम अपने जीवन और परिणामों को किस दिशा में ले जा रहे हैं। यही आत्मचिंतन आत्मपुरुषार्थ की वास्तविक शुरुआत बन सकता है।

दिन बदलते देर नहीं लगती, कर्म किसी को नहीं छोड़ता’, विशुद्धसागर जी ने गिरनार पर भी दिया बड़ा संदेश
पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने दिल्ली ऋषभ विहार की मंगल देशना में कर्म, अहंकार, जीवन और गिरनार तीर्थ पर विशेष संदेश दिया।

दिन बदलते देर नहीं लगती, कर्म किसी को नहीं छोड़ता: पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी गुरुदेव

‘रावण सीता का हरण तो कर सका, पर अपना न बना सका; ऐसे ही गिरनार तीर्थ जैनों का था, है और रहेगा’

प्रस्तुति: राजेश जैन दद्दू, प्रचारक-जिन शासन एकता संघ | दैनिक स्वराज वाणी

दिल्ली/इंदौर। दिगंबर जैन पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने दिल्ली ऋषभ विहार में रविवार की मंगल देशना में कहा कि सबके दिन एक जैसे नहीं होते। दिन बदलते देर नहीं लगती और जिंदगी में किसके साथ क्या हो जाए, इसका पता नहीं। इसलिए मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।

गुरुदेव ने उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीराम को राज्य मिलने वाला था, उसी दिन वनवास हो गया। श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ और सती सीता को गर्भवती अवस्था में वन में छोड़ दिया गया। देखते ही देखते समय बदल जाता है।

गिरनार तीर्थ पर दी विशेष देशना

पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने कहा, “रावण ने सीता का हरण तो किया, लेकिन उन्हें अपना नहीं बना सका। इसी प्रकार गिरनार तीर्थ जैनों का था, है और रहेगा।”

उन्होंने कहा कि किसी वस्तु को छीना जा सकता है, लेकिन उससे उसके वास्तविक स्वरूप और पहचान को नहीं बदला जा सकता।

‘अपमान नहीं, अपनत्व दो’

गुरुदेव ने कहा कि जिंदगी संभलकर जिएं और किसी का तिरस्कार न करें। “जियो और जीने दो” के सिद्धांत को अपनाएं। बुरे कर्म का फल बुरा ही होता है। क्षणभर की कषाय जीव को भव-भव तक पीड़ित कर सकती है। कर्म किसी को नहीं छोड़ता। जैसा बीज बोया जाता है, वैसी ही फसल प्राप्त होती है।

भजन करो, भगवान बनो

गुरुदेव ने कहा कि दान देने से यश मिलता है, जिनेन्द्र प्रभु की पूजा और साधुओं की सेवा से जीवन में श्रेष्ठता आती है। श्रेष्ठता प्राप्त करनी है तो श्रेष्ठ कार्य करना आवश्यक है।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रभु का नाम स्मरण करें, मंत्र जाप से मन को स्थिर रखें और सही सोचें, सही बोलें तथा सही रास्ते पर चलें। प्रयत्नपूर्वक प्रण, प्राण और यश की रक्षा करना ही धर्म है।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।