Uttam Satya Dharma – Swaraj Vani

दशलक्षण महापर्व जबलपुर: पांचवें दिन भव्य उत्तम सत्य धर्म की आराधना, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
दशलक्षण महापर्व जबलपुर के पांचवें दिन श्री 1008 महावीर स्वामी जिनमंदिर धर्मातयन में उत्तम सत्य धर्म की आराधना हुई। पंडित विपिन जी शास्त्री ने सत्य धर्म का महत्व बताया।

दशलक्षण महापर्व जबलपुर: पांचवें दिन भव्य उत्तम सत्य धर्म की आराधना, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

जबलपुर। दशलक्षण महापर्व जबलपुर के पांचवें दिन रविवार को श्री 1008 महावीर स्वामी जिनमंदिर, धर्मातयन, श्री महावीर स्वामी मार्ग में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक महोत्सव में सहभागिता कर वीतरागी भगवान जिनेंद्र देव का पूजन-अर्चन किया।

दशलक्षण महापर्व जबलपुर में जलाभिषेक से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत धर्मातयन जिनमंदिर के पंचतीर्थ जिनालय में जलाभिषेक के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक भगवान का अभिषेक कर विश्व में शांति एवं आत्मकल्याण की कामना की।

इसके पश्चात प्रशांत भैया एवं अजित भैया के नेतृत्व में सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें पुरुष-महिला धर्मावलंबियों के साथ आज बड़ी संख्या में बच्चों द्वारा उत्साहपूर्वक सहभागिता की गई।

पंडित विपिन जी शास्त्री ने बताया उत्तम सत्य धर्म का महत्व

मुंबई से पधारे विद्वान पंडित श्री विपिन जी शास्त्री के सानिध्य में दशलक्षण महापर्व के विभिन्न धर्मों के आध्यात्मिक महत्व पर प्रवचन एवं मार्गदर्शन दिया जा रहा है। उत्तम सत्य धर्म के प्रसंग में उन्होंने सत्य को केवल वाणी तक सीमित न रखते हुए विचार, व्यवहार और आचरण में सत्यता अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की जानकारी जैन युवा फेडरेशन के धर्मप्रचारक नितिन जैन एवं निशांत जैन ने दी। उन्होंने बताया कि दशलक्षण महापर्व के दौरान प्रतिदिन धर्मातयन जिनमंदिर में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें समाज के श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रहती है।

27 सितंबर को ज्ञानातयन जिनमंदिर में क्षमावाणी पर्व

रविवार 27 सितंबर को पाटन रोड स्थित ‘ज्ञानातयन’ जिनमंदिर में क्षमावाणी पर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जबलपुर “मुमुझु परिवार” परस्पर क्षमा मांगने और क्षमा प्रदान करने के साथ मैत्री, सद्भाव एवं आत्मशुद्धि का संदेश देंगे।

सभी धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन श्री वीतराग विज्ञान मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में आयोजित किए जा रहे हैं।

मुरैना के श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में भक्ति की गंगा, संगीतमय पूजन में झूमे श्रद्धालु
श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व की धूम है। मुरैना में संगीतमय पूजन, अभिषेक, शांतिधारा और उत्तम सत्य धर्म की आराधना में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व की भव्य धूम, संगीतमय पूजन में झूमे श्रद्धालु

संगीतमय पूजन के साथ बह रही भक्ति की गंगा, उत्तम सत्य धर्म की हुई आराधना

मुरैना (मनोज जैन नायक)। श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व के दौरान धर्म और भक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर के लोहिया बाजार स्थित श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल दि. जैन मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति की गंगा प्रवाहित हो रही है। समाज के महिला-पुरुष, बुजुर्ग, युवा एवं बच्चे पारंपरिक पूजन परिधानों में सज-धजकर मंदिर पहुंच रहे हैं और संगीतमय वातावरण में जिनेन्द्र प्रभु की आराधना कर रहे हैं।

श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व पर संगीतमय पूजन

श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन प्रातः जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य पूजन विधि-विधानपूर्वक किया जा रहा है। पदमचंद जैन अपने कंठ से पूजन के अर्घ्य बोलकर ‘स्वाहा’ का उच्चारण कर रहे थे।

दशलक्षण महापर्व के प्रत्येक धर्म की विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन होकर आत्मकल्याण की भावना से धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता कर रहे हैं। मंदिर परिसर में भजनों एवं पूजन की मधुर स्वर लहरियों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

समाज के वयोवृद्ध नेमीचंद जैन, दर्शनलाल जैन, दिनेशचंद जैन, राधेलाल, कन्हैयालाल, महेशचंद्र जैन, विमलचंद जैन, यतीन्द्र जैन, आशीष जैन और प्रदीप जैन भक्ति के साथ नृत्य करते हुए झूम रहे थे।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शेखर जैन एवं मंत्री अमर जैन ने बताया कि दशलक्षण महापर्व के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता हो रही है।

उत्तम सत्य धर्म की आराधना में उमड़े श्रद्धालु

पर्युषण पर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की आराधना के अवसर पर श्री जिनालय में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं आरती कर धर्मलाभ लिया।

इस अवसर पर प्रथम अभिषेक रोशनलाल एवं अनूप कुमार जैन द्वारा किया गया। चार कलशों से अभिषेक करने का सौभाग्य राधेलाल जैन वर्कशॉप वाले, हरिश्चंद्र जैन सर्राफ, विनोदकुमार गौरवकुमार जैन तथा अशोककुमार अमित कुमार जैन, लोहियाबाजार वालों को प्राप्त हुआ।

शांतिधारा और उत्तम सत्य धर्म का गोला चढ़ाया

प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य दिनेशचंद, पदमचंद, ईशान, अधीश जैन को तथा द्वितीय शांतिधारा प्रदीप कुमार नेहल कुमार जैन को प्राप्त हुई।

उत्तम सत्य धर्म का गोला हितेंद्र कुमार एवं लाभांश जैन, अलीगढ़ वालों ने चढ़ाया। कार्यक्रम के समापन पर आरती राधेलाल जैन द्वारा की गई।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभावपूर्वक धर्माराधना करते हुए उत्तम सत्य धर्म को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। श्री चंद्रप्रभु पल्लीवाल जिनालय में दशलक्षण पर्व के दौरान लगातार हो रहे धार्मिक अनुष्ठानों और संगीतमय पूजन से पूरा वातावरण धर्ममय एवं भक्तिमय बना हुआ है।

मुरैना : सत्य आत्मा का स्वभाव, असत्य कर्म बंधन का कारण: आचार्य उदारसागर, कल मनेगी धूप दशमी
मुरैना में दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की आराधना हुई। आचार्यश्री उदारसागर ने सत्य को जीवन में उतारने का संदेश दिया। कल धूप दशमी पर्व मनाया जाएगा।

सत्य आत्मा का स्वभाव, असत्य कर्म बंधन का कारण : आचार्यश्री उदारसागर

दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन उत्तम सत्य धर्म की आराधना, कल मनाया जाएगा धूप दशमी पर्व

मुरैना (मनोज जैन नायक)। जैन समाज के प्रमुख धार्मिक पर्व दशलक्षण महापर्व के पांचवें दिन श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ उत्तम सत्य धर्म की आराधना की गई। इस अवसर पर ज्ञान रत्नाकर आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य आत्मा का स्वभाव है, जबकि असत्य आत्मा के स्वभाव के विपरीत आचरण और कर्म बंधन का कारण है।

आचार्यश्री ने कहा कि सत्य को केवल बोलने तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि मनुष्य के विचार, व्यवहार और आचरण में भी सत्य दिखाई देना चाहिए। व्यक्ति कई बार धन, मान-सम्मान, अपने दोषों को छिपाने या दूसरे को नीचा दिखाने के लिए असत्य का सहारा लेता है। एक झूठ को छिपाने के लिए कई झूठ बोलने पड़ते हैं और इस तरह व्यक्ति स्वयं अपने लिए समस्याओं का जाल तैयार कर लेता है।

उन्होंने कहा कि सत्य बोलने वाला व्यक्ति भीतर से निर्भय और शांत रहता है, जबकि असत्य का सहारा लेने वाला व्यक्ति हमेशा अपने कथन के उजागर होने के भय में रहता है।

सत्य के साथ मधुरता, करुणा और विवेक जरूरी

आचार्यश्री उदारसागरजी ने कहा कि सत्य का अर्थ यह नहीं है कि किसी को कटु शब्द बोलकर यह कहा जाए कि हम सत्य बोल रहे हैं। सत्य के साथ हित और विवेक का होना आवश्यक है। वाणी में सत्य के साथ मधुरता, करुणा और संयम भी होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोई बात सत्य होते हुए भी यदि किसी व्यक्ति को अनावश्यक पीड़ा पहुंचाती है या वैमनस्य उत्पन्न करती है, तो उसे कहने से पहले विवेक करना चाहिए। जैन धर्म सत्य के माध्यम से वाणी की शुद्धि और आत्मा की निर्मलता का मार्ग दिखाता है।

अपनी भूल स्वीकार करना भी सत्य धर्म की साधना

आचार्यश्री ने कहा कि उत्तम सत्य धर्म की शुरुआत स्वयं से होती है। दूसरों से सत्य की अपेक्षा करने से पहले व्यक्ति को स्वयं के प्रति ईमानदार होना चाहिए। अपनी कमियों को स्वीकार करना, अपनी भूल मानना और उसे सुधारने का प्रयास करना भी सत्य धर्म की साधना है।

उन्होंने कहा कि समाज में विश्वास की कमी का एक बड़ा कारण कथनी और करनी में अंतर है। व्यापार में ईमानदारी, परिवार में पारदर्शिता, समाज में विश्वास और धार्मिक जीवन में निष्कपटता सत्य धर्म के ही अलग-अलग रूप हैं।

भूल छिपाने के बजाय स्वीकार करें : मुनिश्री उपशांतसागर

मुनिश्री उपशांतसागरजी महाराज ने कहा कि वाणी मनुष्य के व्यक्तित्व का आईना है। मुख से निकला एक शब्द किसी के जीवन में खुशी ला सकता है और वही शब्द किसी के हृदय को चोट भी पहुंचा सकता है।

उन्होंने कहा कि बोलने से पहले विचार करना चाहिए कि हमारी बात सत्य है या नहीं, आवश्यक है या नहीं और उससे किसी जीव को अनावश्यक पीड़ा तो नहीं होगी। सत्य बोलने के साथ सत्य को स्वीकार करने की क्षमता भी विकसित करनी चाहिए।

मुनिश्री ने कहा कि अपनी भूल को छिपाने के बजाय उसे स्वीकार करना और सुधारना ही सच्ची धर्म साधना है। उत्तम सत्य धर्म को केवल पूजा और प्रवचन तक सीमित न रखकर परिवार, व्यापार और सामाजिक व्यवहार में भी उतारना चाहिए।

कल मनाया जाएगा धूप दशमी पर्व

दिगम्बर जैन परंपरा में दशलक्षण महापर्व के दौरान मनाए जाने वाले धूप दशमी पर्व का विशेष धार्मिक महत्व है। धूप दशमी पर्व कल श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर नगर के विभिन्न जिनालयों में श्रद्धालु भगवान जिनेन्द्र का अभिषेक, पूजन एवं आराधना कर शुद्ध और अहिंसक सामग्री से निर्मित सुगंधित धूप अर्पित करेंगे।

धूप अर्पित करने के पीछे आत्मा में व्याप्त राग-द्वेष और कषायों को दूर करने की भावना मानी जाती है। जिस प्रकार धूप की सुगंध चारों ओर फैलती है, उसी प्रकार जीवन में सदाचार, संयम, अहिंसा और धर्माचरण की सुगंध समाज में फैलाने का संदेश इस पर्व से मिलता है।

कल जैन समाज के श्रद्धालु नगर के विभिन्न जिनालयों में पहुंचकर पूजा-अर्चना, धर्म आराधना एवं धूप अर्पित कर आत्मशुद्धि का संकल्प लेंगे।

सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है: पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी ने बताया सत्य और मधुर वाणी का महत्व
पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी ने ऋषभोदय दिल्ली की धर्मसभा में सत्य धर्म और मधुर वाणी का महत्व बताते हुए कहा कि सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है।

सत्य जीवन का श्रृंगार है, सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है : पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी

कटु वचन देते हैं गहरे घाव, वाणी को मिश्री जैसा मधुर बनाने का दिया संदेश

ऋषभोदय, दिल्ली। दिगम्बर जैन धर्म के उन्नायक पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए सत्य धर्म की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि सत्य जीवन का श्रृंगार है और सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है। मनुष्य को सत्य जानने, सत्य मानने और सत्यपूर्ण जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।

गुरुदेव ने कहा कि सत्य सुख का साधन है, सत्य धर्म है, सत्य व्रत है और सत्य सिद्धि का साधन है। सत्य अहिंसा और शांति का आधार है। सत्यपूर्ण जीवन कठिन हो सकता है, लेकिन उसका फल श्रेष्ठ होता है।

सत्य जानने के लिए पक्षपात से ऊपर उठना जरूरी

पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी ने कहा कि जो व्यक्ति सत्य को जानना चाहता है, उसे सम्प्रदाय, पंथ और पक्ष से ऊपर उठकर निष्पक्ष दृष्टि अपनानी होगी। पक्षपात से मुक्त होकर ही यथार्थ सत्य को समझा जा सकता है। सत्य को जानना कठिन है और उसे स्वीकार कर जीवन में उतारना उससे भी अधिक कठिन है।

वाणी से होती है व्यक्तित्व की पहचान

गुरुदेव ने कहा कि व्यक्ति की वाणी से उसके संस्कार, ज्ञान, आंतरिक भाव और व्यक्तित्व की पहचान होती है। सज्जनों की वाणी हितकारी, मर्यादित और प्रिय होती है।

उन्होंने कहा कि हमारी वाणी मिश्री की तरह मधुर होनी चाहिए। वचन स्वयं और दूसरों के लिए कल्याणकारी हों। शब्द वीणा के संगीत जैसे मधुर हों, किसी को चोट पहुंचाने वाले बाण की तरह नहीं।

कटु वचन का घाव लंबे समय तक रहता है

गुरुदेव ने कहा कि कटु वचन हथियार से भी अधिक गहरे घाव कर सकते हैं। तलवार से लगा घाव समय के साथ भर सकता है, लेकिन कठोर शब्दों से पहुंची पीड़ा वर्षों तक मन में रह सकती है।

उन्होंने संदेश दिया कि मनुष्य को मधुर सोचना, मधुर बोलना और मधुर व्यवहार करना चाहिए। सत्य और मधुर वाणी बोलने वाला व्यक्ति सभी का प्रिय बनता है।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे और पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव के मंगल प्रवचनों का धर्मलाभ लिया।

राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी

दैनिक स्वराज वाणी

मैं कैसा हूं, उससे पहले जानो मेरा देव, गुरु और धर्म कैसा है : मुनिपुंगव सुधासागर जी
इंदौर में श्रावक संस्कार शिविर के पांचवें दिन मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम सत्य धर्म की व्याख्या करते हुए देव, गुरु और धर्म के वास्तविक स्वरूप को जानने का संदेश दिया।

*मैं कैसा हूं, उससे पहले जानो – मेरा देव, गुरु और धर्म कैसा है : मुनिपुंगव सुधासागर जी*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* श्रावक संस्कार शिविर के पांचवें दिन विद्या सुधा मंडप में उत्तम सत्य धर्म की व्याख्या करते हुए मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने कहा – *सत्य केवल बोलना नहीं, वस्तु के यथार्थ स्वरूप को जानना भी सत्य धर्म है।*

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि आज की देशना में गुरु देव ने सत्य धर्म की विवेचना करते हुए कहा कि मनुष्य को अपने बारे में निर्णय लेने से पहले यह सोचना चाहिए कि उसका देव कैसा है, गुरु कैसा है और धर्म का स्वरूप क्या है। संसार में हर कोई अपने भगवान को सच्चा मानता है, पर केवल मान लेना पर्याप्त नहीं, पहले जानना जरूरी है।

*सत्य व्रत और सत्य धर्म में अंतर -*

महाराज जी ने कहा कि सत्य व्रत व्यवहार में झूठ न बोलना और अहिंसा की रक्षा है, जबकि सत्य धर्म वस्तु के यथार्थ स्वरूप को जानना है। “मैं झूठ नहीं बोलूंगा” यह संकल्प ही पूरा सत्य नहीं, प्रश्न यह भी होना चाहिए कि “सत्य वास्तव में है क्या?”

वृक्ष का तना, शाखा, पत्ते, फूल दिखाई देते हैं, पर किसी एक को पूरा वृक्ष नहीं कहा जा सकता। इसी प्रकार द्रव्य, गुण, पर्याय को समझकर वस्तु के वास्तविक स्वभाव को पहचानना ही सत्य धर्म है।

*भगवान को मानने से पहले जानो -*

जैन दर्शन अंधविश्वास से भगवान मानने को नहीं कहता। सच्चा देव वही है जो *अठारह दोषों से रहित, राग-द्वेष रहित वीतराग* हो। भगवान की पहचान नाम-आकृति से नहीं, गुणों से होती है। “जियो तो उसी दरवाजे, मरो तो उसी दरवाजे” का भाव रखो।

*सच्चा गुरु कौन? -*

व्यक्ति स्वयं पूर्ण न हो तो भी उसका मार्गदर्शक सच्चा होना चाहिए। सच्चा गुरु वही जो स्वयं ज्ञान, ध्यान, तप, संयम और अहिंसा के मार्ग पर चले और मोक्षमार्ग दिखाए। गुरु का मूल्य भीड़ या प्रसिद्धि से नहीं, त्याग और तप से आंका जाता है। गुरु की दिशा गलत तो शिष्य का मार्ग भी भटकेगा।

*किसी को सुधारना है तो दोष नहीं, दिशा देखो -*

किसी को बार-बार उसके पाप-दोष गिनाने से सुधार नहीं होता, वह धर्म से दूर होता है। उससे पूछो – “तुम्हारा भगवान कैसा है? तुम्हारा गुरु कैसा है?” वर्तमान पर्याय चाहे जैसी हो, यदि आदर्श सच्चा है तो परिवर्तन संभव है।

*महाराज जी के 5 प्रमुख संदेश -*

1. पहले भगवान को जानो, फिर मानो।

2. सत्य केवल बोलना नहीं, यथार्थ को जानना है।

3. सच्चे गुरु की पहचान ज्ञान-तप-संयम से करो।

4. किसी के दोष गिनाकर उसे मत तोड़ो, दिशा देखो।

5. सम्यक दर्शन की नींव सच्चे देव, शास्त्र, गुरु की पहचान है।

धर्मसभा में चक्रवर्ती सपना मनीष गोधा अध्यक्ष नवीन आनंद गोधा, अशोक डोशी, हर्ष जैन डॉ जैनेन्द्र जैन हुकमकाका संजय पाटोदी श्रुत जैन भुपेंद्र जैन विजय धुर्रा अक्षय कासलीवाल राहुल स्पोर्ट्स सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे

*प्रेषक – राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी*