Sudhasagar Ji – Swaraj Vani

आँखें खोलकर मार्ग पर चलो, भगवान और गुरु को स्वार्थ का साधन मत बनाओ – मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज
*आँखें खोलकर मार्ग पर चलो, भगवान और गुरु को स्वार्थ का साधन मत बनाओ – मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज*

*जीवन की यात्रा विवेक और सही दिशा से तय होती है, मोह से नहीं – गुरुदेव ने दिया ‘काउंटर फेस करने की ताकत’ का संदेश*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर, 08 अक्टूबर 2026।* पूज्य मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने विद्या सुधा देशना मंडप में अपने प्रेरणादायी मंगल प्रवचन में जीवन की दिशा, सही मार्ग, मोह, अपेक्षा, पुण्य के सदुपयोग तथा गुरु और भगवान के प्रति सच्ची भक्ति का अत्यंत गहरा संदेश दिया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरु देव ने आगे कहा कि

आँखें खोलकर मार्ग पर चलें

गुरुदेव ने कहा कि सच्चे रास्ते पर चलना आवश्यक है, लेकिन किसी के पीछे आँख बंद करके चलना उचित नहीं है। तपस्या अकेले की जा सकती है, धर्म अकेले किया जा सकता है और आत्मकल्याण की साधना भी अकेले की जा सकती है, लेकिन जीवन की यात्रा विवेक और सही दिशा के साथ करनी चाहिए।

जीवन में गुरु, साधु और श्रेष्ठ व्यक्तियों का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन अपना विवेक खो देना उचित नहीं है। किसी के पीछे चलें तो आँखें खोलकर चलें। महान आत्माएँ रास्ता बनाकर आगे निकल जाती हैं। उन्होंने रास्ता अपने आत्मकल्याण के लिए बनाया था। इसलिए हमें यह अपेक्षा नहीं करनी चाहिए कि वे हमारे लिए रुकेंगे। हमें उनके बताए मार्ग को समझकर अपनी आत्मयात्रा स्वयं करनी है। तीर्थंकर भगवानों ने संसार को सही मार्ग दिखाया, अब उस मार्ग पर चलना हमारी जिम्मेदारी है।

रिश्तों में “मेरे लिए” की भावना से सावधान -*

गुरुदेव ने समझाया कि संसार के अधिकांश संबंधों में कहीं न कहीं “मेरे लिए” की भावना आ जाती है। पति – मेरे लिए, पत्नी – मेरे लिए, बेटा – मेरे लिए, माता-पिता – मेरे लिए, धन – मेरे लिए, सम्मान – मेरे लिए। यहाँ तक कि भगवान और गुरु भी – “मेरे लिए।”

हम भगवान से चाहते हैं कि वे हमारी इच्छा पूरी करें और गुरु से चाहते हैं कि वे हमारे लिए सोचें। गुरुदेव ने समझाया कि यही भावना धीरे-धीरे अपेक्षा, अधिकार और मोह में बदल जाती है। सच्चा प्रेम कहता है – “तुम आगे बढ़ो, मैं तुम्हारे साथ चलूँगा।” जबकि मोह कहता है –

“तुम मेरे लिए रुको, मेरी गति के अनुसार चलो।”

संसार की वस्तुओं का उपयोग करें, आसक्ति न रखें

गुरुदेव ने कहा कि संसार में हमें जो सुख-सुविधाएँ प्राप्त होती हैं, उनका उपयोग विवेकपूर्वक करना चाहिए। स्वस्थ शरीर मिला है तो उसका उपयोग केवल भोग-विलास के लिए नहीं, बल्कि तप, त्याग, धर्म, उपवास और आत्मकल्याण के लिए करना चाहिए। संसार की वस्तुओं का उपयोग करना गलत नहीं है, लेकिन उन्हें अपना स्थायी सुख मान लेना आत्मकल्याण के मार्ग में बाधक बन सकता है।

भगवान और गुरु को स्वार्थ का साधन न बनाएँ –

सच्ची भक्ति यह नहीं है कि “भगवान मेरे लिए क्या करेंगे?” बल्कि सच्ची भक्ति यह है कि “मैं भगवान के बताए मार्ग पर अपने जीवन को कैसे बदलूँ?” इसी प्रकार गुरु का महत्व इस बात में नहीं है कि वे हमारा सांसारिक काम कितना पूरा करते हैं, बल्कि इस बात में है कि वे हमें आत्मकल्याण का मार्ग कितना दिखाते हैं।

काउंटर फेस करने की ताकत रखें अपने जीवन में

गुरुदेव ने होटल के काउंटर का उदाहरण देते हुए कहा कि जब हम होटल में प्रवेश करते हैं तो वहाँ की सुंदरता, सुविधा और भोजन का आनंद लेते हैं। लेकिन असली परीक्षा तब होती है जब काउंटर पर बिल सामने आता है। इसी प्रकार जीवन में सुख-सुविधा का आनंद लेते समय यह भी समझना चाहिए कि जब कर्मों का परिणाम सामने आएगा, तब क्या हम उसे स्वीकार करने की शक्ति रखते हैं?

*काउंटर फेस करने की ताकत ही वास्तविक धर्म की शुरुआत है।* जब नुकसान हो – शांत रहें, जब अपमान हो – संयम रखें, जब अपेक्षा पूरी न हो – मोह छोड़ें, जब कर्म का परिणाम सामने आए – उसे स्वीकार करें। यहीं से धर्म, तप और आत्मशुद्धि प्रारंभ होती है।

दद्दू ने बताया कि आज

*पाद प्रक्षालन का सौभाग्य –

आज के पावन अवसर पर *सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा एवं राहुल जी सेठी* को पूज्य गुरुदेव के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी जनों की उपस्थिति संजय पाटोदी *नवीन गोधा मनीष सपना गोधा गोधा अशोक डोशी, हर्ष जैन, विजय पाटोदी, , भूपेंद्र जैन श्रुत जैन कमल जैन चेलेंजर अखिलेश सोधीया सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी समाजजन उपस्थित रहे।

*- राजेश जैन दद्दू, प्रचार प्रमुख, सामाजिक संसद, इंदौर*

ठगी अपने लिए बुरी और दूसरे के लिए अच्छी कैसे? – मुनिपुंगव सुधासागर जी ने दिया आर्जव धर्म का संदेश
*ठगी अपने लिए बुरी और दूसरे के लिए अच्छी कैसे? – मुनिपुंगव सुधासागर जी ने दिया आर्जव धर्म का संदेश*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* दलाल बाग में चल रहे 33वें श्रावक संस्कार शिविर के तीसरे दिन उत्तम दशधर्म पर्व के अंतर्गत *उत्तम आर्जव धर्म* पर मुनिपुंगव *श्री 108 सुधासागर जी महाराज* ने हजारों श्रावकों को सरलता और ईमानदारी का मार्मिक संदेश दिया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 16 से 25 सितंबर तक आयोजित इस भव्य शिविर में देशभर से पधारे श्रावक जैन धर्म के दस लक्षणों की आध्यात्मिक व्याख्या का लाभ ले रहे हैं।

*ठगे जाओ तो रोना और ठग लो तो खुश होना – यह कैसा न्याय?*

मायाचारी और छल-कपट पर आत्मचिंतन कराते हुए गुरुदेव ने कहा –

> “फैसला करो – ठगी अच्छी है या बुरी?”

यदि कोई हमें 500 रुपये से ठग ले तो हम दुखी होते हैं, लेकिन जब हम किसी दूसरे को हजारों रुपये से ठगते हैं तो खुशी मनाते हैं। गुरुदेव ने कहा – *”ठगे जाओ तो रोना और ठग लो तो खुश होना – यह कैसा न्याय है?”*

दूसरे ने बेईमानी की तो पाप और हमने की तो व्यापार – यह दोहरा मापदंड छोड़ना होगा। गुरु देव ने संबोधित करते हुए कहा

*उत्तम आर्जव धर्म का सार –

गुरुदेव ने कहा कि उत्तम आर्जव धर्म का सार है – *मन, वचन और कर्म में एकरूपता।* अंदर कुछ और बाहर कुछ और नहीं। छल-कपट से मिली सफलता क्षणिक हो सकती है, लेकिन वह आत्मा की शांति छीन लेती है।

“ठगी चाहे मैं करूँ या कोई दूसरा – सिद्धांत दोनों के लिए एक ही होना चाहिए। जो व्यवहार हम अपने लिए गलत मानते हैं, वही दूसरे के साथ भी नहीं करना चाहिए।”

धर्म हमें दूसरों को बदलने से पहले अपने भीतर की मायाचारी को पहचानने और समाप्त करने की प्रेरणा देता है।

धर्मसभा में चक्रवर्ती नवीन आनंद गोधा , सपना मनीष गोधा, अशोक डोशी, हर्ष जैन, आलोक आकाश कोल डॉ जैनेन्द्र जैन, संजय पाटोदी हुकुमचंद जैन काका, ब्रह्मचारी प्रदीप भैया,पारस भैया जी ब्रह्मचारी, विनोद भैया, विजय धुर्रा भुपेंद्र जैन कमल जैन चेलेंजर श्रीमती मुक्ता जैन,सोनाली बागड़िया, सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

*प्रचार प्रमुख – राजेश जैन दद्दू*

> *सूत्र – मन-वचन-काया की सरलता ही सच्चा आर्जव धर्म है।*

सम्यक दृष्टि कभी भगवान के दर्शन से नहीं थकता : जगतगुरु पूंगव सुधासागर जी
*सम्यक दृष्टि कभी भगवान के दर्शन से नहीं थकता – जगतगुरु पूंगव सुधासागर जी*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर -* जगत गुरु महाश्रमण निर्यापक मुनि श्री १०८ पुंगव सुधा सागर जी महाराज ने आज धर्मसभा में कहा कि सम्यक दृष्टि व्यक्ति भगवान जिनेन्द्र देव के दर्शन से कभी नहीं थकता। यदि मन में भाव आए कि रोज-रोज दर्शन से क्या होता है, तो समझो वह मिथ्या दृष्टि है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि

महाराज श्री ने कहा, *कारण बता कर भगवान को छोड़ना चलेगा, पर बोर होकर भगवान को छोड़ना मिथ्या दृष्टि है*, उसे सम्यक दर्शन नहीं हो पाएगा।

*भारत में जन्म मिलना बड़े पुण्य का फल है -*

महाराज श्री ने प्रेरणा देते हुए कहा, विदेश में जन्म होता तो सिद्ध क्षेत्र के दर्शन, गुरु दर्शन, मुनि को आहार देने का सौभाग्य और श्रावक संस्कार शिविर का लाभ नहीं मिलता। आपने अच्छे कर्म किए हैं इसलिए भारत भूमि में जन्म मिला है।

इंदौर वासियों को संबोधित करते हुए कहा, इंदौर में जन्म नहीं होता तो २०२६ का यह चातुर्मास नहीं मिलता। इस अवसर का लाभ ले लो, वरना कर्म ऐसी जगह फेंकेगा जहाँ मुनियों का विहार और चातुर्मास दुर्लभ होगा। दसलक्षण पर्व और शिविर का पूरा लाभ लें।

*महाराज श्री के सूत्र -*

– बड़े और अधिक पुण्यवान व्यक्ति को साइड दे दो, उससे कभी टकराना नहीं। उसे आगे बढ़ने दो, तुम पीछे आ जाओ, जीवन सुरक्षित रहेगा।

– गरीब हो तो अमीर से मान कषाय मत करो, समर्थवान का विनय-सम्मान करो।

– सभी धनवानों से आग्रह है, आज धन है तो अच्छे कार्य कर लो, ताकि अगले भव में धनवान बनने का रिजर्वेशन सुरक्षित हो जाए, अक्षय निधि का पुण्य भंडार भरा रहे।

*दस दिन दसलक्षण महापर्व पर घर का ही भोजन करें -*

महाराज श्री ने कहा, घर की रोटी की गिनती नहीं होती, पर होटल में हर वस्तु गिनी जाती है और मूल्य देना पड़ता है। वैसे ही साँसें भी गिन-गिन कर मिलती हैं। इसलिए पर्व के १० दिन वहाँ भोजन मत करो जहाँ खरीद कर खाना पड़े। उन हाथों से खाओ जो गिन कर नहीं खिलाते – माँ, पत्नी, बहन कभी खाने का मूल्य नहीं लेती।

*आहार दान की महिमा -*

अलोल वृत्ति है, मुनि का पेट भरता है पर श्रावक अपना अहोभाग्य समझते हैं। आप एक बार अन्न देते हैं, पर उस भाव से मुनि अनगिनत जीवों को धर्म खिलाते हैं इसलिए शक्ति अनगिनत मिलती है। जो आहार दान देता है वह मुनि को १२ तप देता है।

*प्रवचन का सार – ३ बातें*

1. १० दिन अपने घर में ही खाओ, जहाँ गिना न जाए और मूल्य न देना पड़े।

2. धन है तो आज ही अच्छे कार्य कर लो।

3. कारण से भगवान को छोड़ना चलेगा, बोर होकर छोड़ना मिथ्यात्व है।

इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी आकाश आलोक कोल, आनंद नवीन गोधा हर्ष जैन अक्षय कासलीवाल डॉ जैनेन्द्र जैन भुपेंद्र जैन श्रुत जैन, एवं श्रीमती मुक्ता जैन, सोनाली बागढीया आदि समाज जन उपस्थित थे।

*- प्रस्तुति : जिन शासन एकता संघ, राजेश जैन दद्दू*