Rotary International – Swaraj Vani

सफेद परिधान में शांति और सद्भावना का संदेश, जबलपुर में निकली पोलियो जागरूकता रैली — दैनिक स्वराज वाणी
सफेद परिधान में शांति और सद्भावना का संदेश, जबलपुर में निकली पोलियो जागरूकता रैली — दैनिक स्वराज वाणी

विश्व पोलियो दिवस पर 12 रोटरी क्लबों के सदस्य, 150 से अधिक विद्यार्थी और स्काउट-गाइड हुए शामिल

जबलपुर। पोलियो मुक्त विश्व के संकल्प और बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश देने के उद्देश्य से शनिवार, 24 अक्टूबर को जबलपुर में जागरूकता रैली निकाली गई। रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के तत्वावधान में आयोजित इस रैली में सफेद परिधान पहने रोटरी सदस्य शांति और सद्भावना के दूत बनकर शामिल हुए। रैली सुबह 8 बजे राइट टाउन स्टेडियम के सामने से शुरू होकर मालवीय चौक पर संपन्न हुई।

विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर आयोजित इस अभियान का उद्देश्य पोलियो उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर समाज की जिम्मेदारी मजबूत करना था। रैली के माध्यम से नियमित टीकाकरण का महत्व बताया गया। सफेद वस्त्रों में एकजुट रोटरी सदस्यों ने सेवा, शांति, एकता और सामाजिक सद्भावना का संदेश दिया।

पोलियो उन्मूलन के लिए निरंतर प्रयास जरूरी

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटे नितिन जैन ने बताया कि पोलियो उन्मूलन रोटरी इंटरनेशनल के प्रमुख वैश्विक अभियानों में शामिल है। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता, टीकाकरण के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही आने वाली पीढ़ियों को पोलियो से सुरक्षित रखने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।

उन्होंने लोगों से बच्चों के नियमित टीकाकरण पर ध्यान देने और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को परिवारों तथा समुदायों तक पहुंचाने की अपील की। अभियान में शामिल वक्ताओं ने भी कहा कि पोलियो से बचाव के लिए टीकाकरण और सामाजिक सहयोग महत्वपूर्ण हैं। जनभागीदारी से ही इस अभियान को लगातार आगे बढ़ाया जा सकता है।

12 रोटरी क्लबों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम के विशेष सहयोगी पूर्व प्रांतपाल रोटे विवेक तन्खा, सांसद (राज्यसभा) रहे। आयोजन के इवेंट चेयरमैन पूर्व प्रांतपाल रोटे सुनील फाटक, इवेंट को-चेयर रोटे एन.के. श्रीवास्तव और इवेंट कोऑर्डिनेटर रोटे अंकुर माहेश्वरी हैं।

रैली में असिस्टेंट गवर्नर रोटे रवि वैश्य, राकेश नेमा, डॉ. शोभित वर्मा, अनिल दुबे और शिखा पौराणिक सहित जबलपुर के सभी 12 रोटरी क्लबों के सदस्यों ने भाग लिया। रोटरी सदस्यों ने एकजुट होकर पोलियो उन्मूलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आयोजन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और विद्यालयों की सहभागिता भी रही।

विद्यार्थियों और स्काउट-गाइड की सक्रिय भागीदारी

अभियान में सक्षम महाकौशल प्रांत, विशुद्ध हेल्थकेयर फाउंडेशन और भारत स्काउट्स एंड गाइड्स ने सहयोग किया। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के निदेशक विजय तिवारी के नेतृत्व में स्काउट-गाइड के बच्चे रैली में शामिल हुए। शहर के विभिन्न विद्यालयों के 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

विद्यार्थियों, सामाजिक संस्थाओं, स्काउट-गाइड और रोटरी परिवार की संयुक्त भागीदारी से रैली को व्यापक जनसमर्थन मिला। प्रतिभागियों ने संदेश दिया कि बच्चों को सुरक्षित भविष्य देने के लिए नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है। रैली के दौरान पोलियो उन्मूलन के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

जन-जागरूकता बनाए रखने का संकल्प

आयोजकों ने रैली में शामिल रोटरी सदस्यों, सामाजिक संस्थाओं, स्काउट-गाइड और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पोलियो उन्मूलन के लिए लगातार जन-जागरूकता बनाए रखने और अभियान में सामूहिक भागीदारी जारी रखने का संकल्प दोहराया।

रैली ने यह संदेश दिया कि पोलियो मुक्त भविष्य के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के साथ समुदाय का सहयोग भी आवश्यक है। बच्चों को समय पर टीका लगवाने और आसपास के लोगों को जागरूक करने से इस दिशा में प्रयास मजबूत हो सकते हैं। आयोजन का समापन पोलियो मुक्त विश्व के संकल्प के साथ हुआ।

एक मिशन, एक संकल्प—पोलियो मुक्त भविष्य। सफेद परिधान, शांति का संदेश—हर बच्चा सुरक्षित, हर समाज जागरूक।

Jabalpur : बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए रोटरी इंटरनेशनल की पहल, जबलपुर में होगा पोलियो जागरूकता अभियान
बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए रोटरी इंटरनेशनल की पहल, पोलियो जागरूकता रैली से गूंजेगा जबलपुर

जबलपुर

विश्व पोलियो दिवस पर 24 अक्टूबर को निकलेगी रैली

Jabalpur : पोलियो मुक्त विश्व और बच्चों के सुरक्षित भविष्य का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के तत्वावधान में शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को जबलपुर के सभी रोटरी क्लब पोलियो जागरूकता अभियान रैली आयोजित करेंगे। रैली सुबह 8 बजे राइट टाउन स्टेडियम के सामने से शुरू होगी और मालवीय चौक पर संपन्न होगी। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली इस रैली में शहर के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रहेगी।

अभियान का उद्देश्य

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को पोलियो उन्मूलन के प्रति जागरूक करना है। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करना और भावी पीढ़ियों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना भी इसके लक्ष्यों में शामिल है। आयोजकों का मानना है कि जब तक समाज का हर वर्ग इस मुहिम से नहीं जुड़ेगा, तब तक पोलियो मुक्त विश्व का सपना पूरा नहीं हो सकता।

पोलियो उन्मूलन रोटरी का प्रमुख वैश्विक अभियान

रैली की जानकारी देते हुए रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी, मप्र, रोटे नितिन जैन ने बताया कि पोलियो उन्मूलन रोटरी इंटरनेशनल के प्रमुख वैश्विक अभियानों में से एक है। उन्होंने कहा कि निरंतर जन-जागरूकता, टीकाकरण के प्रति प्रतिबद्धता और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय सहभागिता से ही पोलियो मुक्त विश्व के संकल्प को साकार किया जा सकता है।

आयोजन से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी

इस अभियान के विशेष सहयोगी पूर्व प्रांतपाल रोटे विवेक तन्खा, सांसद (राज्यसभा) हैं। रैली के इवेंट चेयरमैन पूर्व प्रांतपाल रोटे सुनील फाटक हैं, जबकि इवेंट को-चेयर रोटे एन.के. श्रीवास्तव और इवेंट को-ऑर्डिनेटर रोटे अंकुर माहेश्वरी हैं। आयोजन को सफल बनाने में जबलपुर के सिटी को-ऑर्डिनेटर रोटे एस.पी. सिंह, सभी असिस्टेंट गवर्नर्स तथा शहर के समस्त रोटरी क्लबों के अध्यक्षों, सचिवों और सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रहेगी।

परिवारों और विद्यार्थियों की भागीदारी

रैली में डिस्ट्रिक्ट 3261 के पदाधिकारियों, जबलपुर के सभी रोटरी क्लबों के सदस्यों और उनके परिवारों के साथ विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी शामिल होंगे। ‘सक्षम’ महाकोशल प्रांत के अध्यक्ष डॉ. पवन स्थापक के नेतृत्व में संस्था के सदस्य भी इस अभियान में हिस्सा लेंगे। रोटरी सदस्य अपने परिवारों और बच्चों सहित रैली में शामिल होकर स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और पोलियो उन्मूलन का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे।

नागरिकों से भागीदारी की अपील

आयोजकों ने शहर के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, अभिभावकों और विद्यार्थियों से इस जनहितकारी अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। सभी से आग्रह किया गया है कि वे शनिवार, 24 अक्टूबर को सुबह 8 बजे राइट टाउन स्टेडियम के सामने पहुंचकर पोलियो मुक्त विश्व के संकल्प को मजबूत करें और बच्चों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के निर्माण में सहभागी बनें।

एक मिशन, एक संकल्प

आयोजकों ने अभियान का संदेश दोहराते हुए कहा, “एक मिशन, एक संकल्प, पोलियो मुक्त भविष्य।” उन्होंने कहा कि हर बच्चा सुरक्षित और हर समाज जागरूक हो, यही पोलियो मुक्त विश्व का संकल्प है।

“मेरा सपना, मेरी Rotary” संकल्प के साथ रोटरी क्लब ऑफ महू कैंट की नई टीम ने संभाला कार्यभार
‘मेरा सपना, मेरी रोटरी’ के संकल्प के साथ नई टीम ने संभाली जिम्मेदारी

रिपोर्ट : राहुल तलरेजा

रोटरी क्लब ऑफ महू कैंट ने सेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा को बनाया प्राथमिकता

महू। सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के उद्देश्य के साथ Rotary क्लब ऑफ महू कैंट की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को स्थानीय चोपड़ा वाटिका में आयोजित गरिमामय समारोह में पदभार ग्रहण किया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. डॉ. राजेश कुमार पाटीदार एवं सचिव रो. अमरदास उदासी ने नई टीम के साथ शपथ ग्रहण कर रोटरी के सेवा कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

गरिमामय उपस्थिति में हुआ पदभार ग्रहण समारोह

पदभार ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि डीजीएन (2028-29) रो. सुखदेव सिंह घुम्मन रहे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में महू विधायक एवं क्लब की आजीवन सदस्य रो. उषा ठाकुर उपस्थित रहीं। वहीं शपथ विधि अधिकारी पीडीजी रो. अनीश मलिक ने नई कार्यकारिणी को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई।

इसके अलावा रीजनल कोऑर्डिनेटर रो. उमेश शर्मा एवं असिस्टेंट गवर्नर रो. एडवोकेट सतीश सोनी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

Rotary के सिद्धांतों के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी के फोर-वे टेस्ट एवं ऑब्जेक्ट ऑफ रोटरी के वाचन के साथ किया गया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ।

समारोह में रोटरी के सेवा सिद्धांतों और समाज के प्रति जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित सदस्यों ने सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

‘मेरा सपना, मेरी रोटरी’ थीम पर प्रस्तुत की कार्ययोजना

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रो. डॉ. राजेश कुमार पाटीदार ने आगामी वर्ष की कार्ययोजना प्रस्तुत करते हुए कहा कि ‘मेरा सपना, मेरी रोटरी’ थीम के तहत क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनसेवा के क्षेत्र में नई एवं प्रभावी योजनाओं के साथ कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि रोटरी का उद्देश्य केवल सेवा गतिविधियां आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक वास्तविक मदद पहुंचाना है। क्लब द्वारा स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जाएंगे।

नई कार्यकारिणी ने ली सेवा की शपथ

शपथ विधि अधिकारी पीडीजी रो. अनीश मलिक ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नए सदस्यों को रोटरी पिन एवं सदस्यता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।

उन्होंने सभी सदस्यों से रोटरी के सेवा भाव को आगे बढ़ाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

सेवा ही रोटरी की पहचान: सुखदेव सिंह घुम्मन

मुख्य अतिथि रो. सुखदेव सिंह घुम्मन ने रोटरी के अंतरराष्ट्रीय सेवा कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवा ही रोटरी की वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक रोटेरियन को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझते हुए जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि रोटरी क्लब ऑफ महू कैंट आने वाले समय में सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

महू क्षेत्र में सामाजिक गतिविधियों में सहयोग का भरोसा

विशेष अतिथि विधायक रो. उषा ठाकुर ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महू क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविरों, जनजागरूकता अभियानों और अन्य सामाजिक गतिविधियों में रोटरी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।

उन्होंने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने की अपील की।

रोटरी फाउंडेशन सहयोग के लिए भेंट की गुल्लक

असिस्टेंट गवर्नर रो. सतीश सोनी ने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संस्कार कोठारी का संदेश पढ़कर सुनाया। साथ ही रोटरी फाउंडेशन के सहयोग के लिए क्लब को गुल्लक भेंट की गई।

उन्होंने कहा कि रोटरी फाउंडेशन के माध्यम से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सेवा कार्य किए जा रहे हैं और क्लब को इसमें सक्रिय सहयोग करना चाहिए।

उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों का सम्मान

समारोह के दौरान वर्ष 2025-26 में रोटरी एवं सामाजिक सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान किया गया।

मंचासीन अतिथियों को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाजसेवी और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक रो. मुकेश शर्मा सहित सभी रोटेरियनों का सक्रिय सहयोग रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एमओसी रो. कायद जौहर ने किया।

नई कार्यकारिणी के पदभार ग्रहण के साथ रोटरी क्लब ऑफ महू कैंट ने सेवा, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

रोटरी क्लब jabalpur निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों के लिए वरदान बना स्वास्थ्य महाअभियान, मुफ्त जांच, दवा और जल संरक्षण का संदेश
रोटरी क्लब ऑफ Jabalpur संस्कारधानी के विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ – रोटे नितिन जैन

jabalpur, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम मनियारी खुर्द, मझौली रोड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दवा वितरण का लाभ उठाया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जाँच एवं परामर्श प्रदान किया गया। एलोपैथी, आयुर्वेद एवं फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।

इस अवसर पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया तथा वर्षा जल संग्रहण विशेषज्ञों द्वारा किसानों एवं ग्रामीणजनों को वर्षा जल संरक्षण, जल संग्रहण की आधुनिक तकनीकों, भू-जल संवर्धन एवं कृषि में जल के समुचित उपयोग की जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित किसानों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटे अरुण गुप्ता, सचिव रोटे अभिषेक अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक रोटे संत कुमार पटैल ने सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा। यह स्वास्थ्य शिविर अपोलो हॉस्पिटल एवं मेट्रो हॉस्पिटल के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर की विस्तृत जानकारी क्लब के रोटरी पब्लिक इमेज चेयरमैन रोटे नितिन जैन द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई।

इस शिविर को सफल बनाने में रोटे अरुण खर्द, रोटे समर गायकवाड़, रोटे अंजुल जैन, रोटे सुनील जसवानी, रोटे मनीष बजाज, रोटे यश आहूजा, रोटे अनिल अग्रवाल, रोटे आलोक मोदी एवं रोटे शैलेष मिश्रा सहित रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

जारीकर्ता✍️

रोटे नितिन जैन

चैयरमेन पब्लिक इमेज

रोटरी क्लब ऑफ Jabalpur संस्कारधानी

Rotary District 3261 का ‘सेव एवरी ड्रॉप मिशन’, जल संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू
प्रेस विज्ञप्ति

“सेव एवरी ड्रॉप मिशन” के तहत जल संरक्षण हेतु रोटरी का विशेष अभियान

जबलपुर। Rotary District 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे अमित-पल्लवी जायसवाल ने डिस्ट्रिक्ट 3261 के अंतर्गत आने वाले सभी 100 रोटरी क्लबों के अध्यक्षों, सचिवों, असिस्टेंट गवर्नर्स एवं सिटी कोऑर्डिनेटर्स को पूरे वर्ष उत्कृष्ट सेवा कार्यों के सफल संचालन हेतु बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

उन्होंने कहा कि वर्तमान रोटरी वर्ष के समापन में अब केवल 14 दिन शेष हैं। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट द्वारा संचालित “Save Every Drop Mission” के अंतर्गत सभी क्लबों से अपने-अपने क्षेत्रों में कम से कम एक जल संरक्षण गतिविधि आयोजित करने का आग्रह किया गया है। इसमें विद्यालयों में जागरूकता अभियान, ग्राम स्तर पर जनजागरण कार्यक्रम अथवा रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रोजेक्ट जैसी गतिविधियाँ शामिल हो सकती हैं।

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट के आगामी प्रांतपाल (28-29) रोटे नवीन भवसार, डिस्ट्रिक्ट मैनेजमेंट सदस्य रोटे अंजुल जैन एवं डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन रोटे नितिन जैन ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अभियान का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति व्यापक जागरूकता उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि डिस्ट्रिक्ट का लक्ष्य 1 लाख लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि आज किया गया प्रत्येक छोटा प्रयास आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा। रोटरी परिवार ने सभी नागरिकों से इस जनहितकारी अभियान में सहभागी बनने का आह्वान किया है।

अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प दोहराया—

“हर बूंद अमूल्य है, जल बचाएँ – भविष्य बचाएँ।”

— जारीकर्ता:

रोटे नितिन जैन

डिस्ट्रिक्ट मीडिया चेयरमैन

रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3261