—Advertisement—

रोटरी क्लब jabalpur निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों के लिए वरदान बना स्वास्थ्य महाअभियान, मुफ्त जांच, दवा और जल संरक्षण का संदेश

Author Picture
Published On: 29 June 2026
Jabalpur
— Jabalpur

—Advertisement—

रोटरी क्लब ऑफ Jabalpur संस्कारधानी के विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने उठाया लाभ – रोटे नितिन जैन

jabalpur, रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम मनियारी खुर्द, मझौली रोड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता करते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श प्राप्त किया तथा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं दवा वितरण का लाभ उठाया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों की जाँच एवं परामर्श प्रदान किया गया। एलोपैथी, आयुर्वेद एवं फिजियोथेरेपी के विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक उपचार संबंधी सलाह दी तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जल एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण किया गया तथा वर्षा जल संग्रहण विशेषज्ञों द्वारा किसानों एवं ग्रामीणजनों को वर्षा जल संरक्षण, जल संग्रहण की आधुनिक तकनीकों, भू-जल संवर्धन एवं कृषि में जल के समुचित उपयोग की जानकारी प्रदान की गई। उपस्थित किसानों ने विशेषज्ञों से संवाद कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी प्राप्त किया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष रोटे अरुण गुप्ता, सचिव रोटे अभिषेक अग्रवाल एवं कार्यक्रम संयोजक रोटे संत कुमार पटैल ने सभी चिकित्सकों, सहयोगी संस्थाओं, स्वयंसेवकों एवं ग्रामीणजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी समाजहित में ऐसे सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा। यह स्वास्थ्य शिविर अपोलो हॉस्पिटल एवं मेट्रो हॉस्पिटल के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

स्वास्थ्य शिविर की विस्तृत जानकारी क्लब के रोटरी पब्लिक इमेज चेयरमैन रोटे नितिन जैन द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई।
इस शिविर को सफल बनाने में रोटे अरुण खर्द, रोटे समर गायकवाड़, रोटे अंजुल जैन, रोटे सुनील जसवानी, रोटे मनीष बजाज, रोटे यश आहूजा, रोटे अनिल अग्रवाल, रोटे आलोक मोदी एवं रोटे शैलेष मिश्रा सहित रोटरी क्लब ऑफ जबलपुर संस्कारधानी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

जारीकर्ता✍️
रोटे नितिन जैन
चैयरमेन पब्लिक इमेज
रोटरी क्लब ऑफ Jabalpur संस्कारधानी

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp