Rishabh Vihar Delhi – Swaraj Vani

प्रत्येक आत्मा स्वतंत्र है, कण-कण स्वतंत्र है : आचार्य विशुद्धसागर जी महाराज
नई दिल्ली के ऋषभ विहार में पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी महाराज ने आत्मा की स्वतंत्रता, कर्म बंधन और वीतराग भाव से मुक्ति का संदेश दिया।

प्रत्येक आत्मा स्वतंत्र है, कण-कण स्वतंत्र है : पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव

दैनिक स्वराज वाणी

आत्मा चैतन्य है, कर्म जड़ है; जीव राग-मोह से बंधता है और वीतराग भाव से मुक्त होता है

रिपोर्ट : राजेश जैन दद्दू | नई दिल्ली

नई दिल्ली, 11 अक्टूबर 2026। दिल्ली के ऋषभ विहार में विराजित परम पूज्य पंचम पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए आत्मा की स्वतंत्रता, कर्म बंधन और मोक्ष मार्ग पर गहन आध्यात्मिक प्रवचन दिया।

गुरुदेव ने कहा कि प्रत्येक आत्मा स्वतंत्र है। कण-कण स्वतंत्र है और अणु-अणु स्वतंत्र है। संसारी आत्मा कर्मों से बंधी होने के बावजूद अपने मूल स्वरूप में स्वतंत्र रहती है।

आत्मा चैतन्य है और कर्म जड़ : गुरुदेव

आचार्य श्री ने कहा कि आत्मा और कर्म दूध-पानी की तरह मिले हुए प्रतीत होते हैं, लेकिन दोनों का अस्तित्व और स्वरूप अलग-अलग है। अनादिकाल से बंधे होने के बावजूद कर्म कभी आत्मा नहीं बना और न भविष्य में बनेगा। आत्मा कभी कर्मरूप परिणत नहीं होती। आत्मा चैतन्य है, जबकि कर्म जड़ है। आत्मा कभी जड़ नहीं होगी और जड़ कभी चेतन नहीं बनेगा।

राग-मोह से बंधन, वीतराग भाव से मुक्ति

गुरुदेव ने कर्म बंधन और मुक्ति का मार्ग समझाते हुए कहा कि जीव राग और मोह के वशीभूत होकर कर्मों का बंधन करता है, जबकि वीतराग भाव धारण करने से कर्मों से मुक्त होता है।

मानसिकता को व्यवस्थित करना आवश्यक

विश्व व्यवस्था पर चिंतन करते हुए आचार्य श्री ने कहा कि संसार की व्यवस्था अपने स्वरूप में व्यवस्थित है। राग और मोह से ग्रसित जीव अपने भावों को अव्यवस्थित करके जगत की व्यवस्था बदलना चाहता है, लेकिन ऐसा नहीं कर पाता। इसलिए मनुष्य को अपनी मानसिकता और भावों को व्यवस्थित करने की आवश्यकता है।

धर्मसभा में गुरुदेव ने आत्मा के वास्तविक स्वरूप को समझने और वीतराग भाव की महत्ता पर प्रकाश डाला।

परमाणु मात्र भी मेरा नहीं’—यही सच्चा आकिंचन्य धर्म: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज
परमाणु मात्र भी मेरा नहीं’—यही सच्चा आकिंचन्य धर्म: पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज

स्थान : ऋषभ विहार, दिल्ली | श्रावक संस्कार शिविर | धर्मसभा

रिपोर्टर: राजेश जैन दद्दू

ऋषभविहार, दिल्ली में विराजमान परम पूज्य पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने आज श्रावक संस्कार शिविर में आयोजित विशेष धर्मसभा में जैन समाज को संबोधित करते हुए उत्तम आकिंचन्य धर्म का मर्म समझाया।

गुरुदेव ने कहा कि —

जो संयमी साधक षड्-रिपु अर्थात क्रोध, मान, माया, लोभ को छोड़कर क्षमा, मार्दव, आर्जव एवं शौच धर्म को धारण करता है और सत्य, संयम, तप, त्याग को जीवन में उतारता है, उसी सकल-संयमी साधक को ही “आकिंचन्य-धर्म” प्रकट होता है।

उन्होंने कहा कि धर्म यथार्थ में सुख का साधन है। शांति का साधन है। धर्म ही मंगल है, धर्म ही उत्तम है, धर्म ही शरण है।

आकिंचन्य-धर्म का स्वरूप –

आकिंचन्य-धर्म की व्याख्या करते हुए गुरुदेव ने कहा —

“अन्य परमाणु मात्र भी मेरा नहीं है, ऐसा भाव ही वास्तव में ‘आकिंचन्य-धर्म’ है। मैं हूँ, मेरे सम्बन्धी नहीं। पर को अपना मानना ही परिग्रह है। दूसरों के अधिकार को अपना समझना, दूसरों को अपना बनाने का विचार ही मिथ्या है। निज में निज का भाव ही आकिंचन्य भाव है।”

उन्होंने कहा — धन-धरती, भवन-वाहन, स्त्री-पुत्र, परिवार-सम्बन्धी, कुछ भी मेरा नहीं। यह शरीर भी मेरा नहीं। कुछ भी साथ नहीं जाएगा। यह शरीर भी यहीं छूट जाएगा। विचार करो — क्या साथ लाए थे? क्या साथ जाएगा?

जगत को आप राग-मोह से अपना कह सकते हो, पर अपना बना नहीं सकते हो।

आत्मबोध का सूत्र दिया गुरुदेव ने –

गुरुदेव ने आत्मबोध का अनुपम सूत्र देते हुए कहा —

“मैं अकेला ही जन्मा हूँ, मैं अकेला ही मरूँगा, मेरा कुछ नहीं, मेरा पर नहीं, मैं पर का नहीं। मैं चेतन हूँ, जड़ अचेतन है। मैं शाश्वत हूँ, देह नश्वर है। मैं ज्ञान स्वभावी हूँ। जगत के सर्व द्रव्यों, पुद्गलों से मैं अत्यन्त भिन्न हूँ। आत्मा का स्वभाव परद्रव्यों से अत्यन्त भिन्न है।”

उन्होंने कहा कि जब तक जीव पर-पदार्थों को अपना मानता है, तब तक वह परिग्रह के बंधन में बंधा रहता है और दुखी होता है। जिस क्षण यह बोध हो जाता है कि परमाणु मात्र भी मेरा नहीं, उसी क्षण आत्मा में आकिंचन्य धर्म प्रकट हो जाता है और जीव हल्का होकर मोक्ष मार्ग की ओर बढ़ जाता है।

धर्मसभा में उपस्थित हजारों श्रावक-श्राविकाओं ने गुरुदेव की इस मंगल देशना को सुनकर आकिंचन्य धर्म को जीवन में उतारने का संकल्प लिया। पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।

दिन बदलते देर नहीं लगती, कर्म किसी को नहीं छोड़ता’, विशुद्धसागर जी ने गिरनार पर भी दिया बड़ा संदेश
पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने दिल्ली ऋषभ विहार की मंगल देशना में कर्म, अहंकार, जीवन और गिरनार तीर्थ पर विशेष संदेश दिया।

दिन बदलते देर नहीं लगती, कर्म किसी को नहीं छोड़ता: पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी गुरुदेव

‘रावण सीता का हरण तो कर सका, पर अपना न बना सका; ऐसे ही गिरनार तीर्थ जैनों का था, है और रहेगा’

प्रस्तुति: राजेश जैन दद्दू, प्रचारक-जिन शासन एकता संघ | दैनिक स्वराज वाणी

दिल्ली/इंदौर। दिगंबर जैन पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने दिल्ली ऋषभ विहार में रविवार की मंगल देशना में कहा कि सबके दिन एक जैसे नहीं होते। दिन बदलते देर नहीं लगती और जिंदगी में किसके साथ क्या हो जाए, इसका पता नहीं। इसलिए मनुष्य को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए।

गुरुदेव ने उदाहरण देते हुए कहा कि श्रीराम को राज्य मिलने वाला था, उसी दिन वनवास हो गया। श्रीकृष्ण का जन्म जेल में हुआ और सती सीता को गर्भवती अवस्था में वन में छोड़ दिया गया। देखते ही देखते समय बदल जाता है।

गिरनार तीर्थ पर दी विशेष देशना

पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने कहा, “रावण ने सीता का हरण तो किया, लेकिन उन्हें अपना नहीं बना सका। इसी प्रकार गिरनार तीर्थ जैनों का था, है और रहेगा।”

उन्होंने कहा कि किसी वस्तु को छीना जा सकता है, लेकिन उससे उसके वास्तविक स्वरूप और पहचान को नहीं बदला जा सकता।

‘अपमान नहीं, अपनत्व दो’

गुरुदेव ने कहा कि जिंदगी संभलकर जिएं और किसी का तिरस्कार न करें। “जियो और जीने दो” के सिद्धांत को अपनाएं। बुरे कर्म का फल बुरा ही होता है। क्षणभर की कषाय जीव को भव-भव तक पीड़ित कर सकती है। कर्म किसी को नहीं छोड़ता। जैसा बीज बोया जाता है, वैसी ही फसल प्राप्त होती है।

भजन करो, भगवान बनो

गुरुदेव ने कहा कि दान देने से यश मिलता है, जिनेन्द्र प्रभु की पूजा और साधुओं की सेवा से जीवन में श्रेष्ठता आती है। श्रेष्ठता प्राप्त करनी है तो श्रेष्ठ कार्य करना आवश्यक है।

अंत में उन्होंने कहा कि प्रभु का नाम स्मरण करें, मंत्र जाप से मन को स्थिर रखें और सही सोचें, सही बोलें तथा सही रास्ते पर चलें। प्रयत्नपूर्वक प्रण, प्राण और यश की रक्षा करना ही धर्म है।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।