Muni Sudhasagar Ji – Swaraj Vani

बाहरी त्याग नहीं, मन की आसक्ति छोड़ना ही सच्चा त्याग: मुनिश्री सुधासागर जी
*बाहरी त्याग नहीं, मन की आसक्ति छोड़ना ही सच्चा त्याग – मुनिश्री सुधासागर जी*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* दलालबाग में आयोजित धर्मसभा में विद्या सुधा देशना मंडप में तीर्थ चक्रवृती मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने कहा कि मनुष्य जीवनभर संसार और धर्म के बीच भटकता रहता है, लेकिन यह तय नहीं कर पाता कि उसे जाना कहाँ है। मोक्ष की ओर जाना है तो उसका मार्ग चुनिए, लेकिन जीवन को बिना दिशा के मत चलाइए। दिन गुजरता है, रात गुजरती है और इसी में जीवन की शाम हो जाती है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि अपनी मंगल देशना में संबोधित करते हुए

कहा कि किसी वस्तु को छोड़ देना मात्र त्याग नहीं है। यदि वस्तु छोड़ने के बाद भी मन उसी ओर आकर्षित होता रहे तो आत्मपरीक्षण जरूरी है। नमक छोड़कर दूसरे स्वादों का अधिक सेवन करना स्वाद की लालसा छोड़ना नहीं है। सच्चा त्याग तब है जब वस्तु के साथ-साथ उसके प्रति आसक्ति भी समाप्त हो जाए।

महाराजश्री ने कहा कि मुंह में नमक की डली दबी हो तो शक्कर का स्वाद नहीं आएगा, वैसे ही भीतर मोह, ममता, अहंकार और विषयों की आसक्ति रखकर मंदिर जाने, पूजा करने से धर्म का आनंद नहीं मिलता। दोष धर्म में नहीं, भीतर छिपी आसक्ति में है। यदि त्याग से एक दिन पहले उसी वस्तु का दोगुना भोग करने की योजना बने तो यह त्याग नहीं, भोग की तैयारी है। धर्म वह है जो दृष्टि बदले, त्याग वह है जो आसक्ति घटाए और दान वह है जिसमें प्रतिफल की अपेक्षा न हो।

धर्मसभा में सपना मनीष गोधा नवीन आनंद गोधा, अशोक डोशी, हर्ष जैन, संजय पाटोदी, , राहुल सेठी, भूपेंद्र भोपाली, कमल जैन चेलेंजर डॉ जैनेन्द्र जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

*प्रचार प्रमुख – राजेश जैन दद्दू*

इंदौर आध्यात्मिक ऊर्जा की धरती, गुरुदेव सुधासागर जी का सानिध्य जीवनभर प्रेरणा देगा : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
इंदौर के दालाल बाग स्थित विद्या सुधा देशना मंडप में मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने जैन धर्म के अहिंसा, करुणा, संयम और शांति के संदेश को विश्व के लिए आवश्यक बताया।

इंदौर आध्यात्मिक ऊर्जा की धरती, गुरुदेव के आगमन से मिली नई ऊर्जा जीवनभर प्रेरणा देगी : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

राजेश जैन दद्दू

इंदौर | विद्या सुधा देशना मंडप, दालाल बाग में विराजमान तीर्थ चक्रवर्ती मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के दर्शन करने पधारे लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि संतों की वाणी केवल आत्मचिंतन का अवसर नहीं देती, बल्कि जीवन जीने की सही राह दिखाती है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि विद्या सुधा देशना मंडप में ओम बिरला

ने कहा कि गुरुदेव के चरणों में कुछ क्षण बैठने से ही जीवन को ठहरकर देखने और आत्मचिंतन की नई ऊर्जा मिलती है। जब भीतर से लगता है कि गुरुदेव बुला रहे हैं, तो मैं दर्शन को चला आता हूँ।

श्री बिरला ने कहा कि मालवा आध्यात्मिकता और संस्कृति की भूमि है। आज यहाँ हजारों श्रावक संस्कार प्राप्त कर रहे हैं और देश-दुनिया में घर बैठे लोग भी गुरुदेव की देशना से लाभ ले रहे हैं। दशलक्षण पर्व तप, संयम और आत्मशुद्धि का पर्व है।

इंदौर जैन धर्म का संदेश आज विश्व के लिए आवश्यक -उन्होंने कहा कि जब समाज में कटुता बढ़ रही है, तब जैन धर्म के अहिंसा, करुणा, संयम और शांति के विचार पूरी मानवता के लिए आवश्यक हैं। आचार्य शांतिसागर जी की प्रेरणा है कि संत के कदमों की आवाज से भी किसी को कष्ट न पहुँचे। वाणी में कटुता न हो, आचरण में कठोरता न हो, जीवन में करुणा और शिष्टता हो – यही जैन धर्म है।

इस अवसर पर चक्रवर्ती अध्यक्ष मनीष सपना गोधा इंदौर  नवीन आनंद गोधा इंदौर , आलोक आकाश कोल अशोक डोशी, हर्ष जैन हुकमकाका डॉ जैनेन्द्र जैन अक्षय कासलीवाल ब्रह्मचारी प्रदीप भैया पारस भैया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

राजेश जैन दद्दू,इंदौर

इंदौर में रचेगा धर्म का नया इतिहास: 7,000 शिविरार्थियों का महाकुंभ, 80 साधु भगवंतों का मिलेगा सान्निध्य
इंदौर दसलक्षण महापर्व 2026 के दौरान 16 से 25 सितम्बर तक 33वां श्रावक संस्कार शिविर आयोजित होगा। 7,000 से अधिक शिविरार्थी और करीब 80 साधु भगवंत शामिल होंगे।

आयो रे आयो रे 10 लक्षण महापर्व आयो रे: इंदौर में रचेगा धर्म का नया इतिहास, 7,000 शिविरार्थियों का महाकुंभ

राजेश जैन दद्दू | इंदौर

इंदौर दसलक्षण महापर्व 2026 के अवसर पर स्वच्छता में सिरमौर, सर सेठ हुकुमचंद जी की अहिंसा और धर्म नगरी इंदौर इस बार जैन धर्म के सबसे बड़े महापर्व दसलक्षण महापर्व, 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2026 के दौरान एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक धार्मिक समागम का साक्षी बनने जा रहा है।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू, इंदौर ने बताया कि शहर में पहली बार तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के विशेष आशीर्वाद एवं ससंघ परम सान्निध्य में 33वें ‘श्रावक संस्कार शिविर’ का भव्य ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।

यह दस दिवसीय महासाधना शिविर सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्म नगरी इंदौर में धर्म का नया इतिहास रचेगा।

इंदौर दसलक्षण महापर्व 2026 में 7,000 शिविरार्थियों का महाकुंभ

दस दिवसीय महासाधना शिविर में देश-विदेश से 7,000 से अधिक शिविरार्थी सहभागिता करेंगे, जो मुनिश्री सुधासागर जी के ओजस्वी मुखारविंद से धर्म के मर्म को आत्मसात कर संयम और साधना का पाठ सीखेंगे।

80 साधु भगवंतों का पावन सान्निध्य

इस बार इंदौर की धरा पर पूज्य संतों की विशेष कृपा बरसने जा रही है। आयोजन में तीर्थ चक्रवर्ती मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के साथ-साथ प्रकृताचार्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज, आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज, आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी सहित लगभग 80 साधु भगवंतों का गरिमामय सान्निध्य और आशीर्वाद इंदौर शहर को प्राप्त हो रहा है।

इतने विशाल संत वृंद की उपस्थिति से पूरा शहर भक्ति और अध्यात्म के रंग में सराबोर रहेगा।

अतिथि देवो भव: आहारदान का दुर्लभ अवसर

राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के मयंक जैन ने कहा कि सकल जैन समाज के लिए यह अत्यंत परम सौभाग्य का क्षण है। इस विशाल शिविर में पधारे सभी 7,000 से अधिक शिविरार्थियों के वात्सल्यमयी भोजन की व्यवस्था का पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए समाजजनों में भारी उत्साह है।

शिविर के पुण्यार्जक चक्रवर्ती सेठ आकाश आलोक कोल परिवार एवं समाज के वरिष्ठों ने सभी नगरवासियों व समाजजनों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर शिविरार्थियों के आहारदान का महान पुण्य अर्जित करें।

सजेंगे जिनालय, गूंजेंगे भक्ति के तराने

दद्दू ने बताया कि 16 से 25 सितम्बर तक दसलक्षण पर्व के पावन अवसर पर इंदौर के सभी जिनालयों में भव्य एवं आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है।

दसों दिन सभी जैन मंदिरों में संगीतमय वातावरण में विशेष पूजन, विधान, शांतिधारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

प्रतिदिन सायंकाल सामायिक, श्रीजी की आरती के साथ-साथ विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

आचार्य श्री सुनील सागर जी एवं पूज्य मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं विशाल साधु वृंद के सान्निध्य को लेकर पूरे शहर के जैन समाज में हर्ष और उत्साह की लहर है।

सकल जैन समाज की ओर से आप सभी को दसलक्षण महापर्व की अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

पगडंडियां अनेक, मंजिल एक: इंदौर में मुनि सुधासागर जी ने बताया जीवन में क्यों जरूरी है सही दिशा
मुनि सुधासागर जी इंदौर के दलाल बाग में बोले कि संसार में पगडंडियां अनेक हैं, लेकिन मंजिल एक है। गुरु मोक्ष की सही दिशा बताते हैं और धर्म-संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।

पगडंडियां अनेक, मंजिल एक – गति से ज्यादा जरूरी दिशा : मुनि सुधासागर जी

राजेश जैन दद्दू

इंदौर। मुनि सुधासागर जी इंदौर के दलाल बाग, छत्रपति नगर में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं को जीवन की सही दिशा और मोक्ष मार्ग का संदेश दे रहे हैं। पूज्य मुनि पुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने देशना मंडप में कहा कि संसार में पगडंडियां अनेक हैं, पर मंजिल एक है। पगडंडी कोई भी बना सकता है, लेकिन सही रास्ता गुरु और भगवान बताते हैं। हमारा कैंप मोक्ष है और संसार घना जंगल है।

मुनि श्री ने कहा कि जैसे NCC के नाइट मार्च में दिशा-सूचक दिशा बताता है, वैसे ही गुरु मनुष्य को मोक्ष की दिशा बताते हैं। गुरु सही मार्ग बता सकते हैं, लेकिन उस मार्ग पर चलना स्वयं को ही पड़ेगा। जीवन में केवल तेज गति से चलना महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि सही दिशा में आगे बढ़ना अधिक आवश्यक है।

मुनि सुधासागर जी का संदेश- ‘मैं अच्छा हूं, जगत बुरा है’ सबसे खतरनाक सोच

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुदेव ने आगे कहा कि सबसे खतरनाक पगडंडी यह सोचना है कि “मैं अच्छा हूं और जगत बुरा है।” जब व्यक्ति अपने दोष देखना बंद कर देता है और हर गलती दूसरे व्यक्ति में देखने लगता है, तब उसके स्वयं के सुधार का मार्ग बंद हो जाता है।

गुरुदेव ने दूसरी खतरनाक पगडंडी “मैं जैसा हूं, वैसा ही दुनिया को बना दूं” वाली सोच को बताया। उन्होंने समाज को संबोधित करते हुए संकल्प दिलाया कि “मैं स्वयं गिरूं तो भी किसी को नहीं गिराऊंगा, अपने दोष को अगली पीढ़ी की विरासत नहीं बनाऊंगा।”

उन्होंने कहा कि यदि रात्रि भोजन जैसी कमजोरी खुद नहीं छोड़ पा रहे हैं तो कम से कम बच्चों को उसकी प्रेरणा न दें। बच्चों से स्पष्ट कहें कि “मैं नहीं छोड़ पा रहा, पर तू मत अपनाना।” अपनी कमजोरी को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना उचित नहीं है।

गंधोदक नहीं, बच्चों को धर्म और संस्कार दें

मुनि सुधासागर जी इंदौर की धर्मसभा में गुरुदेव ने परिवार और बच्चों को संस्कार देने के महत्व पर भी विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गंधोदक की कीमत नहीं, बल्कि उस हाथ की कीमत पहचानो जो अभिषेक कर परिवार को गंधोदक देता है। वह केवल जल नहीं, बल्कि अपने परिवार को धर्म और संस्कार देता है।

गुरुदेव ने श्रद्धालुओं से कहा कि अभिषेक करते समय मन में यह संकल्प रखें कि यह मेरे बेटे-बेटी और पूरे परिवार के कल्याण के लिए है। धार्मिक क्रियाओं के पीछे भावना और संस्कार का होना अत्यंत आवश्यक है।

बेटी को संपत्ति से पहले धर्म-संस्कार देने का संदेश

मुनि श्री ने कहा कि बेटी को संपत्ति से पहले धर्म और संस्कार दें। संपत्ति का महत्व अपनी जगह है, लेकिन धर्म और संस्कार ऐसी पूंजी हैं जो आने वाली पीढ़ियों तक जाती है। परिवार में दिए गए अच्छे संस्कार ही बच्चों के जीवन और भविष्य की सही दिशा तय करते हैं।

उन्होंने अपने प्रवचन के माध्यम से श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन की प्रेरणा देते हुए समझाया कि मनुष्य को दूसरों के दोष देखने से पहले अपने भीतर झांकना चाहिए। स्वयं में सुधार की भावना होगी तभी परिवार और समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव होगा।

गति से ज्यादा जरूरी है जीवन की सही दिशा

मुनि सुधासागर जी महाराज की देशना का मुख्य संदेश रहा कि जीवन में मनुष्य कितनी तेजी से चल रहा है, इससे अधिक महत्वपूर्ण यह है कि वह किस दिशा में चल रहा है। संसार में अलग-अलग रास्ते और पगडंडियां दिखाई दे सकती हैं, लेकिन मनुष्य के आध्यात्मिक जीवन की अंतिम मंजिल मोक्ष है।

गुरु और भगवान उस मंजिल तक पहुंचने की सही दिशा बताते हैं। इसके बाद पुरुषार्थ प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं करना होता है। इसलिए मनुष्य को अपनी कमियों और दोषों को पहचानकर उनमें सुधार करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सुनी देशना

दलाल बाग, छत्रपति नगर में आयोजित धर्मसभा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मुनि श्री की देशना का लाभ लिया। इस अवसर पर चक्रवर्ती आकाश आलोक कोल, आनंद नवीन गोधा, अशोक डोशी, हर्ष जैन, डॉ. जैनेन्द्र जैन, विजय पाटोदी, प्रिंसपाल टोंग्या सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

मुनि सुधासागर जी महाराज के संदेश में आत्मसुधार, परिवार में धर्म-संस्कार और जीवन में सही दिशा को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर रहा। उन्होंने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि व्यक्ति को स्वयं की कमजोरियों को पहचानकर उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचने से रोकना चाहिए और बच्चों को धर्म एवं संस्कारों की ऐसी विरासत देनी चाहिए जो जीवनभर उनका मार्गदर्शन करे।

क्लर्क कॉलोनी दिगंबर जैन समाज ने निर्यापक मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज का किया पाद प्रक्षालन, श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति के साथ संभाली व्यवस्थाएं
क्लर्क कॉलोनी दिगंबर जैन समाज ने निर्यापक मुनिश्री 108 सुधासागर महाराज का किया पाद प्रक्षालन, श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति के साथ संभाली व्यवस्थाएं

उज्जैन। आध्यात्मिक आस्था, गुरु भक्ति और धार्मिक समर्पण का भाव उस समय देखने को मिला जब दिगंबर जैन समाज क्लर्क कॉलोनी के श्रद्धालुओं ने निर्यापक मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन कर उनका भावपूर्ण स्वागत किया। समाजजनों ने प्रातःकालीन निहार से लेकर प्रवचन स्थल तक विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए धर्मलाभ एवं पुण्यार्जन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, युवा और वरिष्ठजन शामिल हुए। सभी ने श्रद्धा और अनुशासन के साथ गुरु सेवा में भाग लेकर धार्मिक वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

पाद प्रक्षालन के साथ हुआ गुरु वंदन

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज के पाद प्रक्षालन से हुई। श्रद्धालुओं ने पूर्ण श्रद्धा और वैदिक परंपरा के अनुरूप गुरुचरणों का अभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

जैन धर्म में संतों के प्रति श्रद्धा और सेवा को आत्मकल्याण का श्रेष्ठ माध्यम माना जाता है। इसी भावना के साथ समाज के सभी वर्गों ने गुरु सेवा में सहभागिता निभाई।

निहार से प्रवचन स्थल तक संभाली व्यवस्थाएं

दिगंबर जैन समाज क्लर्क कॉलोनी के सदस्यों ने केवल स्वागत तक ही अपनी भूमिका सीमित नहीं रखी, बल्कि निहार से लेकर प्रवचन स्थल के पंडाल तक की विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी संभाली।

श्रद्धालुओं ने अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से श्रद्धालुओं के आवागमन, बैठने की व्यवस्था, सेवा कार्य तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि सेवा कार्य को भी धर्म साधना का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है और इसी भावना से सभी लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

गुरु भक्ति का दिखाई दिया अनूठा उत्साह

पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समाज के लोगों ने इसे अपने लिए सौभाग्य बताया कि उन्हें निर्यापक मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज की सेवा करने और उनके सान्निध्य का अवसर प्राप्त हुआ।

श्रद्धालुओं का कहना था कि संतों का आशीर्वाद व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक सोच और आत्मिक शांति का संचार करता है।

जैन धर्म में गुरु सेवा का विशेष महत्व

जैन दर्शन में गुरु, धर्म और शास्त्र को जीवन का आधार माना गया है। आचार्य, मुनि और आर्यिकाओं की सेवा, वंदना और प्रवचन श्रवण को आत्मकल्याण का महत्वपूर्ण साधन माना जाता है।

धार्मिक विद्वानों के अनुसार गुरु सेवा से व्यक्ति में विनम्रता, संयम, अनुशासन और सेवा की भावना विकसित होती है। यही कारण है कि जैन समाज में ऐसे अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सेवा कार्य में भाग लेते हैं।

प्रवचन से मिला धर्म और आत्मचिंतन का संदेश

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने मुनिश्री के प्रवचन का भी लाभ प्राप्त किया।

प्रवचन में धर्म, संयम, आत्मचिंतन, अहिंसा, सदाचार और आध्यात्मिक जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला गया। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से प्रवचन सुना और अपने जीवन में धर्म के सिद्धांतों को अपनाने का संकल्प लिया।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर समाज के अनेक प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—

चक्रवर्ती नवीन गोधा एवं शिवानी गोधा

आनंद गोधा एवं अंतिका गोधा

मनीष गोधा एवं सपना गोधा

हर्ष जैन

अशोक डोसी

आकाश जैन कोयला

दिलीप बज

मनीष जैन

प्रवीण गंगवाल

रोहित पाटनी

दिलीप अजमेरा

गिरीश जैन

अमित जैन

अजय जैन

सहित क्लर्क कॉलोनी दिगंबर जैन समाज के बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं युवा श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सेवा कार्य को बताया सबसे बड़ा पुण्य

समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि गुरु सेवा और धर्म सेवा जीवन के सबसे बड़े पुण्य कार्यों में से एक मानी जाती है।

ऐसे आयोजनों से समाज में धार्मिक संस्कार मजबूत होते हैं तथा नई पीढ़ी को भी धर्म, अनुशासन और सेवा का महत्व समझने का अवसर मिलता है।

सामूहिक सहभागिता बनी आयोजन की विशेषता

कार्यक्रम की सबसे बड़ी विशेषता समाजजनों की सामूहिक भागीदारी रही। सभी ने बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्यों में सहयोग दिया और पूरे आयोजन को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु भक्ति, अनुशासन और धार्मिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।

धर्म, सेवा और संस्कार का संदेश

क्लर्क कॉलोनी दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सेवा, समर्पण और सामाजिक एकता का भी संदेश लेकर आया।

निर्यापक मुनिश्री 108 सुधासागर जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ गुरु भक्ति और सेवा की भावना को भी और अधिक मजबूत किया।

समाजजनों ने भविष्य में भी इसी प्रकार धर्म, सेवा और सामाजिक सहयोग के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।