Lord Pushpadant – Swaraj Vani

उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ भगवान पुष्पदंत को चढ़ाया निर्वाण लड्डू
उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ भगवान पुष्पदंत को चढ़ाया निर्वाण लड्डू

दाना ओली के चंपाबाग जैन मंदिर में दशलक्षण पूजन, आचार्य चैत्य सागर महाराज ने बताया संतोष और शुचिता का महत्व

ग्वालियर। पर्युषण महापर्व के चौथे दिन शनिवार को जैन धर्मावलंबियों ने उत्तम शौच धर्म की श्रद्धा और भक्तिभाव से आराधना की। आचार्य श्री 108 चैत्य सागर महाराज एवं मुनिश्री 108 अनुमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में दाना ओली स्थित दिगंबर बीसपंथी चंपाबाग जैन मंदिर में दशलक्षण महामंडल पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक पर श्रद्धालुओं ने निर्वाण लड्डू समर्पित किया।

आत्म साधना वर्षायोग समिति और सकल जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। मंदिर परिसर भगवान जिनेंद्र और आचार्यश्री के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भक्ति नृत्य करते हुए महाअर्घ्य समर्पित किए।

पंचामृत अभिषेक और शांतिधारा

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि प्रतिष्ठाचार्य पंडित डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री के निर्देशन में श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान जिनेंद्र को पांडुशिला पर विराजमान किया। इसके बाद रजत कलशों से श्रीजी का जलाभिषेक और पंचामृत अभिषेक किया गया। आचार्यश्री के मुखारविंद से उच्चारित मंत्रों के बीच संजीव जैन, संभव जैन एवं विकास जैन परिवार ने वृहद शांतिधारा करने का सौभाग्य प्राप्त किया।

दशलक्षण महामंडल विधान में नित्य पूजन, नवदेवता पूजन, पंचमेरु पूजन, दशलक्षण पूजन, निर्वाण पूजन और उत्तम शौच धर्म की विशेष पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने संगीत की मधुर धुनों पर भक्ति नृत्य करते हुए भगवान जिनेंद्र के चरणों में अर्घ्य चढ़ाए।

पुष्पदंत भगवान को निर्वाण लड्डू समर्पित

भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक अवसर पर आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज और मुनिश्री अनुमान सागर महाराज के सानिध्य में निर्वाण पाठ का वाचन किया गया। प्रथम निर्वाण लड्डू चढ़ाने का सौभाग्य राजू जैन, पंकज जैन और अनामिका जैन परिवार को प्राप्त हुआ। इसके बाद अन्य श्रावक-श्राविकाओं ने भी भक्तिभाव से निर्वाण लड्डू समर्पित किए।

शाम को मंदिर में दीपकों से श्रीजी की महाआरती की गई। समाज के प्रवक्ता ने बताया कि पर्युषण पर्व के पांचवें दिन 20 सितंबर को उत्तम सत्य धर्म की पूजा और आराधना की जाएगी।

लोभ की निवृत्ति ही उत्तम शौच धर्म

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज ने कहा कि क्रोध, मान, माया और लोभ चार प्रमुख कषाय हैं। इनमें लोभ अनेक पापों और दुखों का कारण बनता है। लोभी व्यक्ति आवश्यकता से अधिक धन एवं चल-अचल संपत्ति एकत्र करने की इच्छा में अनुचित कार्यों की ओर बढ़ सकता है।

आचार्यश्री ने कहा कि लोभ की निवृत्ति ही उत्तम शौच धर्म है। जहां निर्लोभता होगी, वहीं वास्तविक शौच धर्म प्रकट होगा। अपने भीतर संतोष का भाव, निर्लोभ वृत्ति और आचरण में शुचिता लाना ही इस धर्म का मूल संदेश है। इच्छाओं और आवश्यकता से अधिक संग्रह करने की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखते हुए जो उपलब्ध है, उसमें संतोष और प्रसन्नता अनुभव करनी चाहिए।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गंगवाल, महामंत्री निर्मल पाटनी, विनय कासलीवाल, विकास जैन, पंकज छाबड़ा और संजय गोधा ने आचार्यश्री के चरणों में श्रीफल अर्पित किया।

मन की निर्मलता ही शौच धर्म: मुनिश्री

मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ने कहा कि मन की पवित्रता, निर्मलता और स्वच्छता ही शौच धर्म है। आत्मिक पवित्रता के लिए यह धर्म संजीवनी के समान है। जैन शास्त्रों में पवित्रता को शौच कहा गया है और निर्मलता आत्मा का स्वाभाविक गुण है। जो व्यक्ति लालसा, लालच, तृष्णा और अनावश्यक अभिलाषाओं का त्याग करता है, उसकी आत्मा पवित्रता की ओर अग्रसर होती है।

पर्युषण में धर्म-साधना के साथ संस्कारों की गूंज, महाष्टमी पर पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक
पर्युषण में धर्म-साधना के साथ संस्कारों की गूंज, महाष्टमी पर पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक

“धर्मातयन” जिनमंदिर में अलसुबह से श्रद्धालुओं की सहभागिता, अभिषेक-पूजन के साथ विद्वान विपिन जी शास्त्री के सानिध्य में शास्त्र स्वाध्याय और तत्त्वार्थसूत्र की विशेष कक्षा

जबलपुर। दिगंबर जैन समाज के प्रमुख धार्मिक महापर्व पर्युषण एवं दस लक्षण पर्व के चलते श्री महावीर स्वामी मार्ग स्थित “धर्मातयन” श्री 1008 महावीर स्वामी दिगंबर जिनमंदिर में इन दिनों धर्म और संस्कारों की विशेष छटा देखने को मिल रही है। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं के जिनालय पहुंचने का सिलसिला शुरू हो जाता है। दस दिवसीय महापर्व के दौरान धर्म-साधना, त्याग, तपस्या, पूजन-अभिषेक के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किए जा रहे हैं।

महापर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना और महाष्टमी के अवसर पर 9वें तीर्थंकर भगवान श्री पुष्पदंत प्रभु का मोक्ष कल्याणक महामहोत्सव श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशेष पूजन-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने सहभागिता की। जिनालय में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान की आराधना कर मोक्ष कल्याणक की मंगल भावना की।

पर्युषण पर्व के दौरान मुंबई से पधारे विद्वान श्री विपिन जी शास्त्री के परम सानिध्य में प्रतिदिन विशेष धार्मिक अध्ययन का आयोजन किया जा रहा है। प्रातः 9 से 10 बजे एवं रात्रि 9 से 10 बजे तक शास्त्र स्वाध्याय कराया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में धर्मावलंबी शामिल होकर जैन आगम एवं धर्म के गूढ़ सिद्धांतों को समझ रहे हैं। वहीं प्रातः 10:30 बजे से तत्त्वार्थसूत्र की विशेष कक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी जैन धर्मावलंबियों के लिए धर्म के मूल सिद्धांतों का अध्ययन एवं चिंतन कराया जा रहा है।

मंदिर में प्रतिदिन सुबह 7:15 बजे से धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ भगवान के जलाभिषेक से होता है। इसके बाद सामूहिक पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। महिलाओं, पुरुषों, युवाओं और बच्चों की सामूहिक सहभागिता से जिनालय में पूरे दिन धार्मिक वातावरण बना रहता है।

पर्युषण पर्व के दौरान बच्चों और युवाओं को धर्म एवं संस्कारों से जोड़ने के लिए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है, वहीं युवाओं की सक्रिय भागीदारी आयोजन में नई ऊर्जा का संचार कर रही है।

श्री वीतराग विज्ञान मंडल एवं जैन युवा फेडरेशन के साथियों द्वारा महापर्व के सभी कार्यक्रमों को उत्साहपूर्वक आयोजित किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी धर्म-साधना, स्वाध्याय, तत्त्वार्थसूत्र की कक्षा, पूजन-अनुष्ठान एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रम जारी रहेगा।