Jain Discourse – Swaraj Vani

दृष्टि बदलो, दुश्मनी मिटाओ: मुनि सुधासागर जी ने दिया क्षमा और मैत्री का संदेश
दृष्टि बदलो, दुश्मनी मिटाओ: मुनि सुधासागर जी ने दिया क्षमा और मैत्री का संदेश

– राजेश जैन दद्दू, प्रचार प्रमुख, सामाजिक संसद, इंदौर

🙏 जय-जय गुरुदेव! 🙏

इंदौर में गुरुदेव ने दिया क्षमा, करुणा और मैत्रीभाव का संदेश, कहा – बाहरी परिवर्तन से अधिक जरूरी है आंतरिक परिवर्तन

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर, 08 अक्टूबर 2026।*विद्या सुधा देशना मंडप में आज की मंगल देशना में तीर्थ चक्रवृती पूज्य मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने अपनी अमृतवाणी में धर्मसभा को संबोधित करते हुए जीवन में दृष्टि परिवर्तन, क्षमा, करुणा, मैत्रीभाव एवं बैरभाव के त्याग का अत्यंत प्रेरणादायी संदेश दिया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि गुरुदेव ने आगे कहा कि यदि जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाना है, तो सबसे पहले अपनी दृष्टि और विचारों को बदलना होगा। संसार को बदलने के प्रयास से पहले स्वयं को बदलने का संकल्प लेना चाहिए।

दृष्टि बदलेगी तो सृष्टि बदलेगी –

गुरुदेव ने मकान में धूप आने का उदाहरण देते हुए समझाया कि मनुष्य कई बार परिस्थितियों को बदलने के लिए निरर्थक प्रयास करता रहता है, जबकि आवश्यकता अपनी दृष्टि बदलने की होती है। जब दृष्टि बदलती है, तो वही संसार हमें नए रूप में दिखाई देने लगता है। इसलिए जीवन में बाहरी परिवर्तन से अधिक महत्वपूर्ण आंतरिक परिवर्तन है।

दुश्मन को नहीं, दुश्मनी को मिटाओ –

गुरुदेव ने कहा कि मनुष्य क्रोध और प्रतिशोध में आकर अपने शत्रु को समाप्त करने की भावना पाल लेता है, लेकिन इससे बैरभाव समाप्त नहीं होता। धर्म हमें किसी व्यक्ति के विनाश की नहीं, बल्कि अपने भीतर की शत्रुता, घृणा और द्वेष को समाप्त करने की शिक्षा देता है।

राजा और साँप की कथा के माध्यम से गुरुदेव ने समझाया कि सच्ची करुणा वही है, जिसमें मनुष्य अपने शत्रु के प्रति भी क्षमा और मैत्री का भाव रखे। जो व्यक्ति अपने विरोधी के कल्याण की भावना रख सकता है, वही वास्तविक धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि बैरभाव आत्मशांति और साधना में बाधक है।

क्षमा और मैत्रीभाव से होगा आत्मकल्याण –

गुरुदेव ने जैन परंपरा की क्षमा-भावना का उल्लेख करते हुए कहा –

“खम्मामि सव्वजीवाणं, सव्वे जीवा खमंतु मे।

मित्ती मे सव्वभूएसु, वेरं मज्झं न केणइ॥”

अर्थात् मैं सभी जीवों को क्षमा करता हूँ, सभी जीव मुझे क्षमा करें। मेरा सभी जीवों के प्रति मैत्रीभाव है और मेरा किसी से बैर नहीं है।

प्रत्येक व्यक्ति को अपने मन में झाँककर देखना चाहिए कि कहीं किसी के प्रति कटुता, क्रोध या द्वेष तो नहीं है। परिवार, समाज और आपसी संबंधों में उत्पन्न मतभेदों को क्षमा एवं संवाद से दूर करना चाहिए। जीवन अनिश्चित है, इसलिए मन में बैरभाव रखकर नहीं, बल्कि क्षमा और मैत्रीभाव के साथ जीवन जीना चाहिए।

उन्होंने कहा कि दृष्टि बदलेगी तो विचार बदलेंगे, विचार बदलेंगे तो व्यवहार बदलेगा और व्यवहार बदलने से संबंधों में मधुरता आएगी। यही धर्म का वास्तविक उद्देश्य और आत्मकल्याण का मार्ग है।

धर्मसभा में समाजजनों की उपस्थिति –

संजय पाटोदी अध्यक्ष नवीन आनंद गोधा, सपना मनीष गोधा, अशोक डोशी, हर्ष जैन, आकाश आलोक कोल प्रिंसपाल टोंग्या, संजय सामरिया राहुल सेठी डॉ जैनेन्द्र जैन राकेश नायक एवं भूपेंद्र भोपाली* सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी समाजजन उपस्थित रहे।

संदेश: दूसरों को बदलने से पहले स्वयं को बदलें, शत्रुता के स्थान पर सद्भाव अपनाएँ और अपने जीवन को क्षमा, मैत्री एवं करुणा से परिपूर्ण बनाएँ।

त्याग शांति का दिव्य द्वार है – पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी
त्याग शांति का दिव्य द्वार है – पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी

रिपोर्टर: राजेश जैन दद्दू

दिगम्बर जैन श्रमण-संस्कृति के उन्नायक पट्टाचार्य 108 श्री विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने ऋषभ विहार, दिल्ली में धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि त्याग उत्थान का सोपान है, त्याग सुख व मुक्ति का स्थान है। त्याग शांति का दिव्य-द्वार है। त्याग प्रकृति का नियम है। त्याग श्रेष्ठ धर्म है। त्याग शांति का उपाय है। त्याग साधना है। त्याग में आनन्द है। त्याग स्वर्ग का सोपान है। त्याग सिद्धि का साधन है। त्याग कर्म क्षय का हेतु है। त्याग संतों की गुप्त-विद्या है। त्याग मुक्ति का उपाय है। निर्वाण के लिए त्याग आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मोह का त्याग करके जो मन-वचन-काय से निर्वेद-भावना धारण करते हैं, उनको त्याग धर्म होता है। मिष्ट भोजन, राग-द्वेष उत्पन्न करने वाले उपकरण तथा ममत्व-भाव उत्पन्न करने में निमित्त वसतिका को छोड़ देते हैं, उसी त्यागी को त्याग धर्म होता है। त्याग दुःख से छूटने का उपाय है। जो सब-कुछ त्याग देते हैं, वही परम-शांति को प्राप्त कर सकते हैं। जितना-जितना त्याग होगा, उतनी-उतनी इच्छा शांत होती है। दुःख के कारणों को शीघ्र छोड़ना भी त्याग है।

त्याग श्रमणों की परम्परा है। त्याग से ही मोक्षमार्ग प्रारम्भ होता है। त्याग के बिना समाधि सम्भव नहीं है। आन्तरिक भावों से छोड़ना ही त्याग है। जोड़ने में कष्ट है, छोड़ने में आनन्द है। छोड़ने और त्यागने से संकल्प-विकल्प कम होते हैं, निराकुलता बढ़ती है। छोड़कर चाहना महापाप है।

मुनियों और तपस्वियों की साधना में सहायक आहार, औषध, ज्ञानाराधना के लिए शास्त्र-लेखनी तथा ठहरने के लिए भवन में स्थान देना भी त्याग है। ममत्व छोड़ना ही त्याग है। व्यक्ति को अपनी शक्ति के अनुसार त्याग करना चाहिए। जिससे साधक की साधना बढ़े, तप में वृद्धि हो, परिणाम विशुद्ध हों और मोक्षमार्ग प्रशस्त हो, ऐसे आगमानुकूल साधन श्रावक को साधुओं के लिए उपलब्ध कराना चाहिए।

स्व-पर उपकार के लिए अपने द्रव्य को योग्य पात्र को अपने हाथों से देना दान है। दान में विधि, द्रव्य, दाता और पात्र का विशेष महत्व है। दान त्यागपूर्वक देना चाहिए। त्यागपूर्वक दिया गया दान ही भूषण बनता है। दान देते समय किसी प्रकार की आकांक्षा नहीं होनी चाहिए। निःकांक्ष भाव से दिए गए दान का फल ही सर्वश्रेष्ठ और उत्तम होता है।

प्रस्तुति : राजेश जैन दद्दू

प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी

योग्य व्यक्ति का तिरस्कार कर पद छीनना मानवता नहीं: आचार्य विशुद्धसागर महाराज
योग्य व्यक्ति का तिरस्कार कर पद छीनना मानवता नहीं: आचार्य विशुद्धसागर महाराज

अपने भाव और भाषा को संभालने वाला व्यक्ति वर्तमान तथा भविष्य दोनों को संवार लेता है

राजेश जैन दद्दू

दैनिक स्वराज वाणी | ऋषभोदय, दिल्ली। पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज ने शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 को आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन में लगातार अपनी योग्यताएं बढ़ानी चाहिए, लेकिन किसी योग्य व्यक्ति का तिरस्कार करके उसका पद छीनना मानवता नहीं है। व्यक्ति को अपनी क्षमता, ज्ञान और पुरुषार्थ के आधार पर आगे बढ़ना चाहिए।

आचार्यश्री ने कहा कि धर्म मनुष्य को सद्व्यवहार सिखाने के साथ उसे आत्मकल्याण और भगवान बनने की दिशा में आगे बढ़ाता है। सच्चा धर्म वही है, जो सद्व्यवहार सिखाए, व्यक्ति को धर्ममार्ग पर चलाए, कर्मों का क्षय करे और उसके परिणामों में पवित्रता लाए।

धर्म ही मंगल और सर्वोत्तम शरण

आचार्यश्री ने कहा कि धर्म मनुष्य को सुख एवं शांति प्रदान करता है। धर्म ही संसार में सर्वश्रेष्ठ, मंगलकारी और उत्तम शरण है। धर्म का वास्तविक उद्देश्य केवल बाहरी क्रियाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि व्यक्ति के विचार, व्यवहार, वाणी और परिणामों को शुद्ध बनाना है।

उन्होंने कहा कि जब मनुष्य का आचरण धर्ममय होता है तो उसके जीवन में विनम्रता, करुणा, संयम और सद्भाव का विकास होता है। धर्म के माध्यम से व्यक्ति अपने कर्मों का क्षय करते हुए आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

परिणाम बिगड़ते ही बिगड़ने लगती है भाषा

आचार्य विशुद्धसागर महाराज ने श्रद्धालुओं को अपने भाव और परिणाम संभालने की प्रेरणा देते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने भावों की विशुद्धता को सुरक्षित रखता है, वही भगवान बनने की दिशा में आगे बढ़ता है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य के आंतरिक भावों का प्रभाव उसकी भाषा पर दिखाई देता है। परिणाम बिगड़ते ही भाषा भी बिगड़ने लगती है। मन में क्रोध, अहंकार, द्वेष या ईर्ष्या होने पर व्यक्ति की वाणी कठोर हो जाती है। इसके विपरीत निर्मल भाव रखने वाले व्यक्ति की भाषा में मधुरता और विनम्रता दिखाई देती है।

आचार्यश्री ने कहा कि जो व्यक्ति अपने भाव और भाषा को संभाल लेता है, उसका यह भव और परभव दोनों संवर जाते हैं। इसलिए बोलने से पहले अपने विचारों और शब्दों पर ध्यान देना आवश्यक है।

गुरु भक्ति और सेवा का बताया महत्व

आचार्यश्री ने कहा कि जिन्हें जीवन में यश और कीर्ति चाहिए, उन्हें गुरुओं की भक्ति करनी चाहिए। शारीरिक एवं मानसिक सामर्थ्य की प्राप्ति के लिए गुरु सेवा का भाव रखना चाहिए। गुरु भक्ति व्यक्ति को विनम्रता, अनुशासन और आत्मचिंतन की प्रेरणा देती है।

उन्होंने दान और ज्ञान के महत्व को समझाते हुए कहा, “दान दोगे तो धन बढ़ेगा और ज्ञान दोगे तो शान बढ़ेगी।” कुएं से पानी निकालने पर जिस प्रकार उसमें और पानी आता है, उसी प्रकार अच्छे कार्य करने से जीवन में अच्छाई और पुण्य की वृद्धि होती है।

आचार्यश्री ने श्रद्धालुओं से कहा कि मनुष्य जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही परिणाम प्राप्त होता है। इसलिए जीवन में अच्छाई, सेवा, दान, ज्ञान और धर्म को बढ़ाते हुए अपने आचरण को श्रेष्ठ बनाने का प्रयास करना चाहिए।