Gwalior Jain Samaj – Swaraj Vani

Gwalior में आचार्य विमल सागर जी महाराज की 111वीं जन्मजयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई
ग्वालियर में आचार्य विमल सागर जी महाराज की 111वीं जन्मजयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई

Gwalior । आत्म साधना वर्षायोग समिति एवं सकल जैन समाज ग्वालियर की ओर से वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री 108 विमल सागर जी महाराज की 111वीं जन्मजयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। महोत्सव के अंतिम दिन जैनाचार्य श्री चैत्य सागर महाराज एवं मुनिश्री अनुमान सागर महाराज के सानिध्य में दानाओली स्थित दिगंबर बीसपंथी जैन मंदिर से पालकी शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद विनयांजलि सभा आयोजित की गई।

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन के अनुसार, शोभायात्रा में आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज की प्रतिमा को पालकी में विराजमान किया गया। संजय सचिन गोधा परिवार की ओर से पालकी में प्रतिमा विराजित की गई। शोभायात्रा के आगे जैन ध्वज पताका चल रही थी, जबकि बैंड-बाजों की धुन के बीच बड़ी संख्या में गुरुभक्त पालकी लेकर आगे बढ़े।

मंगल कलश से महिलाओं ने की अगवानी

शोभायात्रा में कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह भी शामिल हुए। उन्होंने पालकी में विराजित आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज के दर्शन कर श्रीफल अर्पित किया, मंगल आरती उतारी और पालकी को कंधा दिया। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर जैन समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा और आरती के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया।

भजनों की धुन पर श्रावक-श्राविकाएं उत्साह के साथ आगे बढ़ते नजर आए। महिलाओं ने केसरिया साड़ी और पुरुषों ने सफेद वस्त्र धारण किए। महिलाओं ने मंगल कलश के साथ शोभायात्रा की अगवानी की और डांडिया नृत्य भी किया। पालकी शोभायात्रा में चार इंद्र भी शामिल रहे।

शोभायात्रा दानाओली से प्रारंभ होकर मोर बाजार, महाराज बाड़ा, सराफा बाजार, गस्त का ताजिया और नई सड़क होते हुए चंपाबाग बगीची पहुंची।

100 रसों से किया पंचामृताभिषेक

प्रतिष्ठाचार्य पंडित विपिन शास्त्री के मार्गदर्शन में आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज की प्रतिमा का जलाभिषेक एवं पंचामृताभिषेक किया गया। समाज के लोगों ने विभिन्न रसों और द्रव्यों से विधि-विधानपूर्वक अभिषेक किया। इस दौरान जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

इसके बाद विनयांजलि सभा का आयोजन किया गया। आत्म साधना वर्षायोग समिति के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गंगवाल, महामंत्री निर्मल पाटनी, विकास गंगवाल, महेंद्र टोंग्या, बालचंद्र जैन, पंकज छाबड़ा, संजय गोधा सहित दिल्ली, कलकत्ता, आगरा और अन्य स्थानों से आए गुरुभक्तों ने संतों के चरणों में श्रीफल अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

सहज और सरल संत थे आचार्य विमल सागर : चैत्य सागर

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज ने कहा कि संतों का मानव समाज पर बड़ा उपकार होता है। वात्सल्य रत्नाकर आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज सहज और सरल संत थे तथा जन-जन के संत के रूप में समाज में उनका विशेष स्थान रहा। उन्होंने कहा कि आचार्य विमल सागर जी ने आत्मकल्याण के साथ दूसरों के कल्याण और पीड़ा को दूर करने के लिए निरंतर कार्य किया। उनके त्याग, तपस्या, करुणा और वात्सल्य से अनेक लोगों को प्रेरणा मिली। उन्होंने समाजजनों से आचार्य श्री के बताए सद्मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

वात्सल्य के धनी थे आचार्य विमल सागर : अनुमान सागर

मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ने कहा कि आचार्य गुरुदेव विमल सागर जी महाराज महान तपस्वी, साधक और वात्सल्य के धनी थे। उनकी अखंड ध्यान साधना दैनिक तपस्या का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री की साधना और तपस्या का समाज पर गहरा प्रभाव रहा। उनके पास लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते थे और उनके आशीर्वाद से उन्हें संबल एवं मार्गदर्शन मिलता था।

जन्मजयंती महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री विमल सागर जी महाराज के जीवन, तप, साधना और समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Gwalior में 10 दिवसीय निर्जला व्रत करने वाले तपस्वियों का सम्मान, शोभायात्रा के बाद हुआ महापारणा
Gwalior में 10 दिवसीय निर्जला व्रत करने वाले तपस्वियों का सम्मान, शोभायात्रा के बाद हुआ महापारणा

Gwalior। पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर आत्म साधना वर्षायोग चातुर्मास समिति एवं सकल जैन ग्वालियर के तत्वावधान में 10 दिनों तक निर्जला व्रत करने वाले तपस्वियों का सम्मान एवं महापारणा समारोह आयोजित किया गया। आचार्यश्री चैत्य सागर महाराज एवं मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए।

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान 10 दिनों तक निर्जला व्रत करने वाले महिला, पुरुष एवं बालिकाओं ने भगवान जिनेंद्र का अभिषेक और पूजन किया। इसके बाद दिगंबर बीस पंथी चंपाबाग जैन मंदिर से तपस्वियों की गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। व्रतधारियों को बग्गियों में बैठाकर शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा दाना ओली से प्रारंभ होकर मोर बाजार, सराफा बाजार, डीडवाना ओली, गस्त का ताजिया और नई सड़क होते हुए चंपाबाग बगीची पहुंची। शोभायात्रा में पुरुष सफेद परिधान और महिलाएं केसरिया साड़ियों में शामिल हुईं। मार्ग में जगह-जगह समाजजनों ने तपस्वियों का माला पहनाकर स्वागत किया। महिलाएं भक्ति गीतों पर नृत्य करती हुई चल रही थीं, जबकि पुरुष तपस्वियों के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे।

मुकुट और माला पहनाकर किया तपस्वियों का सम्मान

चंपाबाग बगीची में आयोजित समारोह में आचार्यश्री चैत्य सागर महाराज एवं मुनिश्री अनुमान सागर महाराज के सानिध्य में चातुर्मास समिति के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गंगवाल, सचिव निर्मल पाटनी, महेंद्र टोंग्या, विनय कासलीवाल, विकास जैन, पंकज छाबड़ा, संजय गोधा सहित अन्य समाजजनों ने व्रतधारियों का मुकुट और माला पहनाकर सम्मान किया।

इसके बाद आचार्यश्री चैत्य सागर महाराज एवं मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ने 10, 5 और 3 दिन तक व्रत करने वाले तपस्वियों को जल पिलाकर महापारणा करवाया। व्रतधारियों के परिवार के सदस्यों ने भी मिष्ठान खिलाकर उनका पारणा कराया।

आत्म साधना और त्याग से जुड़ा है पर्युषण पर्व: आचार्यश्री

आचार्यश्री चैत्य सागर महाराज ने कहा कि पर्युषण महापर्व आत्म साधना और त्याग से जुड़ा अनूठा पर्व है, जिसे संपूर्ण जैन समाज श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाता है। उन्होंने कहा कि यह तपस्या और आत्मचिंतन का पर्व है, जिसमें व्यक्ति बाहरी विषयों से हटकर अपने आत्मस्वरूप की ओर बढ़ने का प्रयास करता है।

आचार्यश्री ने कहा कि पर्युषण के दौरान की जाने वाली साधना व्यक्ति को आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ाती है। तप, संयम और त्याग के माध्यम से व्यक्ति आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति करते हुए मोक्षमार्ग की ओर अग्रसर होने का प्रयास करता है। उन्होंने तपस्वियों की साधना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्रत आत्मसंयम और आत्मशुद्धि की प्रेरणा देते हैं।

पर्युषण पर्व के समापन अवसर पर आयोजित शोभायात्रा, तपस्वियों के सम्मान और महापारणा समारोह से चंपाबाग क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में समाजजनों ने आयोजन में सहभागिता कर तपस्वियों के प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त की।

Uttam Arjav Dharma: कपट छोड़कर सरलता का भाव लाने का नाम है आर्जव धर्म—आचार्य चैत्य सागरजी
Uttam Arjav Dharma: कपट छोड़कर सरलता का भाव लाने का नाम है आर्जव धर्म—आचार्य चैत्य सागरजी

ग्वालियर के चंपाबाग जैन मंदिर में पर्युषण पर्व के तीसरे दिन हुई उत्तम आर्जव धर्म की पूजा, अभिषेक और वृहद शांतिधारा में उमड़े श्रद्धालु

ग्वालियर। आत्म साधना पावन वर्षायोग एवं सकल जैन समाज की ओर से पर्युषण महापर्व के तीसरे दिन दाना ओली स्थित चंपाबाग जैन मंदिर में उत्तम आर्जव धर्म की श्रद्धा एवं भक्तिपूर्वक आराधना की गई। आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज एवं मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। इस दौरान भगवान के अभिषेक, पंचामृत अभिषेक, वृहद शांतिधारा और दशलक्षण पूजन के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा।

छल-कपट से नष्ट होता है धर्म

धर्मसभा को संबोधित करते हुए आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य के जीवन में आने वाला छल, कपट और मायाचारी का भाव उसके धर्म को नष्ट कर देता है। जहां सहजता, सरलता और मृदुता के भाव दिखाई देते हैं, वहीं सच्चे अर्थों में आर्जव धर्म होता है। मायाचारी के सहारे कोई भी व्यक्ति वास्तविक ऊंचाइयों तक नहीं पहुंच सकता।

आचार्य श्री ने कहा कि यदि व्यक्ति के अंदर ऋजुता, सरलता और सहजता का अभाव है तो उसके आगे बढ़ने के रास्ते स्वतः बंद होने लगते हैं। आज छल-कपट मनुष्य की आत्मा को छलनी कर रहा है। उत्तम आर्जव धर्म कपट को छोड़कर जीवन में सरलता का भाव लाने की प्रेरणा देता है। इसे धारण करने से व्यक्ति छल-कपट और मायाचारी के बंधनों से मुक्त हो सकता है।

दूसरों को नीचा दिखाने से शुरू होता है पतन

आचार्य श्री ने कहा कि आगे बढ़ने की होड़ में मनुष्य एक-दूसरे को नीचा दिखाने का प्रयास कर रहा है। यहीं से उसके पतन की शुरुआत होती है। मनुष्य जीवन तभी सार्थक हो सकता है, जब व्यक्ति अपने विचारों, वाणी और व्यवहार में सरलता लाए। मन में कुछ और, वचन में कुछ और तथा आचरण में कुछ और होना कुटिलता का प्रतीक है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि दशलक्षण महापर्व के दौरान उत्तम आर्जव धर्म के सिद्धांत को केवल सुनें नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन और व्यवहार में भी उतारें। धर्मसभा के दौरान समिति अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र गंगवाल, महामंत्री निर्मल पाटनी, प्रशांत गंगवाल, विनय कासलीवाल, पंकज छाबड़ा, संजय गोधा और विकास जैन सहित समाजजनों ने आचार्य श्री के चरणों में श्रीफल समर्पित कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

दगा किसी का सगा नहीं होता—मुनिश्री अनुमान सागर

मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ने उत्तम आर्जव धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि व्यक्ति को कुटिलता छोड़कर निर्मल भावों के साथ प्रत्येक कार्य करना चाहिए। आर्जव धर्म का अर्थ ही सरलता और निष्कपटता है। संसार में जो व्यक्ति किसी दूसरे के साथ धोखा करता है, उसे स्वयं भी कभी न कभी धोखे का सामना करना पड़ता है। इसलिए कहा गया है कि दगा किसी का सगा नहीं होता।

मुनिश्री ने कहा कि उत्तम आर्जव धर्म हमें सिखाता है कि किसी भी व्यक्ति के साथ छल-कपट नहीं करना चाहिए। मन में जो भाव हो, वही वचन में व्यक्त होना चाहिए और उसी के अनुरूप हमारा आचरण होना चाहिए। छल-कपट करने वाला व्यक्ति न केवल अपने वर्तमान जीवन को बिगाड़ता है, बल्कि कर्मों का बंध कर अपने अगले भव को भी प्रभावित करता है।

कलशों से किया श्रीजी का अभिषेक

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि पर्युषण पर्व के तीसरे दिन आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज एवं प्रतिष्ठाचार्य पंडित डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री के मार्गदर्शन में समाजजनों ने श्रीजी का कलशों से जलाभिषेक और पंचामृत अभिषेक किया। भगवान के जयकारों के बीच संपन्न हुए अभिषेक में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इसके बाद आचार्य श्री ने रिद्धि मंत्रों का उच्चारण करते हुए वृहद शांतिधारा कराई। शांतिधारा करने का सौभाग्य कमलेश बिलाला परिवार को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष विश्व शांति, परिवार की सुख-समृद्धि और समस्त जीवों के कल्याण की मंगल भावना व्यक्त की। धार्मिक अनुष्ठान के बाद दीपकों से श्रीजी की आरती उतारी गई।

अष्ट द्रव्य से हुई दशलक्षण धर्म की पूजा

आचार्य श्री चैत्य सागर महाराज एवं मुनिश्री अनुमान सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य पंडित डॉ. आनंद प्रकाश शास्त्री के निर्देशन में सोलहकारण पूजा, पंचमेरु पूजन और उत्तम आर्जव धर्म की विशेष पूजा की गई। महिला, पुरुष और युवाओं ने अष्ट द्रव्य से भगवान की पूजा-अर्चना करते हुए महाअर्घ्य समर्पित किया।

प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि शनिवार, 19 सितंबर को पर्युषण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण लड्डू समर्पित किया जाएगा।

हरियाली तीज के रंग में रंगा जैन मिलन युगल आदि पार्श्व, मेहंदी और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने बिखेरी सावन की छटा
हरियाली तीज के रंग में रंगा जैन मिलन युगल आदि पार्श्व, मेहंदी और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने बिखेरी सावन की छटा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हाउजी, सात फेरे, स्ट्रॉ और म्यूजिकल गेम्स का आयोजन, विजेता प्रतिभागियों को दिए आकर्षक पुरस्कार

ग्वालियर। जैन मिलन युगल आदि पार्श्व द्वारा हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। बड़ागांव हाईवे के पास स्थित श्री गिरधर गोपाल होटल एंड रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुषों ने सहभागिता की। हरे रंग के पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं और हाथों में रची मेहंदी ने आयोजन स्थल को सावन और हरियाली तीज के रंग में रंग दिया।

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैन मिलन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अतिवीर महेंद्र कुमार जैन उपस्थित रहे। विशिष्ट सहयोग एवं पुरस्कार वीर नितिन-वर्षा जैन की ओर से प्रदान किए गए। इस अवसर पर जैन मिलन युगल आदि पार्श्व के शाखा अध्यक्ष अतिवीर विमल-कमलेश जैन, शाखा मंत्री वीर अभिषेक-प्रीति जैन और शाखा कोषाध्यक्ष वीर मनोज-श्वेता जैन सहित समाज के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

महावीर स्तुति और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक एवं मंगलमय वातावरण में हुई। महावीर स्तुति के साथ वीरांगना श्रीमती उर्मिला-अनिल जैन ने दीप प्रज्ज्वलित किया। चित्र अनावरण वीरांगना वर्षा-नितिन जैन द्वारा किया गया। इसके बाद कु. नविका दीपक जैन ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय स्वरूप प्रदान किया।

आयोजकों ने बताया कि हरियाली तीज के आयोजन का उद्देश्य पर्व की पारंपरिक संस्कृति को जीवंत रखने के साथ समाज के परिवारों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करना था।

महिलाओं के परिधानों और मेहंदी ने बढ़ाई कार्यक्रम की रौनक

हरियाली तीज के अनुरूप महिलाओं ने हरे रंग के आकर्षक पारंपरिक परिधान धारण किए। हाथों में सजी मेहंदी और सावन के रंगों ने आयोजन की रौनक को और बढ़ा दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा।

सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में महिलाओं के साथ पुरुष सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं और मनोरंजक खेलों ने आयोजन को यादगार बना दिया।

हाउजी, सात फेरे और म्यूजिकल गेम्स में दिखा उत्साह

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कई आकर्षक और मनोरंजक गेम्स आयोजित किए गए। वीरांगना वर्षा-नितिन जैन, प्रीति-अभिषेक जैन और श्वेता-मनोज जैन के संयोजन में हाउजी, सात फेरे, स्ट्रॉ गेम्स, म्यूजिकल गेम्स और लकी ड्रॉ जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं।

इन प्रतियोगिताओं में महिला और पुरुष सदस्यों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अलग-अलग गेम्स में विजेता बने प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

अरिहंत स्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव वीर अभिषेक-प्रीति जैन ने आयोजन में सहयोग देने वाले अतिथियों, पदाधिकारियों और समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसके बाद अरिहंत स्तुति के साथ हरियाली तीज कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। आयोजकों ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन समाज को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों से परिचित कराने का माध्यम भी बनते हैं।

जैन मिलन महिला महानगर ग्वालियर: हरियाली तीज का शानदार उत्सव, रैंप वॉक और सावन के गीतों पर झूमीं महिलाएं
जैन मिलन महिला महानगर ग्वालियर: हरियाली तीज के रंग में रंगा सावन, रैंप वॉक और गीतों पर झूमीं महिलाएं

जैन मिलन महिला महानगर ग्वालियर द्वारा शनिवार को नई सड़क स्थित तेरहपंथी धर्मशाला में सावन फुहार एवं हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग के आकर्षक परिधानों और श्रृंगार के साथ सावन के उत्सव को यादगार बनाया। महिलाओं ने सावन के पारंपरिक गीतों के साथ नए-पुराने नगमों पर नृत्य किया और म्यूजिक की धुन पर रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने एकसूत्र में रहने और सामाजिक एकता का संदेश देते हुए हरियाली तीज उत्सव मनाया। आयोजन में मनोरंजन के साथ सेवा और शिक्षा से जुड़े कार्यों को भी शामिल किया गया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया, वहीं सेवा कार्य के तहत एक छात्रा की सालभर की स्कूल फीस भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में दिखी सावन की रंगीन छटा

जैन मिलन महिला महानगर ग्वालियर के सावन फुहार कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग के परिधानों में पहुंचकर सावन की हरियाली और तीज की परंपरा को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं ने झूले का आनंद लिया और सावन के गीत गाते हुए उत्सव का माहौल बनाया।

जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई, जिसे परी जैन ने प्रस्तुत किया। इसके बाद स्वागत नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ।

महिलाओं ने ‘बन्ना रे बागां में झूला घाल्या म्हारे हिवड़े री’, ‘छतरी न खोल बरसात, मैं भीग जाने दे’ और ‘अब तो आज परदेशी सावन का महीना आया’ जैसे सावन के गीतों पर सामूहिक नृत्य किया।

सामूहिक प्रस्तुति में संयोजिका संगीता पंड्या के साथ पायल जैन, स्वीटी कासलीवाल, प्रीति पाटनी, नीतू पंड्या, आराधना क्षेत्रपाल, दीक्षा कागदी, सुरभी कासलीवाल, शिल्पी जैन, निधि जैन, सिम्मी जैन, चांदनी जैन, जया गोधा और नीति टोंग्या ने सहभागिता की।

रैंप वॉक में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

हरियाली तीज महोत्सव में म्यूजिक की धुन पर महिलाओं के लिए रैंप वॉक भी आयोजित किया गया। रैंप वॉक के दौरान महिलाओं ने आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सावन की क्वीन का चयन भी किया गया, जिसमें रश्मिका पाटनी सावन क्वीन बनीं।इसके अलावा हेयर स्टाइल के लिए शिल्पा जैन और ज्वेलरी के लिए कमलेश जैन की भूमिका रही।

कार्यक्रम में महिलाओं ने मनोरंजन के साथ एक-दूसरे के साथ संवाद और सामाजिक मेल-जोल को बढ़ावा दिया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना भी रहा।

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, छात्रा की फीस भी दी

हरियाली तीज उत्सव को सामाजिक सरोकार से भी जोड़ा गया। कार्यक्रम में 10वीं कक्षा में 95 अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।वहीं सेवा कार्य के अंतर्गत स्कूल की एक छात्रा की सालभर की फीस प्रदान की गई। इस पहल के माध्यम से महिलाओं ने शिक्षा को प्रोत्साहित करने और जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद करने का संदेश दिया।शिक्षा और सामाजिक सेवा से जुड़े ऐसे प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिला संगठनों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जाने वाले प्रयासों को लेकर देशभर में कई सामाजिक संस्थाएं भी काम कर रही हैं।

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के लिए कार्य करता है।

धार्मिक हाउजी से लेकर मनोरंजन गेम्स तक

सावन हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न गेम्स का आयोजन किया गया। सावन थीम पर धार्मिक हाउजी, सरप्राइज गेम, प्रश्नमंच और अन्य मनोरंजन गेम्स आयोजित किए गए।महिलाओं ने उत्साह के साथ इन गतिविधियों में हिस्सा लिया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। गीत-संगीत और गेम्स के बीच कार्यक्रम में पूरे समय उत्साह का माहौल बना रहा।

इन पदाधिकारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जैन मिलन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीला टोंग्या मौजूद रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री अनिता जैन, क्षेत्रीय संयोजिका संजू जैन और संस्थापक अध्यक्ष मंजू जैन उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष संगीत कागदी ने की। अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत अध्यक्ष संगीत कागदी, सचिव प्रीति जैन और कोषाध्यक्ष नीलम जैन ने किया।कार्यक्रम का संचालन संगीता पंड्या ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन संस्था की सचिव प्रीति जैन ने किया।इस अवसर पर महिलाओं ने सावन के गीतों के साथ झूले का आनंद लिया और पारंपरिक हरियाली तीज उत्सव की खुशियां साझा कीं।

सावन फुहार ने दिया एकता और सेवा का संदेश

जैन मिलन महिला महानगर ग्वालियर का यह आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहा। सावन के गीत, नृत्य, रैंप वॉक और गेम्स के साथ शिक्षा एवं सेवा कार्यों को जोड़कर कार्यक्रम को सामाजिक सरोकार से भी जोड़ा गया।

महिलाओं ने एकजुट होकर हरियाली तीज मनाते हुए सामाजिक एकता, संस्कृति और सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं के बीच उत्साह और उमंग देखने को मिली।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल नाम

शीला टोंग्या, अनिता जैन, संजू जैन, मंजू जैन, संगीत कागदी, प्रीति जैन, नीलम जैन, संगीता पंड्या, परी जैन, पायल जैन, स्वीटी कासलीवाल, प्रीति पाटनी, नीतू पंड्या, आराधना क्षेत्रपाल, दीक्षा कागदी, सुरभी कासलीवाल, शिल्पी जैन, निधि जैन, सिम्मी जैन, चांदनी जैन, जया गोधा, नीति टोंग्या, रश्मिका पाटनी, शिल्पा जैन और कमलेश जैन सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

रिपोर्टर: सचिन जैन