Daslakshan Mahaparv – Swaraj Vani

नागदा दसलक्षण महापर्व का समापन, उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ निकला चल समारोह
नागदा दसलक्षण महापर्व का समापन, उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना हुई

अनंत चतुर्दशी पर निकला चल समारोह, श्री वासुपूज्य भगवान का निर्वाण लाडू किया समर्पित

नागदा। प्रमोद कुमार जैन। दिगंबर जैन समाज द्वारा दसलक्षण महापर्व के अंतिम दिन शुक्रवार को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म एवं अनंत चतुर्दशी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। समाजजनों ने तप, त्याग और संयम के साथ धर्माराधना कर आत्मशुद्धि का संकल्प लिया।

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर श्री वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक भी मनाया गया। सुबह मंदिरजी में भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा विधि संपन्न हुई। शांतिधारा का लाभ सचिन बड़जात्या परिवार एवं रमेश जैन पिड़ावा वाले परिवार ने लिया। वहीं श्री वासुपूज्य भगवान के निर्वाण कल्याणक के निमित्त निर्वाण लाडू समर्पित करने का सौभाग्य प्रेमलता जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकला चल समारोह

दोपहर करीब 3.30 बजे मंदिरजी से धार्मिक चल समारोह प्रारंभ हुआ। यह शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिरजी पहुंचा। धार्मिक जयघोष के बीच बड़ी संख्या में समाजजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चल समारोह के मंदिर पहुंचने के बाद भगवान का जलाभिषेक किया गया।

जलाभिषेक का लाभ डॉ. ज्ञानचंद शीलचंद जैन परिवार, हितेश फंदोत परिवार, प्रेमलता जैन परिवार एवं एसपी जैन परिवार ने लिया।

आत्मसंयम और पवित्रता का संदेश

समाज के अध्यक्ष सुनील जैन एवं सचिव मुकेश जैन ने बताया कि दसलक्षण महापर्व का अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के माध्यम से आत्मसंयम, पवित्रता और आत्मशुद्धि का संदेश देता है। दस दिनों तक चली धर्माराधना, तप, त्याग और संयम के बाद समाजजनों ने अनंत चतुर्दशी पर उपवास, एकासन एवं अन्य धार्मिक साधनाओं के साथ दसलक्षण महापर्व का श्रद्धापूर्वक समापन किया।

दसलक्षण महापर्व पर बबीता जैन ने पूर्ण किया 10 दिवसीय निर्जला उपवास, सतवास में हुआ सम्मान
सतवास के श्री नेमिनाथ जैन मंदिर में दसलक्षण महापर्व के अवसर पर श्रीमती बबीता मुकेश जैन के 10 दिवसीय कठिन निर्जला उपवास की पूर्णता पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

दसलक्षण महापर्व पर बबीता जैन ने पूर्ण किया 10 दिवसीय निर्जला उपवास, समाजजनों ने किया सम्मान

सतवास के नेमिनाथ जैन मंदिर में हुआ आयोजन, फूल-माला और श्रीफल भेंट कर तपस्या की अनुमोदना

सतवास। जैन धर्म के पावन दसलक्षण महापर्व के अवसर पर सतवास स्थित श्री नेमिनाथ जैन मंदिर में शनिवार को श्रीमती बबीता मुकेश जैन के 10 दिवसीय कठिन निर्जला उपवास की निर्विघ्न पूर्णता पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समाजजनों ने उनकी कठिन तपस्या की अनुमोदना करते हुए सम्मान किया।

श्रीमती बबीता जैन ने दसलक्षण महापर्व के दौरान लगातार 10 दिनों तक अन्न-जल का त्याग कर श्रद्धा, संयम और धार्मिक साधना के साथ निर्जला उपवास पूर्ण किया। तपस्या पूर्ण होने पर मंदिर परिसर में उपस्थित समाजजनों ने उनकी साधना की अनुमोदना की और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की ओर से जिला संगठन मंत्री श्रीमती रीना खंडेलवाल एवं सदस्य सतीश खंडेलवाल ने श्रीमती बबीता मुकेश जैन को फूल-माला पहनाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि कठिन तप और संयम जैन धर्म की साधना का महत्वपूर्ण अंग हैं। ऐसी तपस्या समाज के अन्य लोगों को भी धर्म, संयम और आत्मशुद्धि के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने श्रीमती बबीता जैन की तपस्या की अनुमोदना करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की कामना की। धार्मिक जयकारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

अम्बाह में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म, मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान
अम्बाह में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म

दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन पांचों जैन मंदिरों सहित जैन बगीची में हुए धार्मिक अनुष्ठान, भगवान वासुपूज्य स्वामी का निर्वाण कल्याणक मनाया

अम्बाह/मुरैना। दशलक्षण महापर्व के दसवें एवं अंतिम दिन अम्बाह नगर में उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के पांचों जैन मंदिरों सहित जैन बगीची में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। जैन बगीची में आर्यिका श्री संगममति माताजी ससंघ के सान्निध्य में भगवान श्री वासुपूज्य स्वामी के निर्वाण कल्याणक के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं द्वारा निर्वाण लाडू अर्पित किया गया।

दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन सुबह से ही जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। भगवान के अभिषेक, शांतिधारा और विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के समक्ष आत्मशुद्धि, संयम और उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की भावना को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

विश्व शांति और समस्त जीवों के कल्याण की मंगलकामना को लेकर मंदिरों में विशेष शांतिधारा एवं अभिषेक किए गए। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ भगवान की आराधना की और जीवन में संयम, त्याग तथा आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की भावना व्यक्त की।

अनंत चतुर्दशी पर श्रद्धालुओं ने रखा उपवास

अनंत चतुर्दशी के अवसर पर जैन समाज के अनेक श्रद्धालुओं ने उपवास एवं विभिन्न व्रत रखकर धार्मिक आराधना की। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान का अभिषेक और शांतिधारा की तथा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की भावना को आत्मसात करने और इंद्रियों पर संयम रखने का संकल्प लिया गया।

जैन समाज के लिए दशलक्षण महापर्व आत्मशुद्धि, संयम और आध्यात्मिक साधना का महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। दस दिनों तक चले इस महापर्व में उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आकिंचन्य और ब्रह्मचर्य जैसे धर्मों की आराधना की गई। अंतिम दिन उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की आराधना के साथ पर्व का धार्मिक समापन हुआ।

जिनालयों में गूंजे भगवान के जयकारे

दशलक्षण महापर्व के अंतिम दिन अम्बाह के जैन बगीची सहित नगर के विभिन्न जिनालयों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मंदिर परिसर भगवान के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।

भगवान श्री वासुपूज्य स्वामी के निर्वाण कल्याणक के अवसर पर निर्वाण लाडू अर्पित करने की धार्मिक परंपरा भी श्रद्धा के साथ निभाई गई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए आत्मकल्याण और मोक्ष मार्ग पर आगे बढ़ने की भावना रखी।

दशलक्षण महापर्व के दस दिनों तक चले धार्मिक आयोजनों के समापन पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने धर्म, संयम, त्याग और आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। पूरे आयोजन के दौरान जैन समाज में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

इंदौर में 26 सितंबर को ऐतिहासिक जैन शोभायात्रा, 5000+ शिविरार्थी और 250 तपस्वी साधक होंगे शामिल
*इंदौर के इतिहास में जुड़ेगा नया अध्याय5000 से अधिक शिविरार्थियों एवं 250 तपस्वी साधकों का भव्य चल समारोह एवं शोभायात्रा 26 सितंबर को

राजेश जैन दद्दू

इंदौर

सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्म नगरी इंदौर में सकल जैन समाज, इंदौर के इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ने जा रहा है। श्रावक संस्कार शिविर के समापन अवसर पर पूज्य गुरुदेव तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनि श्री सुधासागर जी महाराज संसघ के मंगल सानिध्य में एक विशाल और भव्य चल समारोह (शोभायात्रा) का आयोजन किया जा रहा है।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि यह शोभायात्रा केवल एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि इंदौर के जैन समाज की एकता, तप और संस्कारों का , एवं शिवरार्थियो की ऐतिहासिक शोभा यात्रा होगी। इस अलौकिक शोभायात्रा की सबसे बड़ी विशेषता यह होगी कि इसमें 250 से अधिक शिविरार्थी*एवं समाज जन जिन्होंने दसलक्षण महापर्व के अवसर पर 10 निर्जल उपवास की तप साधना कर अपने जीवन को धन्य किया सभी शिविरार्थी एवं समाज जन श्वेत वस्त्रों में शामिल होंगे और साथ ही अपनी तपस्या तप साधना की प्रभावना करेंगे। शिविर पुंण्यर्जक आलोक आकाश कोल ने बताया कि ऐतिहासिक शोभा यात्रा में बेडं,बाजे, घोड़े, बग्गी एवं विंटेज गाड़ीयों का काफिला होगा। शौभायात्रा प्रमुख हर्ष जैन,जेनेश झांझरी ने कहा कि शोभायात्रा दिनांक : 26 सितंबर 2026, शनिवार

*समय : प्रातः 7:00 बजे से*विद्या सुधा देशना मंडप दलाल बाग से प्रारंभ होकर

मोदी जी की नसिया → रामाशाह मंदिर → लश्करी मंदिर → राजवाड़ा → शक्कर बाजार 3 मंदिर → काँच मंदिर से → पुनः तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर आगमन। दद्दू ने समाज जन एवं सोशल ग्रुप फेडरेशन, ग्रुप से आह्वान करते हुए कहा कि

* इस पावन और भव्य शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म लाभ लें।

2. समस्त सोशल ग्रुप, महिला मंडल, युवा मंडल एवं संगठन से : शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह भव्य मंच लगाकर तपस्वी शिविरार्थियों का अक्षत-पुष्पों से भावभीना स्वागत-अभिनंदन करें।

3. विशेष आग्रह : सभी समाजजन समय का विशेष ध्यान रखें और प्रातः 7:00 बजे दलाल बाग अवश्य पहुँचें।

यह शोभायात्रा परम पूज्य गुरुदेव के पावन सानिध्य में एक ऐतिहासिक क्षण बनने जा रही है।

निवेदक :

चातुर्मास अध्यक्ष – नवीन गोधा

चातुर्मास गौरव – सपना मनीष गोधा

महोत्सव अध्यक्ष – रानी अशोक दोशी

शिविर पुण्यार्जक – आकाश जैन, आलोक जैन कोयला परिवार।

अक्षय कासलीवाल राहुल जैन स्पोर्ट्स धर्मेन्द्र सिनकेम

सकल जैन समाज धर्म प्रभावना समिति, इंदौर

प्रस्तुति एवं प्रेस प्रेषक : राजेश जैन दद्दू

प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी

इंदौर में रचेगा धर्म का नया इतिहास: 7,000 शिविरार्थियों का महाकुंभ, 80 साधु भगवंतों का मिलेगा सान्निध्य
इंदौर दसलक्षण महापर्व 2026 के दौरान 16 से 25 सितम्बर तक 33वां श्रावक संस्कार शिविर आयोजित होगा। 7,000 से अधिक शिविरार्थी और करीब 80 साधु भगवंत शामिल होंगे।

आयो रे आयो रे 10 लक्षण महापर्व आयो रे: इंदौर में रचेगा धर्म का नया इतिहास, 7,000 शिविरार्थियों का महाकुंभ

राजेश जैन दद्दू | इंदौर

इंदौर दसलक्षण महापर्व 2026 के अवसर पर स्वच्छता में सिरमौर, सर सेठ हुकुमचंद जी की अहिंसा और धर्म नगरी इंदौर इस बार जैन धर्म के सबसे बड़े महापर्व दसलक्षण महापर्व, 16 सितम्बर से 25 सितम्बर 2026 के दौरान एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक धार्मिक समागम का साक्षी बनने जा रहा है।

धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू, इंदौर ने बताया कि शहर में पहली बार तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज के विशेष आशीर्वाद एवं ससंघ परम सान्निध्य में 33वें ‘श्रावक संस्कार शिविर’ का भव्य ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है।

यह दस दिवसीय महासाधना शिविर सर सेठ हुकुमचंद जी की धर्म नगरी इंदौर में धर्म का नया इतिहास रचेगा।

इंदौर दसलक्षण महापर्व 2026 में 7,000 शिविरार्थियों का महाकुंभ

दस दिवसीय महासाधना शिविर में देश-विदेश से 7,000 से अधिक शिविरार्थी सहभागिता करेंगे, जो मुनिश्री सुधासागर जी के ओजस्वी मुखारविंद से धर्म के मर्म को आत्मसात कर संयम और साधना का पाठ सीखेंगे।

80 साधु भगवंतों का पावन सान्निध्य

इस बार इंदौर की धरा पर पूज्य संतों की विशेष कृपा बरसने जा रही है। आयोजन में तीर्थ चक्रवर्ती मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के साथ-साथ प्रकृताचार्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज, आचार्य श्री सिद्धांत सागर जी महाराज, आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज एवं मुनि श्री साध्य सागर जी सहित लगभग 80 साधु भगवंतों का गरिमामय सान्निध्य और आशीर्वाद इंदौर शहर को प्राप्त हो रहा है।

इतने विशाल संत वृंद की उपस्थिति से पूरा शहर भक्ति और अध्यात्म के रंग में सराबोर रहेगा।

अतिथि देवो भव: आहारदान का दुर्लभ अवसर

राष्ट्रीय जिन शासन एकता संघ के मयंक जैन ने कहा कि सकल जैन समाज के लिए यह अत्यंत परम सौभाग्य का क्षण है। इस विशाल शिविर में पधारे सभी 7,000 से अधिक शिविरार्थियों के वात्सल्यमयी भोजन की व्यवस्था का पुण्य लाभ प्राप्त करने के लिए समाजजनों में भारी उत्साह है।

शिविर के पुण्यार्जक चक्रवर्ती सेठ आकाश आलोक कोल परिवार एवं समाज के वरिष्ठों ने सभी नगरवासियों व समाजजनों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर शिविरार्थियों के आहारदान का महान पुण्य अर्जित करें।

सजेंगे जिनालय, गूंजेंगे भक्ति के तराने

दद्दू ने बताया कि 16 से 25 सितम्बर तक दसलक्षण पर्व के पावन अवसर पर इंदौर के सभी जिनालयों में भव्य एवं आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है।

दसों दिन सभी जैन मंदिरों में संगीतमय वातावरण में विशेष पूजन, विधान, शांतिधारा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

प्रतिदिन सायंकाल सामायिक, श्रीजी की आरती के साथ-साथ विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।

आचार्य श्री सुनील सागर जी एवं पूज्य मुनिपुंगव श्री सुधासागर जी महाराज एवं विशाल साधु वृंद के सान्निध्य को लेकर पूरे शहर के जैन समाज में हर्ष और उत्साह की लहर है।

सकल जैन समाज की ओर से आप सभी को दसलक्षण महापर्व की अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!