Das Lakshan Parv – Swaraj Vani

उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया दसल,क्षण पर्व का सातवां दिन
उत्तम तप धर्म के रूप में मनाया दसल,क्षण पर्व का सातवां दिन

झुमरीतिलैया (कोडरमा)। जैन धर्म के प्रमुख पर्व दसलक्षण पर्यूषण के सातवें दिन श्रद्धालुओं ने ‘उत्तम तप धर्म’ के रूप में पर्व मनाया। इस अवसर पर जैन मुनि श्री 108 सुयश सागर गुरुदेव ने साधर्मी बंधुओं को धर्म और ज्ञान का संदेश देते हुए तप धर्म का महत्व बताया।

मुनि श्री सुयश सागर जी ने कहा कि इच्छाओं का त्याग करना ही तप धर्म है। शांति के साथ दुखों को सहन करना सबसे बड़ा तप है। तप के बिना आत्मा की शुद्धि संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में उसी के सामने झुकना चाहिए, जिसके जीवन में तप हो। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जमीन के नीचे दबने वाली मिट्टी भी आग में तपने के बाद मूर्ति का आकार लेकर पूजनीय बन जाती है।

उन्होंने कहा कि तप विशुद्धि और वाणी संयम के साथ किया जाना चाहिए। मोक्ष मार्ग की प्राप्ति के लिए अंत:करण को स्वच्छ रखते हुए संयमपूर्वक तप करना आवश्यक है। ऐसा तप ही कर्मों की निर्जरा का साधन बनता है। यदि अंतरंग में शांति रूपी तप धारण नहीं किया जाए तो बाहरी तपस्या भी सार्थक नहीं होती।

मुनि श्री ने कहा कि नियम और संयम से जीवन जब श्रृंगारित होता है, तभी व्यक्ति तप के मार्ग पर आगे बढ़ता है। आत्मा में अनंत शक्ति विद्यमान है, जिसे तप के माध्यम से निखारा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विश्व में जैन धर्म की पहचान तप, त्याग और तपस्या से है। जैन दर्शन व्यक्ति को भगवान बनने की दिशा दिखाता है। भेद विज्ञान के माध्यम से आत्मस्वरूप की पहचान होती है।

उन्होंने कहा कि मंगल ग्रह में मंगल नहीं, बल्कि जीवन में मंगल खोजने की आवश्यकता है। कर्मों के क्षय को दूर कर सिद्धत्व की ऊंचाई प्राप्त करना ही जैन दर्शन का उद्देश्य है। जीवन को परखकर और तराशकर बेहतर बनाना ही तप है। उन्होंने श्रद्धालुओं से ऐसा जीवन जीने का आह्वान किया, जिससे किसी को ठेस न पहुंचे।

मुनि श्री ने कहा कि शरीर को भी धर्म के मार्ग पर तपाना पड़ता है। तप के माध्यम से व्यक्ति भक्त से भगवान बनने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाला धर्म है और जीवन में सुख-शांति पाने के लिए इच्छाओं को सीमित करना जरूरी है। तप में कष्ट नहीं, बल्कि आत्मिक आनंद की अनुभूति होती है।

विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हुए

प्रात:काल गुरुदेव सुयश सागर जी के मुखारविंद से बड़ा मंदिर की मूल वेदी पर भगवान पारसनाथ की प्रथम कलश एवं शांतिधारा का सौभाग्य दिलीप मुन्ना जैन बाकलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ।

मुनि सुब्रतनाथ भगवान का श्री विहार कर प्रथम कलश एवं शांतिधारा का सौभाग्य राकेश आदित्य जैन छाबड़ा परिवार तथा दूसरी ओर से अशोक, विनोद, अर्हम और कथान्स जैन अजमेरा को मिला।

पंडाल परिसर में भगवान महावीर स्वामी के श्री विहार एवं प्रथम अभिषेक का सौभाग्य अनिल रौनक जैन कासलीवाल परिवार एवं प्रमोद खुशबू जैन पांडया परिवार को प्राप्त हुआ।

भगवान महावीर स्वामी की महा शांतिधारा का सौभाग्य विमल, संजय, अजय जैन बढ़जातया परिवार एवं शशि रीता जैन सेठी परिवार को मिला।

नया मंदिर, पानी टंकी रोड में भगवान महावीर की शांतिधारा का सौभाग्य सुनील, रोशन, अतिशय जैन छाबड़ा परिवार एवं निर्मल, दिनेश, नरेश जैन झाझंरी परिवार को प्राप्त हुआ। वहीं भगवान आदिनाथ की शांतिधारा का सौभाग्य सुरेश, शैलेश, सौरभ जैन लूहारिया परिवार को मिला।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

रात्रि में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान ‘णमोकार मंत्र सजाओ फ्रेम प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह जानकारी जैन समाज के मीडिया प्रभारी राजकुमार जैन अजमेरा एवं नवीन जैन ने दी।

इंदौर मनुष्य जीवन की सार्थकता संयम में है, भोग तो सभी योनियों में है : सुधासागर जी महाराज
इंदौर में श्रावक संस्कार शिविर के छठे दिन मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने उत्तम संयम धर्म की व्याख्या करते हुए जीवन में मर्यादा, अनुशासन, समय के संयम और आत्मकल्याण का संदेश दिया।

मनुष्य जीवन की सार्थकता संयम में है, भोग तो सभी योनियों में है : सुधासागर जी महाराज इंदौर। श्रावक संस्कार शिविर के छठे दिन उत्तम संयम धर्म की व्याख्या करते हुए मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर जी महाराज ने कहा कि संयम केवल बड़े त्याग का नाम नहीं, बल्कि जीवन के हर कार्य को मर्यादा और सीमा में करने की साधना है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को यह समझना चाहिए कि कौन सा कार्य कहाँ, कब और किस सीमा में करना है।

घर में भोजन, पूजा, अध्ययन और विश्राम के लिए स्थान निर्धारित होना चाहिए। जूते-चप्पल पहनना गलत नहीं, पर उनकी भी सीमा तय हो। मंदिर, घर और अन्य स्थानों की अपनी मर्यादा होती है – यह क्षेत्र का संयम है।

काल का संयम जरूरी –

महाराज जी ने कहा कि केवल स्थान ही नहीं, समय का संयम भी आवश्यक है। पूजा, अभिषेक, सामायिक और स्वाध्याय के लिए निर्धारित समय का पालन करने से जीवन में अनुशासन आता है और परिवार में शांति बनती है। प्रत्येक व्यक्ति का संयम उसकी अवस्था और जिम्मेदारी के अनुसार अलग होता है।

जैन श्रावक को अपनी धार्मिक मर्यादाओं का पालन करते हुए दूसरों से तुलना नहीं करनी चाहिए। उन्होंने रात्रि भोजन और व्यसनों से बचने तथा जैन आहार परंपरा बनाए रखने का संदेश दिया।

मनुष्य जन्म दुर्लभ है – महाराज श्री ने कहा कि भोग-विलास तो अनेक योनियों में संभव है, लेकिन संयम, साधना और आत्मकल्याण की दिशा में बढ़ने का अवसर केवल मनुष्य पर्याय में मिलता है। इसलिए मनुष्य को वही कार्य करना चाहिए जो अन्य योनियों में संभव नहीं।

घर-परिवार में रहते हुए भी छोटे-छोटे नियमों से संयम की शुरुआत की जा सकती है। “मनुष्य जन्म केवल धन कमाने और भोग के लिए नहीं, आत्मकल्याण और संयम के लिए मिला है।” धर्मसभा में चक्रवर्ती मनीष सपना गोधा नवीन आनंद गोधा, अशोक डोशी, हर्ष जैन डॉ जैनेन्द्र जैन हुकुम काका विजय धुर्रा अरविंद अखिलेश सोधीया सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

प्रेषक – राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी

सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है: पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी ने बताया सत्य और मधुर वाणी का महत्व
पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी ने ऋषभोदय दिल्ली की धर्मसभा में सत्य धर्म और मधुर वाणी का महत्व बताते हुए कहा कि सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है।

सत्य जीवन का श्रृंगार है, सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है : पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी

कटु वचन देते हैं गहरे घाव, वाणी को मिश्री जैसा मधुर बनाने का दिया संदेश

ऋषभोदय, दिल्ली। दिगम्बर जैन धर्म के उन्नायक पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए सत्य धर्म की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि सत्य जीवन का श्रृंगार है और सत्यपूर्ण जीवन ही खुशहाल होता है। मनुष्य को सत्य जानने, सत्य मानने और सत्यपूर्ण जीवन जीने का प्रयास करना चाहिए।

गुरुदेव ने कहा कि सत्य सुख का साधन है, सत्य धर्म है, सत्य व्रत है और सत्य सिद्धि का साधन है। सत्य अहिंसा और शांति का आधार है। सत्यपूर्ण जीवन कठिन हो सकता है, लेकिन उसका फल श्रेष्ठ होता है।

सत्य जानने के लिए पक्षपात से ऊपर उठना जरूरी

पट्टाचार्य विशुद्धसागर जी ने कहा कि जो व्यक्ति सत्य को जानना चाहता है, उसे सम्प्रदाय, पंथ और पक्ष से ऊपर उठकर निष्पक्ष दृष्टि अपनानी होगी। पक्षपात से मुक्त होकर ही यथार्थ सत्य को समझा जा सकता है। सत्य को जानना कठिन है और उसे स्वीकार कर जीवन में उतारना उससे भी अधिक कठिन है।

वाणी से होती है व्यक्तित्व की पहचान

गुरुदेव ने कहा कि व्यक्ति की वाणी से उसके संस्कार, ज्ञान, आंतरिक भाव और व्यक्तित्व की पहचान होती है। सज्जनों की वाणी हितकारी, मर्यादित और प्रिय होती है।

उन्होंने कहा कि हमारी वाणी मिश्री की तरह मधुर होनी चाहिए। वचन स्वयं और दूसरों के लिए कल्याणकारी हों। शब्द वीणा के संगीत जैसे मधुर हों, किसी को चोट पहुंचाने वाले बाण की तरह नहीं।

कटु वचन का घाव लंबे समय तक रहता है

गुरुदेव ने कहा कि कटु वचन हथियार से भी अधिक गहरे घाव कर सकते हैं। तलवार से लगा घाव समय के साथ भर सकता है, लेकिन कठोर शब्दों से पहुंची पीड़ा वर्षों तक मन में रह सकती है।

उन्होंने संदेश दिया कि मनुष्य को मधुर सोचना, मधुर बोलना और मधुर व्यवहार करना चाहिए। सत्य और मधुर वाणी बोलने वाला व्यक्ति सभी का प्रिय बनता है।

धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे और पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्धसागर जी गुरुदेव के मंगल प्रवचनों का धर्मलाभ लिया।

राजेश जैन दद्दू, मीडिया प्रभारी

दैनिक स्वराज वाणी

लोकमूढ़ता से बचकर अपनाएं सम्यक् दर्शन का मार्ग : आचार्यश्री उदारसागर
लोकमूढ़ता से बचकर अपनाएं सम्यक् दर्शन का मार्ग : आचार्यश्री उदारसागर

मुरैना में दस दिवसीय पर्वराज पर्युषण महापर्व प्रारंभ, जैन मंदिरों में प्रतिदिन होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन

मुरैना (मनोज जैन नायक)। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए परम पूज्य आचार्यश्री 108 उदारसागर महाराज ने लोकमूढ़ता का स्वरूप समझाया। उन्होंने कहा कि धर्म के क्षेत्र में श्रद्धा के साथ विवेक का होना अत्यंत आवश्यक है। केवल इसलिए किसी धार्मिक क्रिया को करना उचित नहीं है कि लोग वर्षों से उसे करते आ रहे हैं या समाज में उसकी परंपरा प्रचलित है। बिना तत्त्व को समझे लोक-प्रचलित मान्यताओं और रूढ़ियों का अंधानुकरण करना ही लोकमूढ़ता कहलाता है।

आचार्यश्री ने कहा कि सम्यग्दर्शन की प्राप्ति के लिए श्रद्धा के साथ सही ज्ञान और विवेक आवश्यक है। मनुष्य को कोई भी धार्मिक क्रिया करने से पहले यह विचार करना चाहिए कि वह जिस कार्य को धर्म समझकर कर रहा है, क्या वह वास्तव में आत्मकल्याण का कारण है? क्या उस क्रिया से उसके भीतर मौजूद राग-द्वेष, क्रोध, मान, माया और लोभ जैसी कषायों में कमी आ रही है? यदि किसी कार्य के पीछे केवल भीड़ का अनुसरण, भय, लालच अथवा अंधविश्वास है तो उसे वास्तविक धर्म नहीं माना जा सकता।

पानी से शरीर स्वच्छ होता है, आत्मा नहीं

आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने कहा कि जैन दर्शन में लोकमूढ़ता को सम्यक् दर्शन में बाधक दोषों में शामिल किया गया है। रत्नकरण्ड श्रावकाचार सहित विभिन्न जैन ग्रंथों में लोकमूढ़ता के अनेक उदाहरण बताए गए हैं। नदी अथवा समुद्र में स्नान करने मात्र से सभी पाप धुल जाने और आत्मा के पवित्र हो जाने की मान्यता भी लोकमूढ़ता का उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि पानी से केवल शरीर को स्वच्छ किया जा सकता है, लेकिन आत्मा की मलिनता को दूर करने के लिए अपने परिणामों की शुद्धि आवश्यक है। पाप केवल पानी में स्नान करने से समाप्त नहीं होते। आत्मा की शुद्धि के लिए सम्यक् दर्शन, सम्यक् ज्ञान और सम्यक् चरित्र के मार्ग पर चलना पड़ता है। जब मनुष्य अपने भीतर के राग-द्वेष और कषायों को कम करता है, तभी वास्तविक आत्मशुद्धि की प्रक्रिया प्रारंभ होती है।

धर्म बाहरी प्रदर्शन नहीं, आत्मिक शुद्धि का माध्यम

आचार्यश्री ने कहा कि किसी स्थान को केवल पवित्र मानकर वहां बालू के ढेर अथवा सिकता के घरौंदे बनाना और उसे ही धर्म समझकर पूजना विवेकहीन आचरण है। धर्म किसी बाहरी प्रदर्शन या दिखावे का नाम नहीं है। धर्म का वास्तविक उद्देश्य आत्मा के भीतर शुभ और शुद्ध परिणामों को जागृत करना है।

उन्होंने पर्वत से गिरकर अथवा अग्नि में प्रवेश करके जीवन समाप्त करने जैसी अविवेकपूर्ण मान्यताओं से भी सावधान किया। उन्होंने कहा कि शरीर को अनावश्यक कष्ट देना अथवा जीवन समाप्त कर लेना मोक्ष प्राप्ति का मार्ग नहीं है। मोक्ष आत्महत्या से नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम और कर्मों के क्षय से प्राप्त होता है। जिनवाणी प्रत्येक जीव को हिंसा से दूर रहने, संयम धारण करने और आत्मकल्याण के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

तीन प्रकार की मूढ़ताओं से सावधान रहने का संदेश

आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने बताया कि जैन दर्शन में विवेकहीन श्रद्धा के तीन प्रमुख रूप बताए गए हैं—लोकमूढ़ता, देवमूढ़ता और गुरुमूढ़ता।

लोकमूढ़ता का अर्थ समाज और लोक में प्रचलित रूढ़ियों तथा अंधविश्वासों का तत्त्व-विचार किए बिना पालन करना है।

देवमूढ़ता का अर्थ सांसारिक इच्छाओं और लौकिक फलों की प्राप्ति के लिए राग-द्वेष एवं कषायों से युक्त देवी-देवताओं को प्रसन्न करने की भावना रखना है।

गुरुमूढ़ता का अर्थ हिंसा, परिग्रह, आरंभ और असंयम से युक्त पाखंडी साधुओं को वास्तविक गुरु मानकर उनका आदर एवं सत्कार करना है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि धर्म के मार्ग पर आगे बढ़ते समय जिनवाणी और तत्त्वज्ञान को आधार बनाएं। सच्ची श्रद्धा वही है, जिसमें विवेक, आत्मचिंतन और शुद्ध आचरण समाहित हो।

विवेक और श्रद्धापूर्वक की गई क्रिया ही धर्म : मुनिश्री उपशांतसागर

धर्मसभा में मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने कहा कि जैन धर्म किसी भी बात को केवल परंपरा या लोकमान्यता के कारण स्वीकार करने की शिक्षा नहीं देता। जिनवाणी के आधार पर तत्त्व को समझना, विवेकपूर्वक श्रद्धा करना और अपने जीवन को आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ाना ही सच्चा धर्म है।

उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर होने वाले अंधानुकरण से बचना चाहिए। प्रत्येक धार्मिक क्रिया के पीछे छिपे वास्तविक उद्देश्य को समझना आवश्यक है। पूजा-पाठ, व्रत, विधान और अन्य धार्मिक अनुष्ठान तभी सार्थक हैं, जब उनके माध्यम से आत्मा में निर्मलता, विनय, संयम, करुणा और वीतरागता के भाव जागृत हों।

मुनिश्री ने कहा कि दुनिया क्या कर रही है, यह देखने से पहले मनुष्य को यह देखना चाहिए कि जिनेन्द्र भगवान ने क्या कहा है। लोक के पीछे चलने के स्थान पर जिनमार्ग का अनुसरण करना ही मनुष्य जीवन की वास्तविक सार्थकता है।

उत्तम क्षमा धर्म की आराधना के साथ पर्वराज पर्युषण प्रारंभ

मुरैना में दस दिवसीय पर्वराज पर्युषण महापर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ प्रारंभ हो गया है। यह महापर्व 25 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान नगर के सभी दिगम्बर जैन मंदिरों में प्रतिदिन प्रातःकाल विशेष पूजा-अर्चना, अभिषेक और शांतिधारा के आयोजन किए जाएंगे। सायंकाल धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

व्याकरणाचार्य महेंद्रकुमार शास्त्री, पूर्व प्राचार्य ने बताया कि पर्युषण महापर्व के प्रथम दिन धर्म के पहले लक्षण उत्तम क्षमा की आराधना की जाएगी। जैन मंदिरों में उत्तम क्षमा धर्म पर आधारित विशेष पूजा-अर्चना और व्याख्यान होंगे। महापर्व के दस दिनों में प्रतिदिन क्रमशः दस धर्मों की आराधना की जाएगी और श्रद्धालुओं को उनके आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया जाएगा।

पर्युषण पर्व के दौरान प्रतिदिन होंगे ये आयोजन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे से सामूहिक अभिषेक, शांतिधारा, नित्यमह पूजन एवं विशेष पूजन होगा। प्रातः 8 बजे से आचार्यश्री उदारसागर महाराज और मुनिश्री उपशांतसागर महाराज के मंगल प्रवचन होंगे।

दोपहर 3 बजे से सिद्धांत ग्रंथ तत्त्वार्थ सूत्र का स्वाध्याय कराया जाएगा। शाम के समय गुरु भक्ति, महाआरती और शास्त्र सभा आयोजित होगी। इसके बाद रात्रि में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पर्युषण महापर्व को लेकर जैन समाज के श्रद्धालुओं में उत्साह का वातावरण है तथा मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।