Brahma Kumaris Indore – Swaraj Vani

परमात्मा को याद कर धन्यवाद देने से जीवन में आती है सकारात्मक ऊर्जा: ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी
खुश रहने के लिए सदा परमात्मा का धन्यवाद करें: ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी

ज्ञानशिखर ओमशांति भवन में चल रहे ‘गीता ज्ञान रहस्य’ अनुभूति शिविर में जीवन को सकारात्मक बनाने के सूत्र बताए

इंदौर, 29 सितंबर। ज्ञानशिखर ओमशांति भवन में आयोजित चार दिवसीय ‘गीता ज्ञान रहस्य’ अनुभूति शिविर में ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी ने गीता के आध्यात्मिक संदेश और दैनिक जीवन में उसकी उपयोगिता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि मनुष्य अक्सर परमात्मा के सामने अपनी इच्छाएं और मांगें रखते हैं और मांग पूरी नहीं होने पर भगवान से नाराज भी हो जाता है। इसके विपरीत, जो कुछ जीवन में मिला है उसके लिए परमात्मा का सच्चे मन से धन्यवाद करना चाहिए। कृतज्ञता का भाव जीवन में प्रसन्नता बनाए रखने में सहायक होता है।

ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी ने कहा कि गीता को केवल युद्ध के संदर्भ में देखने के बजाय उसके योग संबंधी संदेश को समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि गीता के विभिन्न अध्यायों में विशाद योग, सांख्य योग और कर्मयोग जैसे प्रसंग आते हैं। योग के माध्यम से व्यक्ति अपने कर्मों को श्रेष्ठ बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकता है।

कर्मों को योग से जोड़ने की सीख

उन्होंने कहा कि जीवन एक खेत के समान है और हमारे कर्म उसमें बोए जाने वाले बीज हैं। यदि कर्म रूपी बीज अच्छे होंगे तो उनके परिणाम भी अच्छे प्राप्त होंगे। अपने कर्मों को योग से जोड़ने के लिए दैनिक जीवन में छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

उन्होंने भोजन बनाने और भोजन करने के दौरान टीवी या मोबाइल से दूरी बनाए रखने की बात कही। उनका कहना था कि भोजन बनाते और ग्रहण करते समय पालनहार परमात्मा तथा अन्नदाता किसान के प्रति कृतज्ञता का भाव रखना चाहिए। इससे परिवार में सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद मिल सकती है।

ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी ने कहा कि प्रत्येक कार्य को पूर्ण मनोभाव से और परमात्मा द्वारा दी गई जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति घर में झाड़ू लगाने का कार्य कर रहा है तो उसे केवल बाहरी स्वच्छता तक सीमित न रखते हुए अपने अंतरमन की स्वच्छता पर भी चिंतन करना चाहिए।

‘ज्ञान में समाहित है जीवन का सत्य परिचय’

इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि वर्तमान समय में योगेश्वर ज्ञान सागर परमात्मा के माध्यम से मनुष्य को अपने वास्तविक परिचय, परमात्मा के परिचय और सृष्टि चक्र के ज्ञान को समझने का अवसर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि इस ज्ञान में जीवन से जुड़े अनेक आध्यात्मिक पहलुओं का समावेश है। उन्होंने जानकारी दी कि ज्ञानशिखर में अगले दिन से सात दिवसीय कोर्स आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रतिभागियों को इस ज्ञान की अनुभूति कराने का प्रयास किया जाएगा।

‘गीता ज्ञान रहस्य’ अनुभूति शिविर के माध्यम से प्रतिभागियों को गीता के आध्यात्मिक संदेश को दैनिक जीवन से जोड़ने, कर्मों में सकारात्मकता लाने और कृतज्ञता के भाव के साथ जीवन जीने के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।

Indore : परमात्मा को साथी बनाकर समस्याओं का समाधान संभव: ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी
परमात्मा को साथी बनाकर समस्याओं का समाधान संभव: ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी

Indore , 28 सितंबर। वर्तमान जीवन में मनुष्य अनेक तरह की चिंताओं, उलझनों और चुनौतियों से गुजर रहा है। ऐसे में यदि मन को शांत रखते हुए परमात्मा को अपना साथी बनाकर उनसे संवाद करना सीखा जाए तो समस्याओं के समाधान की दिशा मिल सकती है। यह विचार हुबली से पधारीं गीता ज्ञान विशेषज्ञ एवं प्रेरक वक्ता ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी ने चार दिवसीय शिविर के दूसरे सत्र में ‘सांसारिक चिंताओं का आध्यात्मिक समाधान’ विषय पर व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि गीता संवाद का शास्त्र है, जिसमें श्रीकृष्ण, अर्जुन, संजय और धृतराष्ट्र जैसे पात्र हैं। गीता के प्रथम अध्याय में अर्जुन अपने सामने खड़ी परिस्थितियों को लेकर तनाव और उलझन में थे। उनके सामने अनेक सांसारिक समस्याएं थीं, लेकिन गीता का ज्ञान सुनते-सुनते उनकी चिंताओं का समाधान हुआ और वे संतुष्ट होकर अपने कर्तव्य के लिए तैयार हुए।

हर समस्या के साथ समाधान भी मौजूद

ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी ने कहा कि गीता का ज्ञान केवल अर्जुन के लिए नहीं है, बल्कि आज का हर मनुष्य भी अपने जीवन की परिस्थितियों में अर्जुन के समान अनेक प्रश्नों और चुनौतियों से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि जहां समस्या है, वहां समाधान भी मौजूद है। इसे समझाते हुए उन्होंने ताले और चाबी का उदाहरण दिया।

उन्होंने कहा कि समस्याओं का स्थायी समाधान केवल बाहरी प्रयासों से नहीं मिल सकता। इसके लिए मन को शांत रखना और भीतर की स्थिति को समझना जरूरी है। परमपिता परमात्मा को अपना साथी मानकर उनसे संवाद करने की आदत विकसित की जाए तो जीवन की समस्याओं से निपटने की दिशा स्पष्ट हो सकती है।

देह के अभिमान से ऊपर उठने का संदेश

उन्होंने मंदिर का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह मंदिर में प्रवेश करते समय व्यक्ति अपने कीमती जूते-चप्पल बाहर उतार देता है, उसी प्रकार परमात्मा से संबंध जोड़ने के लिए शरीर रूपी जूते को छोड़ना होगा। इसका अर्थ नश्वर देह के अभिमान से ऊपर उठकर स्वयं को आत्मा के रूप में पहचानना है।

उन्होंने बताया कि मंदिर में प्रवेश करते समय ओम का उच्चारण भी इसी आंतरिक स्मृति से जुड़ा है। आत्मिक चेतना के साथ परमात्मा से संबंध स्थापित करने से मन को शांति और स्थिरता प्राप्त करने में सहायता मिल सकती है।

बुजुर्गों से दूर होने पर संस्कारों पर असर

ब्रह्माकुमारी वीणा दीदी ने अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि बचपन में उन्होंने अपने दादा-दादी को गीता का पाठ करते देखा और उन्हीं से श्लोक बोलना सीखा। इससे उनके भीतर गीता के प्रति रुचि विकसित हुई।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में परिवारों में बुजुर्गों के साथ संवाद और समय कम होता जा रहा है। इसका असर संस्कारों और संस्कृति से जुड़ाव पर भी पड़ सकता है। उन्होंने बुजुर्गों को परिवार का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके अनुभव जीवन की कई समस्याओं को समझने में मदद कर सकते हैं।

30 सितंबर से सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर

क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्थान में मेडिटेशन के माध्यम से स्वयं और परमात्मा के साथ संबंध स्थापित करने तथा आंतरिक संवाद का अभ्यास कराया जाता है।

उन्होंने बताया कि चार दिवसीय शिविर के बाद 30 सितंबर से ज्ञानशिखर में सात दिवसीय राजयोग अनुभूति शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का समय सुबह 7 से 8:30 बजे और शाम 7 से 8:30 बजे तक रहेगा। इच्छुक लोग किसी एक सत्र में शामिल हो सकते हैं।

कार्यक्रम की जानकारी ब्रह्माकुमारी अनीता की ओर से दी गई। आयोजन ज्ञानशिखर, ओमशांति भवन, इंदौर में किया जा रहा है।

दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर महाअभियान, इंदौर में 160 यूनिट रक्तदान
विश्व बंधुत्व दिवस पर ज्ञानशिखर ओमशांति भवन इंदौर में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। 160 यूनिट रक्त संग्रह के साथ मानव सेवा और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया गया।

इंदौर रक्तदान महाअभियान के तहत प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर रविवार, 23 अगस्त को ज्ञानशिखर, ओमशांति भवन, इंदौर में विशाल विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मानव सेवा के संकल्प के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया और कुल 160 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया।

रक्तदान महाअभियान का दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी, सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत रावत, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के मध्य प्रदेश प्रमुख डॉ. ए.के. जैन, एम.वाय. हॉस्पिटल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. नरेंद्र वर्मा, डॉ. रिंकू जैन तथा दुबई से पधारे ध्वस्त फैक्ट्री एलएलसी के सीईओ जितेंद्र संगतानी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

“श्रेष्ठ संकल्प से किया गया रक्तदान महायज्ञ है” — ब्रह्माकुमारी हेमलता

क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि रक्त किसी फैक्ट्री में बनाया नहीं जाता, यह मानव शरीर में ही निर्मित होता है। किसी मनुष्य को जरूरत पड़ने पर मनुष्यों के द्वारा ही सहयोग दिया जाता है। अतः रक्तदान एक महायज्ञ और पुण्य का कार्य है।

उन्होंने कहा कि जब रक्तदान एक श्रेष्ठ संकल्प, विश्व परिवार की शुभकामना और मानव सेवा की भावना के साथ किया जाता है, तो जिस व्यक्ति को यह रक्त मिलता है, उसे जीवन के साथ सुकून, आनंद और शांति भी मिलती है।

जयप्रकाश त्रिपाठी ने बताया रक्तदान और सेवा का महत्व

लायंस इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए जो कार्य किए जाते हैं, लायंस क्लब का उद्देश्य भी मानव सेवा ही है। उन्होंने अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनके सेवा कार्यों की शुरुआत रक्तदान से ही हुई थी।

उन्होंने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि नशामुक्ति और रक्तदान का आपस में गहरा संबंध है।

डॉ. भरत रावत ने बताए हृदय को स्वस्थ रखने के उपाय

सुप्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत रावत ने कहा, “मैं यहां अपना दूषित रक्त देकर यहां से सकारात्मक ऊर्जा भरकर अपने को ठीक करके जाता हूं।” उन्होंने हार्ट क्लब के माध्यम से हृदय को स्वस्थ रखने के विभिन्न उपायों की जानकारी भी उपस्थित लोगों को दी।

“एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी हो सकता है” — डॉ. ए.के. जैन

डॉ. ए.के. जैन ने कहा कि हमारे द्वारा किया गया एक यूनिट रक्तदान केवल रक्त नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति की जिंदगी हो सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जीते जी नियमित रक्तदान और मृत्यु के बाद देहदान का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक रक्तदान और देहदान के इस संकल्प को पहुंचाने की आवश्यकता है।

एक यूनिट ब्लड से चार लोगों को मिल सकती है मदद

एम.वाय. हॉस्पिटल के ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. नरेंद्र वर्मा ने रक्तदान से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक यूनिट ब्लड के अलग-अलग घटकों का उपयोग कर चार लोगों की मदद की जा सकती है।

उन्होंने रक्तदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक और प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बीपी और शुगर के मरीजों के संदर्भ में भी नियमित रक्तदान से जुड़ी जानकारी उपस्थित लोगों के साथ साझा की।

रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और ब्लड डोनर बैच प्रदान किए

दुबई से पधारे जितेंद्र संगवानी ने कार्यक्रम और रक्तदाताओं को अपनी शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संगीता टावरी ने किया, जबकि मेडिकल विंग की जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमारी उषा बहन ने सभी अतिथियों और रक्तदाताओं का आभार माना।

कार्यक्रम में डॉ. साधना सोडाणी, डॉ. शिल्पा देसाई, गिरीश लुल्ला तथा ब्रह्माकुमारीज के स्थानीय सेवाकेंद्रों की वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनें विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

इंदौर रक्तदान महाअभियान में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को संस्थान की ओर से विशेष सर्टिफिकेट, ब्लड डोनर बैच, वरदान कार्ड तथा ईश्वरीय संदेश युक्त पत्र प्रदान किए गए। दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम ने विश्व बंधुत्व, मानव सेवा और रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान: इंदौर के ज्ञानशिखर में 23 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर
विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान: इंदौर के ज्ञानशिखर में 23 अगस्त को लगेगा विशाल रक्तदान शिविर

दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि पर विशेष आयोजन, देशभर में एक लाख यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य

इंदौर, 21 अगस्त 2026। ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि एवं विश्व बंधुत्व दिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा बड़े स्तर पर रक्तदान महाअभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत इंदौर में रविवार, 23 अगस्त 2026 को न्यू पलासिया स्थित ज्ञानशिखर, ओमशांति भवन में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

ब्रह्माकुमारी संस्थान के समाज सेवा प्रभाग की ओर से यह महाअभियान 21 से 25 अगस्त तक भारत के साथ नेपाल में भी चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित करने के साथ विश्व बंधुत्व, मानवता, प्रेम और निःस्वार्थ सेवा का संदेश दिया जाएगा।

देशभर में एक लाख यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य

इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने रक्तदान महाअभियान की जानकारी देते हुए बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविरों के माध्यम से इस बार एक लाख यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी बड़े स्तर पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए थे। उस दौरान विभिन्न शिविरों के माध्यम से कुल 88,378 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। इस वर्ष अभियान का दायरा बढ़ाते हुए एक लाख यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है।

इंदौर में आयोजित होने वाला शिविर भी इसी राष्ट्रव्यापी अभियान का हिस्सा है। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने शहर के युवाओं, सामाजिक संगठनों और पात्र रक्तदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।

दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि पर सेवा का संकल्प

ब्रह्माकुमारी संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि 25 अगस्त को विश्व बंधुत्व दिवस के रूप में मनाई जाती है। इसी अवसर को ध्यान में रखते हुए 21 से 25 अगस्त के बीच रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है।

ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने बताया कि दादी प्रकाशमणि ने अपने जीवन में विश्व शांति, विश्व बंधुत्व, प्रेम, करुणा और निःस्वार्थ सेवा के मूल्यों को विशेष महत्व दिया। उनके विचारों में मानवता की सेवा सर्वोपरि रही। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान जैसे मानव जीवन की रक्षा से जुड़े सेवा कार्य को प्रमुखता दी गई है।

आयोजकों का मानना है कि जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर रक्त उपलब्ध कराना मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद मरीज की सहायता की जा सकती है। इसलिए इस अभियान को केवल रक्त संग्रह तक सीमित न रखते हुए समाज में सेवा और मानवीय सहयोग की भावना को मजबूत करने का माध्यम भी बनाया गया है।

जाति-धर्म से ऊपर मानवता और विश्व बंधुत्व का संदेश

ब्रह्माकुमारीज़ के अनुसार यह अभियान जाति, धर्म, भाषा, क्षेत्र और विचारधारा से ऊपर उठकर संपूर्ण मानव समाज को एक विश्व परिवार मानने के आध्यात्मिक दृष्टिकोण पर आधारित है।

संस्थान का कहना है कि रक्तदान ऐसा सेवा कार्य है, जिसमें किसी व्यक्ति की जाति, धर्म, भाषा या सामाजिक पृष्ठभूमि मायने नहीं रखती। आवश्यकता पड़ने पर दिया गया रक्त किसी भी व्यक्ति के जीवन की रक्षा में उपयोगी हो सकता है। यही भावना विश्व बंधुत्व की अवधारणा को भी मजबूत करती है।

इसी उद्देश्य से अभियान के दौरान लोगों को न केवल रक्तदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है, बल्कि समाज में आपसी सद्भाव, करुणा, सहयोग और निःस्वार्थ सेवा का संदेश भी दिया जा रहा है।

ज्ञानशिखर में सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगा शिविर

इंदौर में रक्तदान शिविर न्यू पलासिया स्थित ज्ञानशिखर, ओमशांति भवन में आयोजित होगा। रविवार, 23 अगस्त को सुबह 9 बजे से रक्तदान प्रारंभ होगा और शाम 4 बजे तक शिविर चलेगा।

आयोजकों ने अधिक से अधिक पात्र नागरिकों से शिविर में शामिल होने का आग्रह किया है। विशेष रूप से युवाओं और नियमित रक्तदाताओं को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद मरीजों के लिए अधिक मात्रा में रक्त एकत्रित किया जा सके।

रक्तदान कर मानव सेवा में सहभागी बनने का आह्वान

ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग की जोनल कोऑर्डिनेटर ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने इंदौरवासियों से रक्तदान महाअभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर इस पुनीत सेवा कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया।

आयोजकों के अनुसार रक्तदान का उद्देश्य केवल रक्त एकत्र करना नहीं, बल्कि समाज में यह संदेश पहुंचाना भी है कि मानव जीवन की रक्षा के लिए प्रत्येक सक्षम व्यक्ति अपनी भूमिका निभा सकता है। दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित यह अभियान उनके सेवा, शांति और विश्व बंधुत्व के संदेश को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

कार्यक्रम: विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान

दिनांक: रविवार, 23 अगस्त 2026

समय: सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक

स्थान: ज्ञानशिखर, ओमशांति भवन, न्यू पलासिया, इंदौर

आयोजक: ब्रह्माकुमारीज़ समाज सेवा प्रभाग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: योग के साथ राजयोग अपनाकर करें सर्वांगीण विकास, ब्रह्माकुमारीज इंदौर में भव्य आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर ब्रह्माकुमारीज इंदौर में भव्य आयोजन हुआ। हेमलता दीदी ने योग के साथ राजयोग अपनाने का संदेश दिया। सैकड़ों लोगों ने स्वस्थ, सुखी और नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पर ब्रह्माकुमारीज इंदौर में गूंजा संदेश – “योग के साथ राजयोग अपनाकर करें सर्वांगीण विकास”

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय मुख्यालय न्यू पलासिया स्थित ज्ञान शिखर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सफेद वस्त्रधारी सैकड़ों भाई-बहनों ने योगाचार्य बहन ममता गर्गव के मार्गदर्शन में योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। साथ ही राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से विश्व शांति एवं सद्भावना के संकल्प लिए गए।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का महत्व

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 पूरी दुनिया में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। भारत की प्राचीन योग परंपरा आज वैश्विक स्वास्थ्य आंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक, सामाजिक और आध्यात्मिक संतुलन का माध्यम भी है।इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए इंदौर स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने योग और राजयोग के समन्वय का विशेष संदेश दिया।

ब्रह्माकुमारीज इंदौर में भव्य आयोजन

न्यू पलासिया स्थित ओमप्रकाश भाईजी सभागृह, ज्ञान शिखर में सुबह 7 बजे से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। योगाचार्य बहन ममता गर्गव के निर्देशन में उपस्थित भाई-बहनों ने योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विभिन्न विधियों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान राजयोग मेडिटेशन द्वारा विश्व शांति, प्रेम और भाईचारे के सकारात्मक संकल्पों का संचार किया गया।

योग और राजयोग का समन्वय

कार्यक्रम में “योग द्वारा स्वस्थ तन, शांत मन और दिव्य जीवन” विषय पर विशेष परिचर्चा आयोजित की गई।

हेमलता दीदी ने दिया विशेष संदेश

इंदौर जोन की क्षेत्रीय निर्देशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने कहा कि नियमित योग से शरीर स्वस्थ रहता है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव और चिंता भी बड़ी समस्या बन चुके हैं।उन्होंने कहा—

“योग शरीर को स्वस्थ बनाता है, जबकि राजयोग आत्मा को शक्ति देता है। परमात्मा से जुड़कर मन में शांति, संतोष और सकारात्मकता का विकास होता है।”

अष्टांग योग और भारतीय संस्कृति

विशिष्ट अतिथि शुभदीप आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जयशंकर प्रसाद ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।उन्होंने महर्षि पतंजलि के अष्टांग योग की विस्तृत व्याख्या करते हुए बताया कि—

यम

नियम

आसन

प्राणायाम

प्रत्याहार

धारणा

ध्यान

समाधि

मानव जीवन को संतुलित और सफल बनाने के महत्वपूर्ण आधार हैं।

राजयोग से मानसिक स्वास्थ्य को मजबूती

ब्रह्माकुमारी विमला दीदी का उद्बोधन

जबलपुर से पधारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका ब्रह्माकुमारी विमला दीदी ने कहा कि आज मानसिक रोग तेजी से बढ़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि अस्पताल शारीरिक रोगों का उपचार कर सकते हैं, लेकिन मन की शांति के लिए राजयोग एक प्रभावी औषधि है।राजयोग से—

तनाव कम होता है

आत्मविश्वास बढ़ता है

सकारात्मक सोच विकसित होती है

सामाजिक संबंध बेहतर होते हैं

आध्यात्मिक उन्नति होती है

आयुष विभाग ने भी दिया स्वास्थ्य संदेश

आयुष विभाग से उपस्थित डॉ. शीतल सोलंकी ने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।उन्होंने कहा कि यदि व्यक्ति नियमित योग करे तो कई बीमारियों की उत्पत्ति ही नहीं होगी। योग हर आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है और स्वस्थ समाज निर्माण का आधार बन सकता है।

राजयोग की गहन अनुभूति

शक्ति निकेतन की संचालिका करुणा दीदी ने उपस्थित जनसमूह को राजयोग का वास्तविक अर्थ समझाते हुए ध्यान की विशेष अनुभूति कराई।उन्होंने बताया कि राजयोग आत्मा और परमात्मा के मिलन की प्रक्रिया है जो व्यक्ति के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है।

योगा डांस ने बांधा समां

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।इस अवसर पर शक्ति निकेतन की कुमारियों ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक योगा डांस प्रस्तुत किया। योग और संस्कृति के इस अनूठे संगम ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।

10 लाख लोगों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

कार्यक्रम का संचालन प्रेमनगर क्षेत्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी शशि दीदी ने किया।ब्रह्माकुमारी संस्थान के अनुसार पूरे देश में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 10 लाख लोगों ने स्वस्थ, सुखी और नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 का मुख्य संदेश यही रहा कि केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही पर्याप्त नहीं है। मानसिक शांति, आध्यात्मिक जागरूकता और सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण भी उतने ही आवश्यक हैं।योग और राजयोग का संयुक्त अभ्यास व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में संतुलन और सफलता प्रदान कर सकता है।