Athner Police – Swaraj Vani

दशहरा पर्व को देखते हुए आठनेर में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी बोले— कम साउंड में बजे डीजे, पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
दशहरा पर्व को देखते हुए आठनेर में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी बोले— कम साउंड में बजे डीजे,

डीजे में सिर्फ धार्मिक गाने बजाने के निर्देश, आरती और भंडारे के समय पुलिस रहेगी तैनात

आठनेर। शक्ति में भक्ति के पर्व दशहरा को देखते हुए थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और साउंड सिस्टम संचालक उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कई सुझावों पर चर्चा हुई।

11 से 20 अक्टूबर तक चलेगा पर्व

थाना प्रभारी ने बताया कि दशहरा पर्व 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने सभी से मां जगत जननी जगदंबा की आराधना-उपासना करने की अपील की। साथ ही रावण दहन के दिन सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपनी झांकियां लेकर दशहरा मैदान पहुंचें और रावण वध एवं दहन कार्यक्रम में शामिल हों।

डीजे संचालकों को सख्त निर्देश

थाना प्रभारी ने साउंड सिस्टम और डीजे संचालकों से कहा कि डीजे में केवल दो टॉप और दो बास ही लगाए जाएं। डीजे कम साउंड में संचालित किए जाएं और उनमें सिर्फ धार्मिक गाने बजाए जाएं। किसी भी फिल्मी गाने को बजाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी

थाना प्रभारी ने सभी मंडल सदस्यों को निर्देश दिए कि जिन पंडालों में माताजी विराजमान होंगी, वहां 10 दिनों तक सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाए जाएं। इससे असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा सकेगी। मंडलों के सदस्यों को भी कैमरों के जरिए निगरानी रखनी होगी।

आरती और भंडारे के समय पुलिस रहेगी तैनात

रात्रि आरती और भंडारा-प्रसादी वितरण के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जीतपुरे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर, विधायक प्रतिनिधि शिवदयाल आजाद, पार्षद उमेश बारस्कर, अजय पोटफोड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश आजाद, कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष जानी पठान, व्यापारी संघ अध्यक्ष आसाराम जीतपुरे, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोलू चढोकार, सोपान जगताप, दुर्गेश आजाद, योगेश जगताप, सुनील राठौर, डॉ. ज्ञानदेव माथनकर, अमित जायसवाल और जीतू तेलकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे।

विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी रहे मौजूद

बैठक में नगर परिषद, वन विभाग, विद्युत विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित हुए। सभी ने अपने-अपने विभागों की ओर से दशहरा पर्व के दौरान नगरवासियों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

आठनेर पुलिस की कार्रवाई, क्रूरता पूर्वक ले जाए जा रहे चार गौवंश जब्त
आठनेर पुलिस की कार्रवाई, चार गौवंश को कराया मुक्त

बैतूल। पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोकेश डाबर, अनुभाग भैंसदेही के मार्गदर्शन में थाना आठनेर पुलिस ने गौवंश को कथित रूप से क्रूरता पूर्वक ले जाने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान कुल चार गौवंश को जब्त कर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

पैदल हांककर ले जाए जा रहे थे गौवंश

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को गौवंश के अवैध परिवहन और उनके साथ क्रूरता किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे एवं थाना क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी की।

इसी दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों के कब्जे से कुल चार गौवंश बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, गौवंश को पैदल ले जाया जा रहा था और दो-दो पशुओं के मुंह आपस में बांधकर उन्हें हांकने की बात सामने आई। पुलिस ने इसे पशुओं के साथ क्रूरता का मामला मानते हुए कार्रवाई की।

https://swarajvani.com/wp-content/uploads/2026/10/whatsapp-video-2026-10-03-at-12.29.24-am.mp4

चार गौवंश जब्त

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सीताराम पिता नंदलाल बछले, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम मोरेंड, थाना मुलताई के कब्जे से दो गाय तथा माखन पिता चुरनलाल सेमरे, उम्र 55 वर्ष, निवासी खटगढ़, थाना आठनेर के कब्जे से दो बछड़े बरामद किए गए। जब्त किए गए चारों गौवंश की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस ने मामले में मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय

कार्रवाई में थाना आठनेर के निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश धुर्वे, सहायक उपनिरीक्षक संतोष चौधरी, आरक्षक क्रमांक 226 बीरबल, आरक्षक क्रमांक 101 गिरराज धाकड़ और आरक्षक क्रमांक 04 विपल्व मिरासे की भूमिका सराहनीय रही।