—Advertisement—

दशहरा पर्व को देखते हुए आठनेर में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी बोले— कम साउंड में बजे डीजे, पंडालों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Author Picture
Published On: 9 October 2026
आठनेर

—Advertisement—

दशहरा पर्व को देखते हुए आठनेर में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी बोले— कम साउंड में बजे डीजे, 

डीजे में सिर्फ धार्मिक गाने बजाने के निर्देश, आरती और भंडारे के समय पुलिस रहेगी तैनात

आठनेर। शक्ति में भक्ति के पर्व दशहरा को देखते हुए थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधि, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी और साउंड सिस्टम संचालक उपस्थित रहे। थाना प्रभारी ने सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कई सुझावों पर चर्चा हुई।

11 से 20 अक्टूबर तक चलेगा पर्व

थाना प्रभारी ने बताया कि दशहरा पर्व 11 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने सभी से मां जगत जननी जगदंबा की आराधना-उपासना करने की अपील की। साथ ही रावण दहन के दिन सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से अपनी झांकियां लेकर दशहरा मैदान पहुंचें और रावण वध एवं दहन कार्यक्रम में शामिल हों।

डीजे संचालकों को सख्त निर्देश

थाना प्रभारी ने साउंड सिस्टम और डीजे संचालकों से कहा कि डीजे में केवल दो टॉप और दो बास ही लगाए जाएं। डीजे कम साउंड में संचालित किए जाएं और उनमें सिर्फ धार्मिक गाने बजाए जाएं। किसी भी फिल्मी गाने को बजाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित डीजे संचालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाना जरूरी

थाना प्रभारी ने सभी मंडल सदस्यों को निर्देश दिए कि जिन पंडालों में माताजी विराजमान होंगी, वहां 10 दिनों तक सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाए जाएं। इससे असामाजिक तत्वों पर सख्त नजर रखी जा सकेगी। मंडलों के सदस्यों को भी कैमरों के जरिए निगरानी रखनी होगी।

आरती और भंडारे के समय पुलिस रहेगी तैनात

रात्रि आरती और भंडारा-प्रसादी वितरण के दौरान पुलिस बल तैनात रहेगा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी।

बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में विधायक प्रतिनिधि मनोज जगताप, नगर परिषद उपाध्यक्ष विनय जीतपुरे, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सूरज राठौर, विधायक प्रतिनिधि शिवदयाल आजाद, पार्षद उमेश बारस्कर, अजय पोटफोड़े, वरिष्ठ भाजपा नेता कैलाश आजाद, कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष जानी पठान, व्यापारी संघ अध्यक्ष आसाराम जीतपुरे, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोलू चढोकार, सोपान जगताप, दुर्गेश आजाद, योगेश जगताप, सुनील राठौर, डॉ. ज्ञानदेव माथनकर, अमित जायसवाल और जीतू तेलकर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगरवासी उपस्थित रहे।

विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी रहे मौजूद

बैठक में नगर परिषद, वन विभाग, विद्युत विभाग और अन्य विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित हुए। सभी ने अपने-अपने विभागों की ओर से दशहरा पर्व के दौरान नगरवासियों को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp