Aarjava Dharma – Swaraj Vani

दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म पर हुआ प्रवचन, मन-वचन-कर्म की एकरूपता का दिया संदेश
दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म पर हुआ प्रवचन, मन-वचन-कर्म की एकरूपता का दिया संदेश

मुरैना (मनोज जैन नायक) । दशलक्षण महापर्व के तीसरे दिन श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। इस अवसर पर ज्ञान रत्नाकर आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज एवं मुनिश्री उपशांतसागरजी महाराज ने श्रद्धालुओं को धर्म के तीसरे लक्षण उत्तम आर्जव धर्म का महत्व समझाया।

आचार्यश्री उदारसागरजी महाराज ने कहा कि आर्जव का अर्थ मन, वचन और काय की सरलता है। जिसके जीवन में कथनी और करनी में अंतर नहीं होता तथा जिसके मन में किसी के प्रति छल-कपट नहीं रहता, वही वास्तविक रूप से आर्जव धर्म का पालन करता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में अनेक परेशानियों का कारण सरलता का अभाव और कपटपूर्ण व्यवहार है।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति जैसा भीतर सोचता है, वैसा बाहर नहीं बोलता और कई बार जैसा बोलता है, वैसा आचरण भी नहीं करता। मन, वचन और कर्म की यह असमानता जीवन में अशांति और तनाव को जन्म देती है। आर्जव धर्म व्यक्ति को अपने भीतर और बाहर एकरूपता लाने की प्रेरणा देता है।

आचार्यश्री ने कहा कि कपट मन को बोझिल बनाता है, जबकि सरलता मन को हल्का और शांत करती है। व्यक्ति दूसरों को छल सकता है, लेकिन अपनी आत्मा को नहीं छल सकता। इसलिए आत्मकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने के लिए मन से विकार, वचन से छल और व्यवहार से दिखावा छोड़ना जरूरी है। दशलक्षण पर्व केवल धार्मिक अनुष्ठानों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक धर्म के मर्म को जीवन में उतारने का प्रयास होना चाहिए।

सरलता ही आर्जव धर्म का सार

मुनिश्री उपशांतसागरजी महाराज ने उत्तम आर्जव धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि आर्जव का अर्थ सरलता, निष्कपटता और मन-वचन-काय की एकरूपता है। मन में कुछ और, वचन में कुछ और तथा व्यवहार में कुछ और होना आर्जव धर्म के विपरीत है। जीवन में छल-कपट बढ़ने के साथ मन की अशांति भी बढ़ती जाती है।

उन्होंने कहा कि मनुष्य कई बार दूसरों को प्रसन्न करने, स्वार्थ पूरा करने या अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए वास्तविकता को छिपाता है। धीरे-धीरे यही प्रवृत्ति उसके स्वभाव का हिस्सा बन जाती है। बाहर से अच्छा दिखाई देने के बावजूद यदि मन में कपट है तो आत्मिक शांति प्राप्त करना कठिन है।

मुनिश्री ने कहा कि सरल व्यक्ति को दिखावे की आवश्यकता नहीं होती। वह जैसा भीतर होता है, वैसा ही बाहर दिखाई देता है। उसकी कथनी और करनी में अंतर नहीं होता और ऐसे व्यक्ति पर परिवार, समाज तथा मित्रों का विश्वास स्वतः स्थापित होता है।

ठगी अपने लिए बुरी और दूसरे के लिए अच्छी कैसे? – मुनिपुंगव सुधासागर जी ने दिया आर्जव धर्म का संदेश
*ठगी अपने लिए बुरी और दूसरे के लिए अच्छी कैसे? – मुनिपुंगव सुधासागर जी ने दिया आर्जव धर्म का संदेश*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* दलाल बाग में चल रहे 33वें श्रावक संस्कार शिविर के तीसरे दिन उत्तम दशधर्म पर्व के अंतर्गत *उत्तम आर्जव धर्म* पर मुनिपुंगव *श्री 108 सुधासागर जी महाराज* ने हजारों श्रावकों को सरलता और ईमानदारी का मार्मिक संदेश दिया। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि 16 से 25 सितंबर तक आयोजित इस भव्य शिविर में देशभर से पधारे श्रावक जैन धर्म के दस लक्षणों की आध्यात्मिक व्याख्या का लाभ ले रहे हैं।

*ठगे जाओ तो रोना और ठग लो तो खुश होना – यह कैसा न्याय?*

मायाचारी और छल-कपट पर आत्मचिंतन कराते हुए गुरुदेव ने कहा –

> “फैसला करो – ठगी अच्छी है या बुरी?”

यदि कोई हमें 500 रुपये से ठग ले तो हम दुखी होते हैं, लेकिन जब हम किसी दूसरे को हजारों रुपये से ठगते हैं तो खुशी मनाते हैं। गुरुदेव ने कहा – *”ठगे जाओ तो रोना और ठग लो तो खुश होना – यह कैसा न्याय है?”*

दूसरे ने बेईमानी की तो पाप और हमने की तो व्यापार – यह दोहरा मापदंड छोड़ना होगा। गुरु देव ने संबोधित करते हुए कहा

*उत्तम आर्जव धर्म का सार –

गुरुदेव ने कहा कि उत्तम आर्जव धर्म का सार है – *मन, वचन और कर्म में एकरूपता।* अंदर कुछ और बाहर कुछ और नहीं। छल-कपट से मिली सफलता क्षणिक हो सकती है, लेकिन वह आत्मा की शांति छीन लेती है।

“ठगी चाहे मैं करूँ या कोई दूसरा – सिद्धांत दोनों के लिए एक ही होना चाहिए। जो व्यवहार हम अपने लिए गलत मानते हैं, वही दूसरे के साथ भी नहीं करना चाहिए।”

धर्म हमें दूसरों को बदलने से पहले अपने भीतर की मायाचारी को पहचानने और समाप्त करने की प्रेरणा देता है।

धर्मसभा में चक्रवर्ती नवीन आनंद गोधा , सपना मनीष गोधा, अशोक डोशी, हर्ष जैन, आलोक आकाश कोल डॉ जैनेन्द्र जैन, संजय पाटोदी हुकुमचंद जैन काका, ब्रह्मचारी प्रदीप भैया,पारस भैया जी ब्रह्मचारी, विनोद भैया, विजय धुर्रा भुपेंद्र जैन कमल जैन चेलेंजर श्रीमती मुक्ता जैन,सोनाली बागड़िया, सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।

*प्रचार प्रमुख – राजेश जैन दद्दू*

> *सूत्र – मन-वचन-काया की सरलता ही सच्चा आर्जव धर्म है।*