56 Bhog – Swaraj Vani

नागदा में सर्व ब्राह्मण महासभा का 20वां वार्षिक उत्सव 29 नवंबर को होगा सम्मान
नागदा में सर्व ब्राह्मण महासभा का 20वां वार्षिक उत्सव एवं अन्नकूट महोत्सव 29 नवंबर को होगा। 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं का सम्मान, 56 भोग, प्रभात फेरी व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित होगी।

सर्व ब्राह्मण महासभा का 20वां वार्षिक उत्सव 29 नवंबर को, मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान

नागदा में अन्नकूट महोत्सव की तैयारियां शुरू, भगवान को लगेगा 56 भोग; प्रभात फेरी, रंगोली प्रतियोगिता और महाप्रसादी सहित होंगे आयोजन

दैनिक स्वराज वाणी

नागदा (नि.प्र.)। सर्व ब्राह्मण महासभा का 20वां वार्षिक उत्सव एवं अन्नकूट महोत्सव 29 नवंबर 2026, रविवार को धार्मिक एवं सामाजिक उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर श्रीजी अस्पताल परिसर में महासभा अध्यक्ष डॉ. अनिल दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए समितियों का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समारोह प्रकाश नगर स्थित श्री सहस्त्र औदीच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित होगा। कार्यक्रम के माध्यम से धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ समाज की मेधावी एवं प्रतिभाशाली हस्तियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाएगा।

80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान

समारोह में वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली समाज की प्रतिभाओं का भी सम्मान होगा। पात्र विद्यार्थियों एवं प्रतिभाओं से अपनी प्रविष्टियां राजेश

तिवारी और कृष्ण चंद्र पुरोहित के पास जमा कराने की अपील की गई है।

प्रभात फेरी से होगी शुरुआत, 56 भोग अर्पित होंगे

आयोजन की शुरुआत 29 नवंबर को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद अल्पाहार, भगवान को 56 भोग अर्पण और अन्नकूट प्रसादी का आ

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान शिव को छप्पन भोग अर्पित किए गए। हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर महाप्रसादी ग्रहण की।

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में धूमधाम से मना अन्नकूट महोत्सव, छप्पन भोग के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

दैनिक स्वराज वाणी

नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा भगवान नर्मदेश्वर महादेव को छप्पन भोग अर्पित किए गए।

महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की। भक्तों ने विश्व शांति, सुख-समृद्धि एवं सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। भगवान की महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं को अन्नकूट की महाप्रसादी वितरित की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण कर भगवान नर्मदेश्वर महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। आयोजन ने धार्मिक आस्था, सेवा और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

शरद पूर्णिमा पर गुरु महाराज को अर्पित किए 56 भोग, कवि सम्मेलन में बही काव्य रसधारा — दैनिक स्वराज वाणी
शरद पूर्णिमा पर गुरु महाराज को अर्पित किए 56 भोग, कवि सम्मेलन में बही काव्य रसधारा — दैनिक स्वराज वाणी

रात 12 बजे महाआरती के बाद वितरित हुई खीर की प्रसादी, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

पड़ाना। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर ग्राम सुल्तानिया स्थित गुरु महाराज समाधि स्थल गुरुधाम में श्रद्धा और भक्ति के साथ धार्मिक आयोजन किया गया। रविवार को सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक विशाल भंडारा चला। शाम 8 बजे से आयोजित कवि सम्मेलन में गीत, गजल, हास्य और देशभक्ति की कविताओं ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। रात 12 बजे गुरु टेकचंद दास जी महाराज की महाआरती कर उन्हें 56 भोग अर्पित किए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं को चंद्रमा की रोशनी में खीर की प्रसादी वितरित की गई।

आयोजन में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने गुरु महाराज के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। गुरु महाराज के बाग परिसर में आकर्षक विद्युत सजावट की गई थी। धार्मिक अनुष्ठानों और कवि सम्मेलन के कारण मंदिर परिसर में दिनभर उत्सव जैसा माहौल रहा।

कवियों ने गीत, गजल और हास्य से बांधा समां

कवि सम्मेलन की शुरुआत कवि हुकुम सिंह गुर्जर बंजारी ने मां सरस्वती की वंदना से की। इसके बाद मालवा के सुप्रसिद्ध गीतकार सुरेश बीरमाल ने मधुर गीत प्रस्तुत किए। उनकी पंक्तियों—“तन कागज पर मैंने कई दर्दीले गीत लिखे हैं, कभी मिलोगे तो कह दूंगा, वरना मेरे पास रखे हैं”—को श्रोताओं ने खूब सराहा।

कवि राजेश यादव ‘राज’ ने धार्मिक भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। सुरेश बम ने हास्य-व्यंग्य और चुटीली रचनाओं से श्रोताओं को गुदगुदाया। ब्यावरा के डालचंद मनमौजी ने अपनी प्रस्तुतियों से तालियां बटोरीं, वहीं कवयित्री रचना माहेश्वरी ने शेर-शायरी के माध्यम से श्रोताओं का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे मिथुन मिथिलेश ने वीर रस की कविताओं के जरिए देशभक्ति का संदेश दिया। कवि सम्मेलन में गीत, गजल, हास्य और ओजपूर्ण रचनाओं की प्रस्तुतियों से पंडाल देर रात तक गूंजता रहा।

महाआरती के बाद खीर प्रसादी का वितरण

शरद पूर्णिमा पर गुरु टेकचंद दास जी महाराज को विधि-विधान से 56 भोग अर्पित किए गए। रात 12 बजे हुई महाआरती के लिए सर्वाधिक 11 हजार रुपये की बोली हीरालाल नागर ने लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने आरती में भाग लिया और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया। पूर्णिमा के चंद्रमा की रोशनी में खीर की प्रसादी वितरित की गई। प्रसादी ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।

मानव सेवा समिति सुल्तानिया के अध्यक्ष गिरवर सिंह नागर और समिति सदस्यों ने मंदिर के पुजारी तथा उपस्थित ब्राह्मणों का साफा बांधकर और पुष्पमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद रोडमल नागर सहित अन्य अतिथियों का भी आयोजन समिति की ओर से पुष्पमालाओं से स्वागत-सम्मान किया गया।

समिति सदस्यों ने संभाली व्यवस्थाएं

विशाल भंडारे की व्यवस्था नारायण सिंह भंडारी, बालचंद भंडारी, त्रिलोकचंद भंडारी, भंवरलाल अध्यापक, अनोख सिंह नागर, हरि सिंह नागर और प्रेम सिंह भिलाला अध्यापक ने संभाली। 56 भोग की व्यवस्था रोडमल तार वाले ने की। विद्युत सजावट की जिम्मेदारी रोडमल बाड़ा वाले ने निभाई, जबकि चाय-पान की व्यवस्था राहुल पेंटर और रोडमल विश्वकर्मा ने संभाली।

आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। धार्मिक अनुष्ठान, भंडारे, कवि सम्मेलन और प्रसादी वितरण ने शरद पूर्णिमा के पर्व को भक्तिमय और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।

गोविंद माधव ट्रस्ट की बैठक में दीपावली आयोजन पर चर्चा, बच्चों के सेमिनार और धार्मिक यात्रा की भी बनी रूपरेखा
नागदा में श्री गोविंद माधव ट्रस्ट की बैठक में दीपावली पर 56 भोग, महाआरती, धर्मशाला रखरखाव, बच्चों के सेमिनार, कैरियर मार्गदर्शन और धार्मिक पर्यटन यात्रा पर चर्चा हुई।

गोविंद माधव ट्रस्ट की बैठक में दीपावली आयोजन पर चर्चा, 56 भोग और महाआरती की तैयारी

धर्मशाला के रखरखाव, बच्चों के सेमिनार, कैरियर मार्गदर्शन और धार्मिक पर्यटन यात्रा पर भी हुआ विचार-विमर्श

दैनिक स्वराज वाणी

नागदा। प्रकाश नगर स्थित औदीच्य ब्राह्मण समाज धर्मशाला में सोमवार शाम श्री गोविंद माधव ट्रस्ट की कार्यकारिणी बैठक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप रावल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी दीपावली पर्व के आयोजन सहित समाज की विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में धर्मशाला की साफ-सफाई, रंग-रोगन, एसीपी कार्य, विद्युत सज्जा और धर्मशाला के बेहतर संचालन से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। आगामी दीपावली पर्व पर 56 भोग एवं महाआरती आयोजित करने को लेकर भी सदस्यों ने विचार रखे। इसके साथ ही समाज के बच्चों के लिए सेमिनार एवं वर्कशॉप तथा युवाओं के लिए कैरियर मार्गदर्शन और विभिन्न विषयों पर उपयोगी व्याख्यान आयोजित करने पर चर्चा हुई। समाजजनों के लिए धार्मिक पर्यटन यात्रा आयोजित करने के प्रस्ताव पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के समापन पर कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दवे परिवार का सम्मान किया गया। श्री बद्रीनाथ धाम में धार्मिक पर्यटन यात्रा एवं सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए संयोजक चंद्रशेखर दवे, घनश्याम दवे एवं हेमंत दवे का समाज की ओर से स्वागत किया गया। श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पितृ श्रद्धांजलि स्वरूप हेमंत दवे ने धर्मशाला के लिए ₹1,100 की राशि समर्पित की।

बैठक में चंद्रशेखर दवे, रामचंद्र त्रिवेदी, घनश्याम दवे, ईश्वरलाल शर्मा, हेमंत दवे, सिद्धनाथ पाठक, चंदनसिंह व्यास, प्रहलादसिंह पंड्या, सुभाष व्यास, डॉ. कैलाशचंद्र जोशी, चंद्रशेखर त्रिवेदी और अखिलेश मेहता सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। जानकारी मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने दी।