जिनवाणी – Swaraj Vani

नागदा चातुर्मास: आचार्य रामलालजी म.सा. की शिष्या ने कहा- इंसान काम नहीं, सिर्फ नाम के लिए दिन-रात खपा रहा
नागदा चातुर्मास में महासती सरोज श्रीजी म.सा. ने कहा कि इंसान काम से ज्यादा नाम कमाने में दिन-रात लगा है। धर्म, जिनवाणी, पांच महाव्रत और आत्मजागृति का संदेश दिया।

नागदा चातुर्मास में महासती सरोज श्रीजी की बड़ी सीख, बोलीं- इंसान काम नहीं, सिर्फ नाम के लिए दिन-रात खपा रहा

नागदा जं. | जीवनलाल जैन।
नागदा चातुर्मास के दौरान महावीर भवन में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धया शासन दीपिका महासती श्री चारित्रप्रभा श्रीजी म.सा. की शिष्या पूज्य महासती श्री सरोज श्रीजी म.सा. ने श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म, आत्मजागृति और जीवदया के महत्व का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में इंसान काम में इतना व्यस्त हो गया है कि 24 घंटे में से पांच मिनट भी धर्म और आत्मचिंतन के लिए निकालना मुश्किल समझता है।

हुक्म संघ के नवम पट्टधर 1008 पूज्य आचार्य भगवन श्री रामलाल जी म.सा. की आज्ञानुव्रती शिष्या श्रद्धया शासन दीपिका महासती श्री चारित्रप्रभा श्रीजी म.सा. आदि ठाना-3 का चातुर्मास नागदा में चल रहा है। इसी क्रम में महावीर भवन में आयोजित धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।

धर्म से ही जीवन में आता है वास्तविक परिवर्तन

महासती श्री सरोज श्रीजी म.सा. ने कहा कि जीवन में परिवर्तन केवल धार्मिक क्रियाएं करने या धर्मस्थान पर जाने से ही नहीं, बल्कि धर्म को अपने आचरण में उतारने से आता है। कई ऐसे जीव भी होते हैं जिनके दर्शन मात्र से अथवा एक जिनवाणी सुनने से उनके जीवन में बहुत बड़ा परिवर्तन आ जाता है।उन्होंने कहा कि जिनवाणी मन की चंचलता को कम करती है और व्यक्ति के भीतर आस्था तथा आत्मविश्वास पैदा करती है। जीवन में वास्तविक शांति का मार्ग धर्मस्थान और धर्म की शरण से होकर गुजरता है।

‘इंसान काम के लिए नहीं, सिर्फ नाम के लिए दिन-रात खपा रहा’

महासती श्री सरोज श्रीजी ने वर्तमान जीवनशैली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इंसान अपने काम में इतना मशगूल हो गया है कि 24 घंटों में पांच मिनट भी धर्म के लिए निकाल नहीं पाता।उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति काम भी केवल काम के लिए नहीं, बल्कि अपना नाम बनाने के लिए कर रहा है। “इंसान काम के लिए नहीं, सिर्फ अपना नाम करने के लिए दिन और रात खपा देता है।”उन्होंने श्रद्धालुओं से आत्मचिंतन करने का आह्वान किया और कहा कि जीवन में तप, त्याग, तपस्या और आराधना हो या न हो, लेकिन पांच महाव्रतों के पालन का प्रयास जरूर होना चाहिए।

आत्मा को जागृत करने का दिया संदेश

महासती श्रीजी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी आत्मा को जागृत करने की आवश्यकता है। जब चेतना सही दिशा में होगी, तभी जीवों की रक्षा संभव होगी। उन्होंने कहा कि शक्ति और सामर्थ्य होते हुए भी यदि कोई जीवों की रक्षा नहीं करता तो उसके भव बिगड़ सकते हैं।उन्होंने मन, वचन और काया की चंचलता पर भी चिंतन करने की बात कही। साथ ही श्रद्धालुओं से पूछा कि वे अपने दैनिक जीवन में जीव और अजीव का कितना ध्यान रखते हैं।उन्होंने शरीर और आत्मा के बीच अंतर समझाते हुए कहा कि शरीर अलग है और आत्मा अलग। इसलिए मनुष्य के लिए भेदज्ञान का होना जरूरी है।

श्रद्धा और आस्था से ज्ञान की वृद्धि

धर्मसभा में महासती श्री सरोज श्रीजी म.सा. ने कहा कि जीवन में श्रद्धा और आस्था का होना अत्यंत आवश्यक है। यदि व्यक्ति के भीतर श्रद्धा और आस्था की कमी होगी तो ज्ञान की वृद्धि भी संभव नहीं हो सकती।उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म को केवल धार्मिक गतिविधि तक सीमित नहीं रखने, बल्कि अपने व्यवहार और जीवनशैली में उतारने की प्रेरणा दी।

9 अगस्त को होगा सामायिक और नवकार महामंत्र जाप

धर्मसभा में बताया गया कि जिनशासन गौरव पूज्य उमेंशमुनिजी म.सा. की मासिक पुण्यतिथि श्रावण विदि ग्यारस के अवसर पर 9 अगस्त को महावीर भवन में 5-5 सामायिक एवं श्री नवकार महामंत्र के भव्य जाप का आयोजन किया जाएगा।

इस आयोजन के लाभार्थी श्री मनोहरलाल रवि कुमार कांठेड़ रहेंगे। धार्मिक आयोजन के साथ श्री माधवाचार्य शिक्षण बोर्ड समिति, थांदला द्वारा धार्मिक परीक्षा का आयोजन भी किया जाएगा।

धर्मसभा में ये श्रद्धालु रहे उपस्थित

धर्मसभा में विलास पावेचा, अनुज कांठेड़, श्रेणिक बम, जितेश भंडारी, अनिल पावेचा, मनोज कोठारी, राजेन्द्र लुणावत, सुनिल भामावत, प्रकाश चपलोत, मनीष भंडारी और राकेश कोलन सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

इस अवसर पर 2 उपवास निर्मला चंडालिया के बताए गए। आतिथ्य सत्कार चातुर्मास समिति के अध्यक्ष दिलीप कांठेड़ ने किया, जबकि आभार चंद्रशेखर जैन ने माना।

नागदा में चल रहे नागदा चातुर्मास के दौरान लगातार धार्मिक आयोजनों और धर्मसभाओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को आत्मचिंतन, संयम, अहिंसा, जीवदया और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जा रही है। जैन समाज के लिए ऐसे आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ जीवन में सकारात्मक बदलाव का संदेश भी देते हैं।

चातुर्मास 2026: जानिए चातुर्मास का विशेष महत्व, जिनवाणी का अमृत संदेश और जीवन बदलने वाले नियम | के. विक्रम सुराणा
चातुर्मास 2026 का धार्मिक महत्व क्या है? के. विक्रम सुराणा ने बताया कि चातुर्मास का विशेष प्राण जिनवाणी है। जानिए चातुर्मास के नियम, भक्ष्य-अभक्ष्य, साधु-साध्वी की आराधना और आत्मकल्याण का संदेश।

चातुर्मास 2026: चातुर्मास का विशेष प्राण है जिनवाणी, वाणी और पानी का बढ़ा महत्व – के. विक्रम सुराणा

चातुर्मास 2026: चातुर्मास का विशेष प्राण है जिनवाणी, वाणी और पानी का बढ़ा महत्व – के. विक्रम सुराणा

चातुर्मास 2026 केवल चार महीनों का समय नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संयम, साधना और धर्म आराधना का श्रेष्ठ अवसर है। धर्मप्रेमी के. विक्रम सुराणा ने कहा कि चातुर्मास का विशेष प्राण जिनवाणी है। यदि चातुर्मास में जिनवाणी का श्रवण नहीं किया, तो इस दुर्लभ अवसर का वास्तविक लाभ अधूरा रह जाता है।उन्होंने बताया कि वर्ष में बारह महीने और तीन ऋतुएँ होती हैं। प्रत्येक ऋतु लगभग चार महीने तक रहती है। वर्षा ऋतु के चार महीनों को ही चातुर्मास कहा जाता है। यही कारण है कि इस अवधि का जैन धर्म में अत्यंत विशेष महत्व माना गया है।

चातुर्मास क्या है?

चातुर्मास वर्षा ऋतु के चार महीनों का वह पावन काल है, जब साधु-साध्वी भगवंत एक ही स्थान पर विराजमान होकर धर्म आराधना करते हैं तथा समाज को धर्मोपदेश प्रदान करते हैं।

के. विक्रम सुराणा ने बताया कि वर्षा ऋतु में असंख्य सूक्ष्म जीवों की उत्पत्ति होती है। यदि साधु-संत लगातार विहार करें तो अनजाने में जीव हिंसा की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए ज्ञानी भगवंतों ने श्रमण एवं श्रमणी भगवंतों को चार माह एक स्थान पर स्थिर रहकर साधना करने की आज्ञा दी।

चातुर्मास में वाणी और पानी का महत्व

के. विक्रम सुराणा ने कहा कि चातुर्मास में वाणी और पानी दोनों का विशेष महत्व होता है।वाणी का अर्थ केवल बोलना नहीं, बल्कि जिनवाणी का श्रवण करना भी है। वहीं पानी का उपयोग अत्यंत सावधानी एवं जीवदया की भावना के साथ करना चाहिए।इस अवधि में प्रत्येक धर्मावलंबी को अधिक से अधिक धर्मश्रवण, स्वाध्याय, तप, संयम और आत्मचिंतन करना चाहिए।

चातुर्मास में हमारा कर्तव्य

के. विक्रम सुराणा ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि इन चार महीनों में बिना आवश्यक कारण के बाहर गांव जाने से बचें।यद्यपि साधु-संतों के कठोर नियम होते हैं, लेकिन गृहस्थ भी अपनी क्षमता अनुसार संयम का पालन कर सकते हैं। जितना संभव हो उतना जयणा (सावधानी) का पालन करना चाहिए।

भक्ष्य और अभक्ष्य का विशेष ध्यान रखें

चातुर्मास के दौरान भोजन संबंधी नियमों का विशेष महत्व है।उन्होंने बताया कि ऋतु परिवर्तन के साथ कई खाद्य पदार्थ भक्ष्य से अभक्ष्य हो जाते हैं। उदाहरण के रूप में जो बादाम कल तक भक्ष्य थी, वह चातुर्मास प्रारंभ होने के बाद चार महीनों तक अभक्ष्य मानी जा सकती है।इसलिए प्रत्येक श्रद्धालु को निकट के उपाश्रय में जाकर साधु-साध्वी भगवंतों से यह अवश्य जानना चाहिए कि वर्तमान समय में कौन-कौन से पदार्थ भक्ष्य हैं और कौन अभक्ष्य।उन्होंने विशेष रूप से कहा कि चातुर्मास में बाहर का भोजन पूरी तरह त्याग देना चाहिए ताकि निर्दोष गोचरी का लाभ प्राप्त हो सके।

चातुर्मास का विशेष प्राण है जिनवाणी

के. विक्रम सुराणा ने कहा कि यदि चातुर्मास का कोई वास्तविक प्राण है, तो वह जिनवाणी है।आजकल साधु-संतों के चातुर्मास प्रवेश पर भव्य स्वागत, विशाल पंडाल और सुंदर सजावट देखने को मिलती है, लेकिन प्रवचन के समय अधिकांश सभागार खाली दिखाई देते हैं।उन्होंने कहा कि यदि जिनवाणी का श्रवण नहीं किया गया तो चातुर्मास की सार्थकता अधूरी रह जाएगी।

युवाओं से विशेष अपील

के. विक्रम सुराणा ने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपाश्रय पहुंचकर जिनवाणी का श्रवण करें।उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी यदि धर्म, संयम और संस्कारों से जुड़ेगी तो समाज और राष्ट्र दोनों का भविष्य उज्ज्वल होगा।उन्होंने कहा—

“बिना जिनवाणी के आत्मा का कल्याण संभव नहीं है। प्रभु की वाणी ही आत्मा के उद्धार का मार्ग प्रशस्त करती है।”

निष्कर्ष

चातुर्मास केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि आत्मशुद्धि, संयम, तप, स्वाध्याय और जीवदया का महान पर्व है। इन चार महीनों में यदि श्रद्धालु जिनवाणी का श्रवण करें, भक्ष्य-अभक्ष्य का पालन करें, संयमित जीवन जिएँ और धर्म आराधना करें तो उनका जीवन आध्यात्मिक रूप से समृद्ध हो सकता है।धर्मप्रेमी के. विक्रम सुराणा ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे चातुर्मास का अधिकतम लाभ उठाएं, उपाश्रय में नियमित पहुंचें और जिनवाणी का श्रवण कर आत्मकल्याण के मार्ग पर अग्रसर हों।

— के. विक्रम सुराणा

श्रुत पंचमी 2025 : जिनवाणी के अनन्त आलोक का महापर्व, जानिए षट्खण्डागम से विद्यासागर परम्परा तक की प्रेरक गाथा
श्रुत पंचमी 2025 पर विशेष संवादकीय। जानिए जिनवाणी, षट्खण्डागम, आचार्य धरसेन, कुन्दकुन्ददेव, विद्यासागर जी महाराज और श्रुत परम्परा के अनन्त आलोक की प्रेरक गाथा।

श्रुत पंचमी 2025 : जिनवाणी का अनन्त आलोक, श्रुत परम्परा का अक्षय महोत्सव

डॉ. जयेन्द्र जैन ‘निप्पू’, चन्देरी

श्रुत-पञ्चमी : जिनवाणी का अनन्त आलोक और श्रुत-परम्परा का अक्षय महोत्सव

ज्ञान की अविरल गंगा, आचार्यों की अमर साधना और आत्मजागरण का महापर्व

दिगम्बर जैन परम्परा के आलोक में एक विशेष

“धम्मो मगलमुक्किट्ठं, अहिंसा संजमो तवो।

देवा वि तं नमंसन्ति, जस्स धम्मे सया मणो॥”

जब संसार का समस्त वैभव काल की धूल में विलीन हो जाता है, जब राजसत्ताएँ, साम्राज्य और सभ्यताएँ इतिहास के पृष्ठों में सिमट जाती हैं, तब भी यदि कुछ अमर रहता है तो वह है ज्ञान। और जब वह ज्ञान वीतराग सर्वज्ञ जिनेन्द्र भगवान की दिव्यध्वनि से प्रकट हुआ हो, आचार्यों की तपःपूत परम्परा से सुरक्षित हुआ हो तथा असंख्य भव्य जीवों के मोक्षमार्ग का प्रदीप बना हो, तब वह केवल ज्ञान नहीं रह जाता, वह श्रुतदेवता, वह जिनवाणी, वह आत्मा का चक्षु बन जाता है।

इसी अनादि-अनन्त ज्ञानधारा के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और समर्पण का पावन पर्व है श्रुत-पञ्चमी महापर्व।

जिनवाणी : भगवान महावीर की दिव्यध्वनि का अमृत

भगवान महावीर स्वामी के केवलज्ञान प्रकट होने पर समवसरण में दिव्यध्वनि का प्रादुर्भाव हुआ। यह ध्वनि किसी एक भाषा, जाति अथवा सम्प्रदाय की नहीं थी, बल्कि समस्त प्राणिमात्र के कल्याण हेतु थी। गणधर देवों ने उसे द्वादशांग श्रुत के रूप में व्यवस्थित किया। गौतम स्वामी, सुधर्मा स्वामी और जम्बूस्वामी से प्रवाहित यह ज्ञानगंगा श्रुतकेवली आचार्यों की परम्परा द्वारा सुरक्षित रही।

आचार्य उमास्वाति ने कहा

सम्यग्दर्शनज्ञानचारित्राणि मोक्षमार्गः॥

मोक्ष का मार्ग सम्यग्दर्शन, सम्यग्ज्ञान और सम्यक्चरित्र है। इन तीनों में ज्ञान की भूमिका सूर्य के समान है। बिना प्रकाश के मार्ग दिखाई नहीं देता और बिना जिनवाणी के आत्मा अपने स्वरूप को नहीं पहचान सकती।

धरसेनाचार्य, पुष्पदन्त और भूतबलि श्रुत के अमर प्रहरी

काल की गति के साथ जब श्रुत का लोप होने लगा, तब गिरिनार पर्वत की चन्द्रगुफा में विराजमान आचार्य धरसेनदेव ने अपने दो शिष्यों, आचार्य पुष्पदन्त और आचार्य भूतबलि को सिद्धान्त का अमूल्य खजाना प्रदान किया।

उनके पुरुषार्थ से षट्खण्डागम जैसा दिव्य सिद्धान्तग्रन्थ संसार को प्राप्त हुआ। यह केवल ग्रन्थ नहीं, अनन्त साधकों के लिए मोक्षमार्ग का मानचित्र है। इसी ऐतिहासिक घटना की स्मृति में ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी को श्रुत-पञ्चमी के रूप में मनाया जाता है।

आचार्य कुन्दकुन्ददेव आत्मा के सम्राट और श्रुत-सूर्य

यदि दिगम्बर जैन परम्परा में किसी एक आचार्य ने आत्मतत्त्व को सर्वाधिक गहराई से उद्घाटित किया है, तो वे हैं आचार्य श्री कुन्दकुन्ददेव।

दिगम्बर परम्परा की श्रद्धानुसार, चारण ऋद्धि से सम्पन्न आचार्य कुन्दकुन्ददेव महाविदेह क्षेत्र में विराजमान वर्तमान तीर्थंकर भगवान सीमंधर स्वामी के समवसरण में पहुँचे और वहाँ से श्रुत-सार ग्रहण कर भारतभूमि में लौटे। चाहे इसे आध्यात्मिक अनुभूति मानें या परम्परागत विश्वास, इसमें निहित संदेश अत्यन्त गहन है— सत्य की यात्रा सीमाओं से परे है और जिनवाणी कालातीत है।

उनकी वाणी आज भी आत्मा को पुकारती है—

णाणं च दंसणं चेव चरित्तं च तवो तहा।

एयं मग्गं जिनक्खादं मोक्षस्स कारणं परं॥

समयसार, प्रवचनसार, नियमसार, पंचास्तिकाय और अष्टपाहुड़ आज भी आत्मानुभूति के दिव्य दीपक हैं।

समन्तभद्र से नेमिचन्द्र तक : श्रुत की अखण्ड ज्योति

आचार्य समन्तभद्र, पूज्यपाद, अकलंकदेव, वीरसेन स्वामी, जिनसेनाचार्य, गुणभद्राचार्य, नेमिचन्द्र सिद्धान्तचक्रवर्ती, पण्डित टोडरमल और बनारसीदास जैसे महापुरुषों ने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण जिनवाणी की सेवा में समर्पित कर दिया।

आचार्य नेमिचन्द्र सिद्धान्तचक्रती की गाथा आज भी आत्मा को झकझोरती है—

जो जाणदि अरिहंतं दव्वगुणपज्जएहि सपूर्णं।

सो जाणदि अप्पाणं, मोहो खलु तस्स गलिदो॥

जो अरिहन्त को जानता है, वह स्वयं को जान लेता है और उसका मोह गल जाता है।

श्रुत के बिना धर्म नहीं

आचार्य वट्टकेर स्वामी मूलाचार में कहते हैं

सुयं णाणं महप्पं, सुयं धम्मस्स कारणं।

सुयेण विणा ण सिद्धी, सुयं मोक्षस्स कारणं॥

श्रुतज्ञान महान है, धर्म का कारण है और मोक्ष का आधार है।

इसलिए जैन परम्परा में जिनवाणी को माता कहा गया

“श्रुतमाता”

क्योंकि माता शरीर को जन्म देती है, परन्तु जिनवाणी आत्मा को जागृत करती है।

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज : आधुनिक युग के श्रुत-ऋषि

वर्तमान युग में यदि किसी ने श्रुत-परम्परा को पुनः जन-जन तक पहुँचाने का महायज्ञ किया, तो वे राष्ट्रसंत, तपोनिधि, आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज हैं।

उन्होंने केवल ग्रन्थ नहीं पढ़े, बल्कि उन्हें जिया। उनका सम्पूर्ण जीवन स्वाध्याय, तप और करुणा का मूर्तिमान रूप था।

उनकी कालजयी कृति “मूकमाटी” वस्तुतः मौन की वाणी है। नर्मदा के कोमल कंकड़ों में उन्होंने जीवन का दर्शन देखा। जिस प्रकार नर्मदा की धारा कठोर पत्थरों को भी चिकना और सुन्दर बना देती है, उसी प्रकार जिनवाणी का सतत संस्पर्श मनुष्य के भीतर के क्रोध, अहंकार और मोह को परिष्कृत कर देता है।

मूकमाटी मानो कहती है

“पत्थर भी तराशे जा सकते हैं, तो फिर चेतन आत्मा क्यों नहीं?”

आज का संकट : ग्रन्थ सज रहे हैं, जीवन नहीं

आज घरों में विशाल पुस्तकालय हैं, किन्तु स्वाध्याय का समय नहीं। अलमारियों में आगम हैं, परन्तु मन मोबाइल में खोया हुआ है। बच्चों के हाथों में शास्त्र कम, स्क्रीन अधिक दिखाई देती है।

श्रुत-पञ्चमी हमें झकझोरती है

क्या केवल चन्दन, अक्षत और पुष्प अर्पित कर देना ही जिनवाणी की पूजा है?

नहीं।

वास्तविक पूजा है

एक गाथा पढ़ना।

एक श्लोक समझना।

एक सिद्धान्त जीवन में उतारना।

एक बालक को जैन संस्कृति से जोड़ना।

भक्तामर की विनम्रता और उत्तराध्ययन का मंगल संदेश

आचार्य मानतुंगदेव कहते हैं

बुद्ध्या विनापि विबुधार्चितपादपीठ!

स्तोतुं समुद्यतमतिर्विगतत्रपोऽहम्।

और उत्तराध्ययन सूत्र उद्घोष करता है

धम्मो मंगलमुक्किट्ठं, अहिंसा संजमो तवो।

देवा वि तं नमंसन्ति, जस्स धम्मे सया मणो॥

श्रुत-पञ्चमी : केवल पर्व नहीं, आत्मा का उत्सव है

श्रुत-पञ्चमी हमें स्मरण कराती है

जिनवाणी केवल अक्षरों का संग्रह नहीं, आत्मा का आलोक है।

शास्त्र केवल पढ़ने की वस्तु नहीं, जीने की दिशा हैं।

आचार्य केवल इतिहास के पात्र नहीं, वर्तमान के पथप्रदर्शक हैं।

स्वाध्याय केवल परम्परा नहीं, आत्मा का आहार है।

जब तक संसार में एक भी व्यक्ति नवकार मंत्र का जाप करेगा, जब तक कोई बालक समयसार की गाथा पढ़ेगा, जब तक किसी साधक के हाथों में षट्खण्डागम और मूकमाटी रहेगी, तब तक जिनवाणी की यह ज्योति कभी बुझ नहीं सकती।

अन्त में श्रुतदेवता के चरणों में यही प्रार्थना

जयतु जिनवाणी, जयतु श्रुतदेवता।

जयतु कुन्दकुन्द-वाणी।

जयतु षट्खण्डागम।

जयतु विद्यासागर-परम्परा।

जयतु जिनशासनम्॥

णमो अरिहंताणं।

णमो सिद्धाणं।

णमो आयरियाणं।

णमो उवज्झायाणं।

णमो लोए सव्वसाहूणं॥

॥ जय जिनेन्द्र ॥

Watch this:- https://youtube.com/shorts/6BWHzkRo9Tk?si=ku_0o2HIg9dB6yVG