छात्रों की गूंज – Swaraj Vani

छात्रों की गूंज में राहुल गांधी से मिले पुष्पराजगढ़ विधायक मार्को: 3 अहम मुद्दों पर बड़ी चर्चा
छात्रों की गूंज में राहुल गांधी से मिले पुष्पराजगढ़ विधायक मार्को। फुन्देलाल सिंह मार्को ने जनजातीय विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की शिक्षा और अमरकंटक के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए।

छात्रों की गूंज में राहुल गांधी से मिले पुष्पराजगढ़ विधायक मार्को, जनजातीय विश्वविद्यालय और अमरकंटक के विकास पर अहम चर्चा

जनजातीय विश्वविद्यालय की समस्याएं, विद्यार्थियों की शिक्षा और अमरकंटक के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए

संवाददाता – मदन मोहन मिश्रा

अनूपपुर। छात्रों की गूंज में राहुल गांधी से मिले पुष्पराजगढ़ विधायक मार्को और उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक से जुड़े विषयों सहित जनजातीय अंचल के विद्यार्थियों की शिक्षा तथा अमरकंटक के विकास से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दे उनके समक्ष रखे।

इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के दौरान पुष्पराजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

छात्रों की गूंज में राहुल गांधी से मिले पुष्पराजगढ़ विधायक मार्को

विधायक मार्को ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समस्याओं की जानकारी राहुल गांधी को दी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय जनजातीय क्षेत्र में उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के हित में शैक्षणिक एवं आवश्यक सुविधाओं से जुड़े विषयों का समाधान आवश्यक है।

विद्यार्थियों की शिक्षा और भविष्य का मुद्दा

विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने जनजातीय अंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने तथा उन्हें बेहतर शैक्षणिक एवं रोजगार के अवसर दिलाने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का लाभ स्थानीय एवं आसपास के जनजातीय क्षेत्र के अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचे, इसके लिए आवश्यक प्रयास किए जाने चाहिए। विद्यार्थियों की समस्याओं को प्राथमिकता से समझना और उनके समाधान की दिशा में पहल करना जनहित में महत्वपूर्ण है।

अमरकंटक के विकास और पहचान का विषय

मुलाकात के दौरान विधायक मार्को ने अमरकंटक की धार्मिक, प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन संबंधी विशेषताओं की जानकारी भी राहुल गांधी को दी।

उन्होंने कहा कि मां नर्मदा का उद्गम स्थल होने के कारण अमरकंटक का देश में विशेष धार्मिक महत्व है। इसके साथ ही यह क्षेत्र प्राकृतिक संपदा और जनजातीय संस्कृति की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। अमरकंटक में जनसुविधाओं, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विषयों पर भी ध्यान दिया जाना आवश्यक है।

राहुल गांधी को अमरकंटक आने का दिया आमंत्रण

विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने राहुल गांधी को मां नर्मदा के उद्गम स्थल पवित्र नगरी अमरकंटक आने का सादर आमंत्रण दिया। उन्होंने अमरकंटक की धार्मिक एवं प्राकृतिक महत्ता से उन्हें अवगत कराया।

विधायक मार्को ने कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की शिक्षा तथा अमरकंटक के विकास से जुड़े विषय सीधे जनहित से जुड़े हैं। इन मुद्दों को उचित मंच पर उठाकर क्षेत्र की जनता और विद्यार्थियों की अपेक्षाओं को सामने रखना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक की स्थापना कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी और वर्तमान में यह जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र है।

इंदौर के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में हुई इस मुलाकात के दौरान विधायक फुन्देलाल सिंह मार्को ने जनजातीय विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की शिक्षा और अमरकंटक के विकास से जुड़े विषय राहुल गांधी के समक्ष रखे।

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ पर राहुल गांधी ने शिक्षा और सिस्टम पर उठाए सवाल, राजेश जैन दद्दू ने भाजपा पर साधा निशाना
इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के बाद कांग्रेस नेता राजेश जैन दद्दू ने भाजपा पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था, छात्रों के भविष्य और सिस्टम को लेकर सवाल उठाए।

*झूठ की गूंज पर भारी पड़ी छात्रों की गूंज – जब काली टी-शर्ट में गरजे राहुल गांधी और बेनकाब हुई सत्ता*

राजेश जैन दद्दू

*इंदौर।* राहुल गांधी के आज के आयोजन पर वो गीत याद आ गया –

*”कितने बाजू कितने सर गिन ले दुश्मन ध्यान से, हारेगा वो हर बाज़ी, जब खेलेंगे जी जान से…”*

पुर्व शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री राजेश जैन दद्दू ने कहा कि आज इंदौर में भाजपा के झूठ की गूंज का झूठा प्रचार धराशायी हो गया। जिसे भाजपा ‘झूठ की गूंज’ कह रही थी, वो आज *’छात्रों की गूंज’* बनकर भाजपा के कानों में गूंज रही है। कांग्रेस पार्टी के सर्वश्रेष्ठ कप्तान राहुल गांधी *छात्रों के बीच खूब गरजे अपनी बात कहते हुए कहा कि आज सिस्टम की बात करते-करते है ।राहुल गांधी ने मोदी, शाह, अदाणी, अंबानी के साथ-साथ धुरंधर कहलाने वाले अजित डोभाल को भी लपेट लिया। बोले – ये देश के लिए नहीं, मोदी-शाह के लिए काम करते हैं।

राहुल गांधी ने दो टूक कहा – *”अंधभक्त कभी सवाल नहीं करता। उसे विकास नहीं चाहिए, अच्छी शिक्षा, नहीं चाहिए। वो बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था बढ़ती मंहगाई पर सवाल नहीं करता, वो मोदी को विष्णु का अवतार बताता है। सरकार को स्टूडेंट्स नहीं, अंधभक्त चाहिए।”*और छात्रों ने भी खुलकर कहा – *”हर तरफ फर्जीवाड़ा है!”*दद्दू ने कहा कि

*भाजपा के प्रचार की हवा निकली -*

भाजपा के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कह रहे थे कि राहुल गांधी का आयोजन ‘झूठ की गूंज’ है, 10 हजार भी नहीं आएंगे। आज उन्हें पता चल गया कि जोकर कौन है? झूठ कौन प्रसारित करता है?

आज आयोजन स्थल पर उम्मीद से कहीं अधिक – लगभग *1 लाख Gen-Z युवा, छात्र और राहुल गांधी के समर्थक* मौजूद थे। काली टी-शर्ट में जब राहुल गांधी छात्रों से संवाद कर रहे थे तो बार-बार नारा गूंजा – *”हमारा नेता कैसा हो, राहुल गांधी जैसा हो।”*

यह प्रदेश भाजपा सरकार के लिए खतरे की घंटी से कम नहीं।

*शिक्षा पर सीधा हमला -*

राहुल गांधी ने भाजपा की पोल खोलते हुए कहा – हमारी सरकार में शिक्षा का बजट 4.6 प्रतिशत था, जिसे मोदी सरकार ने घटाकर 2.6 प्रतिशत कर दिया। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में 55 प्रतिशत सरकारी स्कूल बंद कर दिए गए। इसका जिम्मेदार कौन?

उन्होंने कंगना रनौत और अन्य अंधभक्तों का वीडियो दिखाते हुए तंज कसा कि अंधभक्तों को आजादी 2014 के बाद मिली। इस पर खूब तालियां बजीं।

*सिस्टम छात्रों के भविष्य से खेल रहा है -*

राहुल ने कहा – जो सिस्टम छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए बना है, वो सिस्टम छात्रों के लिए काम नहीं कर रहा है। सिस्टम छात्रों के भविष्य से खेल रहा है। लेकिन मैं जानता हूं देश के युवा जाग रहे हैं और समझ रहे हैं कि कैसे पूरी शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद करके उनके भविष्य को अंधकार में धकेला जा रहा है।

*निष्कर्ष -*

आज ये साबित हो गया कि देश का असली मास लीडर राहुल गांधी है। मोदी जी के साथ गोदी मीडिया है तो राहुल गांधी के साथ स्टूडेंट्स और पब्लिक है।

भाजपा ने इस आयोजन को बिगाड़ने के लिए रातों-रात ‘झूठ की गूंज’ के सैकड़ों पोस्टर लगाए थे, आज राहुल गांधी ने उनकी हवा निकाल दी।

सुन रहे हैं मुख्यमंत्री जी, सुन रहे हैं कैलाश विजयवर्गीय जी, झूठ के पैर नहीं होते। युवा अब जाग गया है ‌जनता अब जागृत हो गई हैं। *राहुल गांधी भाजपा के लिए मध्यप्रदेश में 2028 में शनि महाराज साबित होंगे।

मंत्री जी, आप पर वैसे भी शनि महाराज चल रहे हैं, जिससे आपका हर दावा झूठा साबित हो रहा है। आज के आयोजन को फुर्सत मिले तो देख लेना – बिना दीया जलाए, दिल जला गए हैं आपका, राहुल गांधी।

*लेखक – राजेश जैन दद्दू*

*पूर्व शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री, इंदौर*