समाजसेवी श्री पारसमल जी गांग के प्रथम स्मृति दिवस पर सेवा कार्य आयोजित
नागदा (निप्र), 06 अक्टूबर 2025। समाजसेवी श्री पारसमल जी गांग के प्रथम स्मृति दिवस के अवसर पर जैन सोश्यल ग्रुप के तत्वावधान में गांग परिवार ने विभिन्न सामाजिक और धर्मार्थ कार्य किए।
कार्यक्रम की शुरुआत राधा-कृष्ण मंदिर में आरती से हुई। उसके बाद स्मृति सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रुप के अध्यक्ष धर्मेन्द्र बंम, हर्षित नागदा, विजय तांतेड़, शरद जैन, कमल जैन, सुरेन्द्र कांकरिया, मनीष चपलोत, पारस पोखरना, अमीत बम, राकेश ओरा आदि ने सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रेणिक बम ने किया और आभार दीपक गांग ने माना।
इस अवसर पर गांग परिवार और ग्रुप के सदस्यों ने गोपाल गोशाला में मुक पशुओं की सेवा की और दरिद्र नारायणों के लिए भोजन का प्रबंध किया। इस सेवा कार्य में विशेष रूप से विमल गांग, कोमल गांग, सुशील गांग, प्रकाश गांग, दिलीप गांग, सुनिल गांग, संजय मुरडिया, प्रकाश चपलोत, राजेश सकलेचा, नितिन बुडावन वाला, अनिल जैन, अमित जैन, मनोज गांग सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम ने समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को बढ़ावा दिया और श्री पारसमल जी गांग की याद को सजीव बनाए रखा।
