—Advertisement—

Silwani News मेनका गांधी की जैन संतों पर टिप्पणी से जैन समाज में आक्रोश, भाजपा से माफी की मांग

Author Picture
Published On: 25 June 2026

—Advertisement—

Silwani news :पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी की जैन संतों पर कथित टिप्पणी को लेकर सिलवानी सहित देशभर में जैन समाज में नाराजगी, भाजपा नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग।

मेनका गांधी की जैन संतों पर टिप्पणी से जैन समाज में आक्रोश, भाजपा नेतृत्व से सार्वजनिक माफी की मांग

Silwani | संवाददाता – वैभव जैन मस्ताना

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेत्री मेनका गांधी द्वारा जैन समाज के साधु-संतों को लेकर की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में देशभर के जैन समाज के साथ-साथ सिलवानी क्षेत्र की जैन समाज में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। समाज के लोगों ने इस बयान को धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

जैन समाज के लोगों का कहना है कि समय-समय पर भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा जैन समाज एवं साधु-संतों को लेकर विवादित और अनर्गल बयान दिए जाते रहे हैं, जिससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। इस तरह की टिप्पणियों से समाज के व्यापारी वर्ग सहित सभी वर्गों में रोष व्याप्त है।

समाज के लोगों ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में समाज के कई बड़े नेता भी खुलकर विरोध दर्ज नहीं कर रहे हैं, जिससे समाज में निराशा का माहौल है। उनका कहना है कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए और किसी भी समाज के संतों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।

जैन समाज ने भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व से मांग की है कि इस पूरे मामले में स्पष्ट रुख अपनाते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी जाए, ताकि समाज की भावनाओं का सम्मान हो सके। लोगों ने सवाल उठाया कि यदि “सबका साथ, सबका विकास” भाजपा का मूल मंत्र है, तो सभी धर्मों और समाजों के प्रति समान सम्मान भी दिखाई देना चाहिए।

जैन समाज के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो समाज आगामी दिनों में लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने पर विचार करेगा।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp