—Advertisement—

श्री मुले को शंकराचार्य पत्रकारिता सम्मान, जैन समाज ने दी शुभकामनाएं

Author Picture
Published On: 27 August 2025
WhatsApp Image 2025 08 27 at 9.05.03 AM

—Advertisement—

जैन समाज ने पत्रकार श्री रामकृष्ण मुले को शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार मिलने पर दी बधाई

इंदौर, अगस्त 2025।
धर्म, समाज और संस्कृति की गतिविधियों को प्रमुखता से जन-जन तक पहुँचाने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्री रामकृष्ण मुले को प्रतिष्ठित “श्री शंकराचार्य पत्रकारिता पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर नगर की दिगंबर जैन समाज सहित कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने उन्हें शुभकामनाएँ और बधाइयाँ प्रेषित कीं।

जैन समाज के गणमान्य नागरिकों ने दी शुभकामनाएँ

दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, धर्म समाज प्रचारक एवं जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेन्द्र जैन, हंसमुख गांधी, मनोहर झांझरी, प्रदीप बड़जात्या, नरेंद्र वेद, मयंक जैन, महिला नेत्री श्रीमती पुष्पा कासलीवाल, श्रीमती मुक्ता जैन, श्रीमती रेखा जैन सहित अनेक समाजसेवियों एवं धार्मिक नेताओं ने श्री मुले को सम्मान प्राप्ति पर हार्दिक बधाई दी।

पत्रकारिता में निष्पक्षता और सर्वधर्म समभाव के प्रतीक

इस अवसर पर राजेश जैन दद्दू ने कहा—

“श्री रामकृष्ण मुले अनुभव-संपन्न और सर्वधर्म समभाव की सुरभि फैलाने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे न केवल सभी धर्मों और वर्गों की गतिविधियों एवं समाचारों को निष्पक्षता से प्रकाशित करते हैं, बल्कि संतों और महात्माओं के साक्षात्कार लेकर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से भी पाठकों को परिचित कराते हैं। उनका यह सम्मान पूरे पत्रकारिता जगत के लिए गर्व की बात है।”

धार्मिक और सांस्कृतिक पत्रकारिता को नई पहचान

नईदुनिया समाचार पत्र में लंबे समय से जुड़े श्री मुले ने धर्म, समाज और संस्कृति से संबंधित समाचारों को विशेष महत्व दिया है। उनकी लेखनी ने न केवल समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ा है, बल्कि जैन समाज सहित अन्य धार्मिक समुदायों की परंपराओं और मूल्यों को भी उजागर किया है।

समाज में खुशी की लहर

श्री रामकृष्ण मुले को यह पुरस्कार मिलने से जैन समाज में हर्ष और गर्व का वातावरण है। समाज के लोगों का कहना है कि यह सम्मान उनकी निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज हितैषी दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp