—Advertisement—

Shajapur को मिला वर्ष 2026 का चातुर्मास, पूज्य श्री शीतलराज जी म.सा. का होगा मंगल प्रवास

Author Picture
Published On: 22 July 2026
Shajapur

—Advertisement—

शाजापुर को मिला वर्ष 2026 का चातुर्मास, पूज्य श्री शीतलराज जी म.सा. का होगा मंगल प्रवास

Shajapur नगर के लिए वर्ष 2026 का चातुर्मास अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय बन गया है। शाजापुर श्री संघ के पुण्योदय से इतिहास मर्तंड पूज्य आचार्य श्री हस्तीमल जी म.सा. के परम सेवाभावी शिष्य, कठोर तप साधक, कुशल सेवा मूर्ति, महारथवीर एवं सूर्य आतापना धारी पूज्य श्री शीतलराज जी म.सा. को वर्ष 2026 का चातुर्मास प्राप्त हुआ है।

चातुर्मास की घोषणा के साथ ही शाजापुर सहित आसपास के क्षेत्रों के जैन समाज में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त हो गया। समाजजनों ने इसे पूरे नगर के लिए आध्यात्मिक सौभाग्य बताया। श्रद्धालुओं का मानना है कि पूज्य गुरुदेव के सान्निध्य में चार माह तक धर्म, तप, स्वाध्याय, प्रवचन एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों का लाभ प्राप्त होगा, जिससे समाज में आध्यात्मिक जागृति और संस्कारों का प्रसार होगा।

b 32

इस अवसर पर 20 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:15 बजे पूज्य श्री शीतलराज जी म.सा. का मंगल प्रवेश आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर गुरुदेव का भावपूर्ण स्वागत किया तथा धर्म लाभ अर्जित किया। मंगल प्रवेश के दौरान श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

इस आयोजन में श्री अखिल भारतीय सामायिक स्वाध्याय संघ, गुरु भक्त मंडल शाजापुर (म.प्र.) एवं CKS परिवार शाजापुर (म.प्र.) की विशेष सहभागिता रही। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से सामायिक वेशभूषा में उपस्थित होने तथा सामायिक ड्रेस साथ लाने का अनुरोध किया।

c 21

शाजापुर श्री संघ ने सभी श्रद्धालुओं से चातुर्मास के दौरान आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर धर्म, तप एवं स्वाध्याय का लाभ लेने की अपील की है।

ब्यूरो नगर चीफ : चंद्रेश जैन
स्वराज वाणी, शाजापुर ब्यूरो

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp