—Advertisement—

संत सदन शिलान्यास इंदौर: भव्य और ऐतिहासिक आयोजन में जैन समाज की आस्था, समर्पण और धार्मिक उत्साह का अद्भुत संगम

Author Picture
Published On: 28 March 2026
WhatsApp Image 2026 03 28 at 11.00.04 AM

—Advertisement—

संत सदन शिलान्यास इंदौर में जैन समाज द्वारा भव्य आयोजन हुआ, जहां मुनि संघ के सान्निध्य में श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

संत सदन शिलान्यास इंदौर – भव्य आयोजन की खबरWhatsApp Image 2026 03 28 at 11.00.03 AM

संत सदन शिलान्यास इंदौर
राजेश जैन दद्दू
इंदौर

श्रंमण संस्कृति के महामहिम परम पूज्य पट्टाचार्य आचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर, मुनि श्री अप्रमित सागर जी, मुनि श्री सहज सागर जी एवं छुल्लक श्रेयस सागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सान्निध्य में रामचंद्र नगर में मुनि व्यावृत्ति समिति द्वारा आयोजित संत सदन की भूमि शिलान्यास समारोह का भव्य एवं सफल आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।

संत सदन शिलान्यास इंदौर में मुनि संघ का सान्निध्य

इस पावन अवसर पर धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि संत सदन शिलान्यास इंदौर केवल एक निर्माण कार्य नहीं बल्कि समाज की आस्था और वर्षों के संकल्प का साकार रूप है।

श्रुत संवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी ने अमृतमयी पियूष देशना में समाज को संबोधित करते हुए कहा कि वर्षों से संजोया गया संत सदन निर्माण का सपना आज साकार होने की दिशा में अग्रसर है, जो आप लोगों के समर्पण भाव का पुण्य परिणाम है।

संत सदन शिलान्यास इंदौर – प्रेरणादायक देशना

मुनि श्री ने कहा कि किसी भी कार्य को यदि पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ किया जाए तो वह अवश्य सफल होता है।
उनकी वाणी ने उपस्थित श्रद्धालुओं के मन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार किया।

संत सदन शिलान्यास इंदौर की प्रमुख झलकियां

4
  • शिलान्यास की शिलाएं श्री निर्मलजी अग्रवाल, श्री प्रकाशजी सेठी, श्री शरदजी जैन एवं श्री जिनेन्द्र गदिया परिवार द्वारा रखी गई।
  • सभा का प्रारंभ महिमा जैन के मंगलाचरण से हुआ।
  • मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य श्री महावीरजी गोधा, श्री शांतिलालजी बड़जात्या, श्री हेमंतजी पाटनी एवं श्री कमलजी डोसी को प्राप्त हुआ।
  • महिला मंडल एवं भरत गोधा, विनोद गंगवाल द्वारा मुनि श्री को शास्त्र भेंट किया गया।

गणमान्य अतिथियों का सम्मान

इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज, रामचंद्र नगर द्वारा संसद के निर्वाचित अध्यक्ष श्री आनंदजी गोधा का सम्मान भी किया गया।सभा का संचालन मुनि व्यावृत्ति समिति के अध्यक्ष श्री कमालजी अग्रवाल ने किया।

विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में क्षेत्र की पार्षद संध्या यादव, प्रवेशजी सेठी, धीरज पहाड़िया, सुमित जी छाबड़ा, निलेशजी रावका, रजनीश जैन, प्रीतमजी जैन एवं अजयजी बड़जात्या सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp