—Advertisement—

“नागदा में समाजवादी पार्टी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती”

Author Picture
Published On: 2 October 2025
WhatsApp Image 2025 10 02 at 1.11.46 PM

—Advertisement—

नागदा में समाजवादी पार्टी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई

नागदा जं. — निप्र: मेहतवास नागदा में समाजवादी पार्टी ने जिलाध्यक्ष कमलेश परमार के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 2 अक्टूबर की जयंती मनाई।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कमलेश परमार ने महात्मा गांधी द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और उनके विचारों की महत्ता को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक हैं।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ सदस्य दिनेश वाघेला, किशन शर्मा, रविंद्र शर्मा, हेमंत गुप्ता, चैन सिंह, राधा कृष्ण, पीयूष परमार, कमल सिंह ठाकुर और राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे और उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर सम्मान व्यक्त किया।

यह जानकारी जिला अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति एवं समाजवादी पार्टी कमलेश परमार ने प्रदान की।

दिनांक: 02/10/2025
संपर्क: कमलेश परमार –

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp