—Advertisement—

नगर निगम की वित्तीय स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले MLA Shailendra Jain, कर्मचारियों के हित में विशेष अनुदान की मांग

Author Picture
Published On: 8 July 2026
नगर निगम की वित्तीय स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले MLA Shailendra Jain, कर्मचारियों के हित में विशेष अनुदान की मांग

—Advertisement—

नगर निगम की वित्तीय स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले MLA Shailendra Jain, कर्मचारियों के हित में विशेष अनुदान की मांग

संवादाता : महेंद्र राज , जिला सागर

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी रहे साथ, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

सागर। सागर MLA Shailendra Jain ने मध्य प्रदेश शासन के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मंत्रालय में सौजन्य भेंट कर सागर नगर निगम की वर्तमान वित्तीय स्थिति एवं कर्मचारियों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी भी उपस्थित रहे।

मुलाकात के दौरान विधायक श्री जैन ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि वर्तमान समय में सागर नगर निगम की वित्तीय स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर विभिन्न मदों में की जा रही वित्तीय कटौती के कारण नगर निगम को अपेक्षित आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं हो पा रही है, जिससे नगर निगम के नियमित कार्यों के संचालन के साथ-साथ कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। वेतन में हो रही देरी के कारण कर्मचारी वर्ग आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान है।

विधायक श्री जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया कि नगर निगम की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा की जा रही कटौतियों पर पुनर्विचार किया जाए अथवा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए विशेष अनुदान राशि उपलब्ध कराई जाए, ताकि कर्मचारियों का वेतन समय पर दिया जा सके और नगर निगम का कार्य सुचारु रूप से संचालित होता रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक श्री जैन द्वारा रखे गए विषय को गंभीरता से सुना और कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण कर शीघ्र उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सकारात्मक सहयोग से नगर निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार आएगा तथा कर्मचारियों को समय पर वेतन उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp