—Advertisement—

पालीताना महातीर्थ में आचार्य भगवंतों के दर्शन कर सचिन भंडारी ने लिया मंगल आशीर्वाद

Author Picture
Published On: 2 November 2026
पालीताना

—Advertisement—

पालीताना महातीर्थ में आचार्य भगवंतों के दर्शन कर सचिन भंडारी ने लिया मंगल आशीर्वाद  

चातुर्मास के बाद मालवा और मध्यप्रदेश की पावन धरा पर पधारने की भावपूर्ण विनती की

महिदपुर रोड। अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद, मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेश मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान जैन धर्म के प्रसिद्ध तीर्थस्थल पालीताना महातीर्थ पहुंचकर पूज्य आचार्य भगवंतों एवं साधु-साध्वी भगवंतों के दर्शन-वंदन किए। इस अवसर पर उन्होंने गुरु भगवंतों का मंगल आशीर्वाद प्राप्त कर धर्म लाभ अर्जित किया।

धार्मिक यात्रा के दौरान सचिन भंडारी ने चकाचक महाराज के नाम से प्रसिद्ध पूज्य आचार्य श्री प्रबोधचंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहब तथा अष्टप्रभावक आचार्य श्री नरेंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहब के शिष्य पूज्य आचार्य श्री जिनेंद्रप्रभ सूरीश्वरजी महाराज साहब आदि ठाणा के दर्शन किए। साथ ही तीर्थ में विराजित अन्य साधु-साध्वी भगवंतों के दर्शन-वंदन कर उनकी सुख-साता पूछी और मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

चातुर्मास के बाद मध्यप्रदेश पधारने की विनती

इस अवसर पर सचिन भंडारी ने पूज्य गुरु भगवंतों से चातुर्मास पूर्ण होने के पश्चात मालवा एवं मध्यप्रदेश की पावन धरा पर पधारने की भावपूर्ण विनती की। उन्होंने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु भगवंतों का सानिध्य क्षेत्र के श्रावक-श्राविकाओं और जैन समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का महत्वपूर्ण अवसर होगा।

whatsapp image 2026 11 01 at 9.46.17 pm 1

इस पर पूज्य गुरु भगवंतों ने अपने आशीर्वचन में कहा कि वर्तमान योग एवं परिस्थितियों के अनुरूप मध्यप्रदेश पधारने की भावना अवश्य है।

धर्म और समाज सेवा के प्रति समर्पण व्यक्त किया

धार्मिक भेंट के दौरान सचिन भंडारी ने गुरु भगवंतों के सानिध्य को अपने लिए सौभाग्यशाली बताया। उन्होंने धर्म, संघ और समाज सेवा के कार्यों में सदैव समर्पित रहने की भावना व्यक्त की।

पालीताना महातीर्थ में हुई इस आध्यात्मिक भेंट को सचिन भंडारी ने अपने लिए प्रेरणादायी बताते हुए गुरु भगवंतों के प्रति श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त की।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp