Rotary Club Jabalpur संस्कारधानी ने सेवा कार्यों से रोटरी वर्ष 2026-27 का किया भव्य शुभारंभ
रक्तदान, स्वास्थ्य जांच एवं जनसेवा गतिविधियों के साथ रोटरी वर्ष 2026-27 का शुभारंभ
जबलपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के अंतर्गत Rotary Club Jabalpur संस्कारधानी ने रोटरी वर्ष 2026-27 के प्रथम दिवस पर रोटरी ब्लड बैंक, जबलपुर में विविध जनसेवा गतिविधियों का आयोजन कर नए सत्र का सेवा संकल्प के साथ आगाज़ किया।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी
रोटे. नितिन जैन चैयरमेन रोटरी पब्लिक ईमेज द्वारा मीडिया के साथ साझा की गई।

इस रक्तदान शिविर, “Know Your Numbers” क्लब सदस्यों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, माता एवं शिशु देखभाल हेतु आवश्यक सामग्री एवं खाद्य सामग्री वितरण तथा वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। इन सेवा प्रकल्पों का उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना, जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
क्लब अध्यक्ष रोटे. मनीष बजाज, सचिव रोटे. यश आहूजा, प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटे. सुनील जसानी एवं फर्स्ट लेडी श्रीमती पिंकी मनीष बजाज के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में क्लब के सदस्यों एवं उनकी जीवनसंगिनियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो मानव सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटे. आलम सिंह रूपरा ने क्लब की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “रोटरी वर्ष की शुरुआत यदि सेवा कार्यों से होती है, तो यह पूरे वर्ष की कार्यशैली और सोच का परिचायक बन जाती है। रक्तदान जीवनदान का सबसे श्रेष्ठ माध्यम है और स्वास्थ्य, मातृ-शिशु कल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े ऐसे प्रकल्प समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मुझे विश्वास है कि डिस्ट्रिक्ट 3261 का प्रत्येक क्लब इसी सेवा भावना के साथ पूरे वर्ष समाजहित के कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।”
उन्होंने क्लब की नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि “Together We Lead, Together We Serve” की भावना के साथ रोटरी समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुँचाने का कार्य निरंतर करती रहेगी।

मीडिया हेतु जारी….
रोटे. नितिन जैन
चैयरमेन रोटरी पब्लिक ईमेज
डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी (मप्र)
टीम ओजस्वी (26-27)
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3261
