पुसली ग्राम में पुलिस का जन संवाद, थाना प्रभारी ने कहा- हर समस्या का समाधान जन संवाद से संभव
संवाददाता :आशीष ठाकरे
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आयोजित हुआ जन संवाद
पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जीजैन के निर्देश तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भैंसदेही भूपेंद्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में आयोजित इस जन संवाद का उद्देश्य पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच विश्वास और सामंजस्य को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने ग्रामीणों से गांव की समस्याओं के साथ-साथ व्यक्तिगत एवं सामाजिक विषयों पर भी खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए है तथा किसी भी समस्या की स्थिति में नागरिकों को पुलिस से संपर्क करने में संकोच नहीं करना चाहिए।

पुलिस को मित्र समझकर बताएं समस्या
थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि हर समस्या का समाधान जन संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे पुलिस को अपना मित्र समझें और गांव अथवा व्यक्तिगत स्तर पर आने वाली समस्याओं की जानकारी पुलिस को दें।
उन्होंने कहा कि जन संवाद के माध्यम से दोनों पक्षों को सुनकर समस्या का उचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए हरसंभव सहयोग करेगी।
ग्रामीणों ने की पहल की सराहना
जन संवाद में थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं सीधे गांव में आकर सुनने की पहल का ग्रामीणों ने स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि थाना प्रभारी का गांव में पहुंचकर आम लोगों से सीधे संवाद करना सकारात्मक कदम है।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि पुलिस अधिकारी इसी तरह नियमित रूप से गांवों में पहुंचकर जनता से संवाद करें तो कई छोटी-बड़ी समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सकता है। इससे ग्रामीणों का पुलिस के प्रति विश्वास भी और मजबूत होगा।

अन्य गांवों में भी जन संवाद की मांग
पुसली में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम से ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा जताई।
ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद होने से समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में आसानी होती है। साथ ही ग्रामीणों को अपनी बात अधिकारियों तक सीधे पहुंचाने का अवसर मिलता है।
पुलिस और जनता के बीच मजबूत होगा विश्वास
जन संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा। पुलिस एवं जनता के बीच बेहतर संबंध अपराध नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
पुसली में आयोजित इस कार्यक्रम ने पुलिस और ग्रामीणों के बीच संवाद का सकारात्मक वातावरण तैयार किया। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे जन संवाद कार्यक्रम जारी रखने की उम्मीद जताई।
