—Advertisement—

,

नवकार महामंत्र जाप का अद्भुत महत्व: जानिए 9 अप्रैल नवकार दिवस की दिव्य शक्ति और आत्मिक शांति का रहस्य

Author Picture
Published On: 8 April 2026
WhatsApp Image 2026 04 08 at 10.11.23 AM

—Advertisement—

नवकार महामंत्र जाप के माध्यम से 9 अप्रैल नवकार दिवस पर आत्मिक शांति, अहिंसा और मोक्ष मार्ग का अनुभव करें। जानिए इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व।

नवकार महामंत्र जाप का महत्व

9 अप्रैल को नवकार दिवस है आया l
करना है नवकार महामंत्र का सामुहिक जाप l
हर घर जिन शासन का परचम लहराया l
आत्मा को जाग्रत करने का अवसर है आया l

गूंजेगा एक साथ महामंत्र का अनहद नाद l
जोड़ रहे हाथ सब,छोडकर अपने सारे काज l
ह्रदय कमल खिल उठे निकले स्वर एक साथ l
ले प्रभु का नाम शुरू करो सामुहिक मंत्र का जाप l

महामंत्र नवकार हमको प्राणों से भी है प्यारा l
इसमें समाया चौदह भुवन का है सार l
सामुहिक महामंत्र जाप की महिमा अपरंपार l
एक साथ गूंजे स्वर आत्मा को मिले आनंद अपार l

कर लो थोड़ा तुम भी ध्यान जप लो सामुहिक महामंत्र नवकार l

WhatsApp Image 2026 04 08 at 10.11.27 AM

नवकार महामंत्र जाप का अर्थ और भावार्थ

नमो अरिहंताणं
मैं उन ‘अरिहंतों’ को नमस्कार करता हूँ, जिन्होंने अपने मोह, राग और द्वेष जैसे आंतरिक शत्रुओं को जीत लिया है।

नमो सिद्धाणं
मैं उन ‘सिद्धों’ को नमस्कार करता हूँ, जो जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होकर पूर्णतः शुद्ध आत्मा बन चुके हैं।

नमो आयरियाणं
मैं उन ‘आचार्यों’ को नमस्कार करता हूँ, जो धर्म संघ के नायक हैं और आचार-विचार का मार्ग दिखाते हैं।

नमो उवज्झायाणं
मैं उन ‘उपाध्यायों’ को नमस्कार करता हूँ, जो शास्त्रों के ज्ञाता हैं और हमें शिक्षा प्रदान करते हैं।

नमो लोए सव्व साहूणं
मैं इस लोक के उन ‘सभी साधुओं’ को नमस्कार करता हूँ, जो आत्म-कल्याण के मार्ग पर चल रहे हैं।

नवकार महामंत्र जाप की महिमा

एसोपंचणमोक्कारो, सव्वपावप्पणासणो।
मंगलाणं च सव्वेंसि, पढमं हवई मंगलम।

यह महामंत्र सभी पापों का नाश करने वाला है और समस्त मंगलों में सबसे प्रथम मंगल है।

नवकार महामंत्र जाप से जीवन में परिवर्तन

एक साथ गूंजेगा जब ये महामंत्र जाप नवकार l
जीवन मे अहिंसा और करुणा की बहेगी बयार l
करके जाप महामंत्र नवकार जीवन को धन्य करो l

 काजल मनीष जैन
राजस्थान

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp