—Advertisement—

मुरैना में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क एक्यूप्रेशर हेल्थ शिविर

Author Picture
Published On: 4 October 2026
d9fe55a0 61aa 4407 a20d 879e186a7f5b

—Advertisement—

मुरैना में 5 से 10 अक्टूबर तक अग्रवाल सेवा सदन में निःशुल्क एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन एवं सुजोक थेरेपी हेल्थ शिविर आयोजित किया जाएगा।

मुरैना में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा निःशुल्क एक्यूप्रेशर हेल्थ शिविर
सिर दर्द, कमर दर्द, घुटने व जोड़ों के दर्द सहित विभिन्न समस्याओं के लिए मिलेगा परामर्श

दैनिक स्वराज वाणी
मनोज जैन नायक
मुरैना। अग्रवाल महासभा मुरैना एवं मेधा एक्यूप्रेशर हेल्थ कैंप के संयुक्त तत्वावधान में शहर में निःशुल्क एक्यूप्रेशर, वाइब्रेशन एवं सुजोक थेरेपी शिविर का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर 2026 तक अग्रवाल सेवा सदन, टीआर पुरम, मुरैना में किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार शिविर में पुराने सिर दर्द, कमर दर्द, घुटने एवं जोड़ों के दर्द, मोटापा, मानसिक तनाव, ब्लड प्रेशर, शुगर, पेट संबंधी समस्याएं, साइटिका, कब्ज, गैस, सर्वाइकल दर्द तथा हाथ-पैरों में थकान या सुन्नपन जैसी समस्याओं के लिए एक्यूप्रेशर एवं सुजोक थेरेपी के माध्यम से परामर्श एवं उपचार दिया जाएगा।

शिविर में एक्यूप्रेशर स्पेशलिस्ट श्रवण चौधरी D.A.T.In (ACU) एवं सुरेश चौधरी D.A.T.In (ACU) अपनी सेवाएं देंगे। आयोजकों के मुताबिक उपचार में औषधि के बजाय एक्यूप्रेशर एवं संबंधित प्राकृतिक चिकित्सा पद्धतियों का उपयोग किया जाएगा।

मुरैना शिविर का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे और शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक निर्धारित किया गया है। आयोजन एक्यूप्रेशर रिसर्च ट्रेनिंग एवं ट्रीटमेंट संस्थान, जोधपुर के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजकों ने मुरैना एवं आसपास के नागरिकों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp