सेवा सदन के शिलान्यास के लिए आचार्य पुलक सागर महाराज को सोनागिर आने का आमंत्रण, गुरुदेव ने दी सहमति
गोलालारे समाज सेवा सदन एवं मंदिरजी के भूमि पूजन समारोह में सान्निध्य प्रदान करने का किया निवेदन, आचार्यश्री ने दिए आवश्यक सुझाव
Morena /सोनागिर। सिद्धक्षेत्र सोनागिर में गोलालारे समाज सेवा सदन एवं मंदिरजी के निर्माण की प्रस्तावित योजना को लेकर धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भारतवर्षीय दिगंबर जैन गोलालारे समाज समिति सोनागिर न्यास के पदाधिकारियों ने राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में विराजमान परम पूज्य आचार्यश्री पुलक सागर महाराज के दर्शन कर उन्हें सोनागिर आगमन का आमंत्रण दिया। आचार्यश्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए सोनागिर पधारने के लिए अपनी सहमति प्रदान की।
न्यास के पदाधिकारियों ने आचार्यश्री के समक्ष श्रीफल भेंट कर विनयपूर्वक निवेदन किया कि सिद्धक्षेत्र सोनागिर में प्रस्तावित गोलालारे समाज सेवा सदन एवं मंदिरजी के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह में वे अपना मंगल सान्निध्य प्रदान करें। इस दौरान आचार्यश्री से सभी ने मंगल आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
सोनागिर में बनेगा गोलालारे समाज सेवा सदन
सोनागिर न्यास के अध्यक्ष अनिल जैन ने आचार्यश्री पुलक सागर महाराज को प्रस्तावित निर्माण कार्य की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिद्धक्षेत्र सोनागिर में गोलालारे समाज सेवा सदन एवं मंदिरजी का निर्माण कराने की योजना बनाई गई है। इस परियोजना का उद्देश्य समाज के लोगों को धार्मिक, सामाजिक और सेवा गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
अध्यक्ष अनिल जैन ने आचार्यश्री से अनुरोध किया कि वे इस महत्वपूर्ण परियोजना के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में पधारकर अपने मंगल आशीर्वाद और सान्निध्य से आयोजन को गरिमा प्रदान करें।
आचार्यश्री ने दिए आवश्यक सुझाव, आगमन की दी सहमति
आचार्यश्री पुलक सागर महाराज ने न्यास के पदाधिकारियों से प्रस्तावित परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्माण योजना को लेकर आवश्यक सुझाव भी दिए तथा समाज के इस धार्मिक एवं सामाजिक प्रकल्प के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
आचार्यश्री ने सोनागिर आगमन के आमंत्रण पर सहमति प्रदान करते हुए न्यास के पदाधिकारियों को मंगल आशीर्वाद दिया। उनकी सहमति मिलने पर उपस्थित पदाधिकारियों और समाजजनों में हर्ष का वातावरण बन गया। सभी ने आचार्यश्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उनके सोनागिर आगमन को समाज के लिए सौभाग्यपूर्ण बताया।
पदाधिकारियों ने व्यक्त किया आभार
इस अवसर पर सोनागिर न्यास के अध्यक्ष अनिल जैन सहित केसी जैन भीलवाड़ा, महेश जैन, सुनील जैन, सुरेंद्र वैक्सीन, प्रकाश जैन बिजली वाले, चक्रेश जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सोनल जैन द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार, आचार्यश्री से प्राप्त सहमति और मंगल आशीर्वाद से समाज के प्रस्तावित सेवा सदन एवं मंदिरजी निर्माण की योजना को नई प्रेरणा मिली है। समाजजनों ने आशा व्यक्त की कि आचार्यश्री के सान्निध्य में यह धार्मिक एवं सामाजिक प्रकल्प सफलतापूर्वक आगे बढ़ेगा।
(मनोज जैन नायक)
