मां सुस्वानी माता रजत जयंती महोत्सव इंदौर में 11-12 अप्रैल को भव्य आयोजन, भजन संध्या, छप्पन भोग महाआरती, सम्मान समारोह व प्रसादी वितरण।
मां सुस्वानी माता रजत जयंती महोत्सव
इंदौर
मां सुस्वानी माता का दो दिवसीय आयोजन रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।मां सुस्वानी माता भक्त मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या एवं छप्पन भोग महाआरती का भव्य आयोजन बड़ा गणपति स्थित मोदी जी की नसिया में दिनांक 11 अप्रैल 12 अप्रैल को प्रतिवर्ष अनुसार बड़े ही धूमधाम में मनाया जाएगा।आयोजन के प्रमुख सुनील सुराणा ने बताया कि आयोजन का यह 25 वा रजत जयंती वर्ष है। विगत 24 वर्षों से यह आयोजन आराधना नगर स्थित मां सुस्वानी माता के मंदिर में मनाया जाता आ रहा है मगर स्थान व जगह की कमी को देखते हुए इस वर्ष यह आयोजन बड़ा गणपति स्थित मोदी जी की नसिया पर आयोजित किया जा रहा है।
भजन संध्या कार्यक्रम
जहां दिनांक 11 अप्रैल को शाम 7:00 बजे से प्रसिद्ध भजन सम्राट बाबू राजोरिया महेश ठाकुर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
सम्मान समारोह
साथ ही शहर के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया है जिसमें विशेष रूप से—
- विनय बाकलीवाल (अध्यक्ष, दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद)
- आनंद गोधा
- वरिष्ठ पत्रकार महावीर जैन
- क्षेत्रीय पार्षद संध्या यादव
- दीपक जैन टीनु
- सुनील गोधा
- जयदीप जैन
- अशोक चौहान (चांदू नेता)
सहित कई विभूतियों का सम्मान किया जाएगा।
दूसरे दिन का कार्यक्रम
प्रमुख अतिथि
आयोजन प्रमुख रूप से—
- श्री कैलाश जी विजयवर्गीय
- आकाश जी विजयवर्गीय
- संजय जी शुक्ला
- सुदर्शन जी गुप्ता
- नवीन जी गोधा
- जैन पत्रकार परिषद के प्रदेश संयोजक दीपक जी दुग्गड
- निरंजन सिंह चौहान
का विशेष रूप से आतिथ्य प्राप्त होगा।
