लायंस क्लब नागदा ने शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। शिक्षकों के नाम के आगे ‘TR’ उपसर्ग लगाने की पहल का विचार भी सामने आया।
शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ रीजन व जोन चेयरमैन की आधिकारिक यात्रा संपन्न
लायंस क्लब नागदा ने शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, शिक्षकों के नाम के आगे ‘TR’ उपसर्ग लगाने की पहल का विचार आया सामने
नागदा, नि.प्र.। लायंस क्लब नागदा द्वारा शिक्षक सम्मान एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ रीजन एवं जोन चेयरमैन की आधिकारिक यात्रा के अवसर पर स्थानीय आदित्य विद्या मंदिर विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के साथ मेधावी विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों के नाम के आगे ‘TR’ उपसर्ग के उपयोग की पहल का विचार भी सामने आया। वक्ताओं ने ‘TR’ को Teach, Trust और Transformation यानी शिक्षा, विश्वास और बदलाव का प्रतीक बताया। वक्ताओं के अनुसार शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में विश्वास जगाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला मार्गदर्शक भी होता है।
इस दौरान विचार रखा गया कि जिस प्रकार डॉक्टर के लिए ‘Dr.’, इंजीनियर के लिए ‘Er.’ और अधिवक्ता के लिए ‘Adv.’ जैसे उपसर्गों का प्रयोग किया जाता है, उसी प्रकार शिक्षकों के सम्मान में ‘TR.’ उपसर्ग के प्रयोग की पहल की जानी चाहिए।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं आदित्य विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा मेलविन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी।
लायंस क्लब नागदा के अध्यक्ष लायन एस.एस. शर्मा ने सभा प्रारंभ करने की घोषणा की। लायन मनोज सोनी एवं लायन डॉ. प्रदीप रावल ने ध्वज वंदना एवं विश्व शांति पाठ का वाचन किया। क्लब सचिव लायन घनश्याम राठी ने सचिवीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। अध्यक्ष शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए क्लब की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी।

लंबे समय से शिक्षण सेवा दे रहे शिक्षकों का सम्मान
समारोह में 10 वर्ष से अधिक समय से शिक्षण सेवा प्रदान कर रहे शिक्षकों को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित शिक्षकों में श्रीमती प्रीति दुबे, श्रीमती पूजा साहनी (शेषशायी महाविद्यालय), श्रीमती मनीषा ठाकुर, श्रीमती संगीता चौहान, श्रीमती लता शर्मा (आदित्य विद्या मंदिर), श्रीमती इंदु शर्मा, श्रीमती अर्चना शर्मा (एगोशदीप इंटरनेशनल स्कूल) तथा वयोवृद्ध शिक्षक ओमप्रकाश जायसवाल शामिल रहे।
मेधावी विद्यार्थियों और खेल प्रतिभाओं को भी मिला सम्मान
सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्तर पर सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों आभास मेहता, देवश्री एवं राजश्री अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वेटलिफ्टिंग में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने वाले कृष्ण सोनी एवं राघव दीक्षित को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
क्लब की गतिविधियां पोर्टल पर अपलोड करने का आह्वान
रीजन एवं जोन चेयरमैन का परिचय लायन डॉ. हरीश तिवारी ने प्रस्तुत किया। जोन चेयरमैन लायन अशोक बिसानी एवं रीजन चेयरमैन लायन वीरेंद्र मालपानी ने अपने संबोधन में क्लब की गतिविधियों की सराहना की।
उन्होंने क्लब पदाधिकारियों से आगामी गतिविधियों को डिस्ट्रिक्ट एवं इंटरनेशनल पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने का आह्वान किया, ताकि क्लब की सेवा गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहचान मिल सके।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट के इस वर्ष के प्रथम एमजेएफ लायन कमलेश जायसवाल तथा नागदा में पहली बार सीएलएलआई कार्यशाला के आयोजन के सूत्रधार एवं प्रथम डिस्ट्रिक्ट वाइस गवर्नर लायन डॉ. पंकज मारू का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
बड़ी संख्या में सदस्य रहे उपस्थित
कार्यक्रम में वरिष्ठ लायन गोविंद मेहता, वीरेंद्र कटियार, डॉ. प्रदीप रावल, चंद्रशेखर जैन, बी.एल. पोरवाल, जी.एल. त्रिवेदी, मनोज सोनी, सुनील त्रिवेदी, राजेश इंद्र, मनीष अग्रवाल, लता अग्रवाल, श्री ओझा, ब्रजमोहन गुप्ता, सतीश बजाज, विनय राज शर्मा, सलीम खान, आनंदीलाल गगरानी, प्रतीक गगरानी, रोहित प्रजापति, अजय गरवाल, ग्रेटर अध्यक्ष डॉ. ओम बैरागी, निर्मल जैन, योगेश शर्मा, धर्मेंद्र गुप्ता, यशवंत दीक्षित एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान सहित महिला सदस्यों एवं अन्य गणमान्यजन की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ लायन अरविंद नाहर ने किया, जबकि आभार संयोजक वरिष्ठ लायन सुशील ओझा ने माना।
