—Advertisement—

Manawar : गांधी जयंती पर मनावर थाना परिसर में स्वच्छता और पौधारोपण अभियान

Author Picture
Published On: 3 October 2026
Manawar

—Advertisement—

गांधी जयंती पर मनावर थाना परिसर में स्वच्छता और पौधारोपण अभियान

नवागत एसडीओपी दीपांशु के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने की साफ-सफाई, पौधों के संरक्षण का लिया संकल्प

Manawar। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को मनावर थाना परिसर में स्वच्छता एवं पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। नवागत एसडीओपी मनावर श्री दीपांशु के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

whatsapp image 2026 10 02 at 7.23.25 pm 1

थाना परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

अभियान के दौरान थाना प्रभारी मनावर निरीक्षक राजेश यादव सहित थाना मनावर एवं अनुभाग मनावर के अधिकारी-कर्मचारियों ने थाना परिसर में साफ-सफाई की। पुलिसकर्मियों ने परिसर को स्वच्छ रखने के साथ नागरिकों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

स्वच्छता अभियान के बाद नवागत एसडीओपी दीपांशु और थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने थाना परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण और पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करना और समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करना रहा। पुलिस विभाग की इस पहल में अधिकारी-कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp