—Advertisement—

इंदौर में ISA Marathon 1.0, 2 हजार से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

Author Picture
Published On: 27 September 2026
34e16a34 5b68 4aab 995f 91d8033dffee

—Advertisement—

इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन की ISA Marathon 1.0 में 2,000 से अधिक धावकों ने 3 और 5 किमी दौड़ में हिस्सा लिया। फिटनेस, पर्यावरण, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा का संदेश दिया गया।

आईएसए मैराथन 1.0 में दिखी इंदौर के आईटी समुदाय की एकजुटता, 2 हजार से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

इंदौर। इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन (ISA) द्वारा आयोजित ‘आईएसए मैराथन 1.0’ में शहर के आईटी और टेक्नोलॉजी समुदाय की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। आयोजन में 2,000 से अधिक धावकों ने 3 किलोमीटर और 5 किलोमीटर श्रेणियों में हिस्सा लिया। मैराथन के माध्यम से फिटनेस के साथ पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में एडिशनल डीसीपी, क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष वीडियो संदेश भी प्रतिभागियों के लिए प्रसारित किया गया। मुख्यमंत्री ने युवाओं को स्वस्थ और फिट रहने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होलकर की नगरी इंदौर में युवाओं को फिटनेस के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजनों का होना महत्वपूर्ण है। उन्होंने आईएसए द्वारा युवाओं को स्वस्थ एवं सक्रिय रहने के लिए मंच उपलब्ध कराने की सराहना की।

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अमेरिका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़कर प्रतिभागियों और आईटी समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

6b04a815 b385 4532 8c77 31e30cbb44fa 00568f89 5ec1 476d aaa6 d673150f54e8

आईटी कंपनियों की रही उल्लेखनीय भागीदारी

आयोजन में इंदौर पुलिस ने सेफ्टी पार्टनर, इंदौर नगर निगम ने ग्रीन सिटी पार्टनर तथा मध्यप्रदेश शासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने इकोसिस्टम पार्टनर के रूप में सहयोग किया।

मैराथन में इम्पेटस, यश टेक्नोलॉजीज, क्लियरट्रेल, अनोवा और एयरविंसिबल सहित विभिन्न आईटी एवं टेक्नोलॉजी कंपनियों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की। इम्पेटस के संजीव अग्रवाल, यश टेक्नोलॉजीज के धर्मेंद्र जैन तथा एनआरसी ग्रुप के हितेश ठाकुर एवं अंकेश गोयल सहित उद्योग जगत के प्रतिनिधि भी आयोजन में शामिल हुए।

सामाजिक जिम्मेदारी का भी दिया संदेश

आईएसए की ओर से सीए स्वप्निल बंसल, सचिन साबू, विकास दोसी, सुफियान राव, शावेज शेख, दीपक नागर एवं सर्वेश शर्मा सहित आयोजन टीम ने व्यवस्थाएं संभालीं। स्वयंसेवकों ने मार्ग प्रबंधन और प्रतिभागियों की सहायता सहित विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं।

आयोजकों के अनुसार आईएसए मैराथन 1.0 का उद्देश्य केवल दौड़ का आयोजन करना नहीं, बल्कि इंदौर के आईटी समुदाय को एक मंच पर लाकर सामाजिक जिम्मेदारी, स्वास्थ्य और शहर के प्रति सामूहिक भागीदारी की भावना को मजबूत करना भी रहा।

06ff8c70 e47f 4f8c 8e57 f82a539d4c8e

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp