ISA Marathon 1.0: एक दौड़ में दिखेगी इंदौर की IT इंडस्ट्री की ताकत
इंदौर, 25 सितंबर 2026। इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन (ISA) द्वारा रविवार, 27 सितंबर 2026 को ISA Marathon 1.0 का आयोजन किया जा रहा है। मैराथन की शुरुआत सुबह 6:30 बजे बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, इंदौर से होगी। आयोजन में 3 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की जाएगी, जिसमें IT इंडस्ट्री सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 2,000 से अधिक प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है।
ISA Marathon 1.0 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पुलिस आयुक्त इंदौर संतोष कुमार सिंह और इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा (IAS) का सहयोग एवं समर्थन प्राप्त हो रहा है।
आयोजकों के अनुसार, मैराथन के माध्यम से फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण सामाजिक संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। आयोजन की एक खास विशेषता यह है कि प्रतिभागियों की दौड़ को किसी वियरेबल बैंड के इस्तेमाल के बिना डिजिटल तकनीक के माध्यम से ट्रैक किया जाएगा।
ISA के सचिव सचिन साबू ने कहा कि इंदौर सॉफ्टवेयर एसोसिएशन शहर के 280 से अधिक IT संस्थापकों का समुदाय है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य इंदौर के तकनीकी क्षेत्र को मजबूत बनाने के साथ शहर के विकास में IT इंडस्ट्री के योगदान को आगे लाना है। ISA Marathon के जरिए शहर की पूरी IT इंडस्ट्री की सामूहिक ताकत को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
ISA के कोषाध्यक्ष सीए स्वप्निल बंसल ने कहा कि ISA Marathon को केवल फिटनेस कार्यक्रम के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। आयोजन में इंदौर नगर निगम ग्रीन सिटी पार्टनर, इंदौर पुलिस सेफ्टी पार्टनर और मध्य प्रदेश शासन का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग इकोसिस्टम पार्टनर के रूप में जुड़ा है। उनके अनुसार, इस पहल के जरिए उद्योग और शासन मिलकर स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े संदेशों को बढ़ावा दे रहे हैं।

NRC Group के अंकेश गोयल ने कहा कि इंदौर की पहचान स्वच्छता के साथ-साथ तेजी से विकसित हो रहे IT और तकनीकी क्षेत्र से भी बन रही है। उनके मुताबिक ISA Marathon जैसे आयोजन प्रोफेशनल्स, परिवारों और शहर के विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से फिटनेस, पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और सामाजिक जुड़ाव की भावना को बढ़ावा मिलता है।
NRC Group के हितेश ठाकुर ने IT कंपनियों से अपील की कि वे अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ मैराथन में भाग लें और इंदौर की IT इंडस्ट्री की एकजुटता को प्रदर्शित करें। उन्होंने कहा कि बिना वियरेबल बैंड के डिजिटल रन ट्रैकिंग इस आयोजन को तकनीक से जुड़ा अलग अनुभव बनाएगी। यह पहल इंदौर की IT इंडस्ट्री की तकनीकी क्षमता और नवाचार को भी प्रदर्शित करेगी।
पंजीकरण के लिए: https://marathon.theisa.in/ / https://marathon.theisa.in/
Media Contact:
PRIME PR
Phool Hasan | 9981132247
[email protected]
आयोजन विवरण
तारीख: 27 सितंबर 2026
समय: सुबह 6:30 बजे
स्थान: बास्केटबॉ
