Indore की अटल सिटी बस में टिकट विवाद के बाद मारपीट पुलिस जांच में जुटी.
पत्रकार
अलीअसगर इज़्जी
इंदौर
इंदौर की अटल सिटी बस में टिकट को लेकर हुए
Indore : यात्री और बस परिचालक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद स्थिति विवाद में बदल गई। आरोप है कि इस दौरान एक यात्री ने बस परिचालक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई की।
घटना के बाद पीड़ित बस परिचालक ने हीरानगर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामले में जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
