इंदौर में आचार्य सुनीलसागर जी महाराज के सानिध्य में वृहद महिला सम्मेलन संपन्न
नारी शक्ति का हुआ सम्मान, गुरुदेव ने बताया मां को संस्कारों की पहली पाठशाला
इंदौर। आचार्य श्री 108 सुनीलसागर जी महाराज ससंघ के पावन सानिध्य में दिगम्बर जैन सामाजिक संसद एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा नेमी नगर स्थित घूंघट गार्डन में इंदौर स्तरीय वृहद महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि धीरेन्द्रकुमार सिंह कासलीवाल रहे। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम प्रमुख संयोजिका एवं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनामिका बाकलीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मिसेस शेफ कॉम्पिटिशन, प्रतिभा सम्मान, संयुक्त परिवार अभिनंदन, माता-पिता सम्मान, आर्या परिवेश साड़ी फैशन शो, क्विज एवं लकी ड्रॉ सहित विभिन्न आयोजन हुए। लाल चूंदड़ी ड्रेस कोड आकर्षण का केंद्र रहा।
दिगंबर जैन समाज के मिडिया प्रभारी सतीश जैन ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य श्री सुनीलसागर जी महाराज ने नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि “नारी को केवल नारी मत कहो, नारी नर की खान है।” उन्होंने कहा कि तीर्थंकर भगवान से लेकर आचार्यों को भी मां की कोख और मां की गोद से ही जीवन की शुरुआत मिली।
गुरुदेव ने कहा कि मां की ही बच्चे के संस्कार, चरित्र और भविष्य का निर्माण करती है। उन्होंने मातृशक्ति को अपनी सामर्थ्य पहचानने और अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखने का संदेश दिया। गुरुदेव ने कहा कि उचित समय पर बेटे-बेटियों की शादी कर दो, वो आपका मुंह काला करें इसके पहले ही आप उसके हाथ पीले कर दो। चमड़ी की कीमत 4 दिन की होती है जबकि कर्म की कीमत जिंदगी भर की होती है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजिक संसद अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, देवेंद्र सोगानी , सुरेंद्र बाकलीवाल , गिरीश जैन गिन्नी ग्रुप , पिंकेश टोंग्या, सतीश जैन, राजकुमार पाटोदी,मनोज बाकलीवाल , इंद्र कुमार सेठी, कैलाश लुहाड़िया, संदीप गंगवाल , गिरीश पाटोदी , सुयश बाकलीवाल , कैलाश वेद, धर्मेंद्र सिमकाम नकुल पाटोदी, महावीर जैन, रवि जैन नीरज जैन तल्लीन बड़जात्या देवेंद्र सेठी , गिरीश काला प्रदीप शास्त्री के साथ ही बहुत अधिक संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
महिला शक्ति में प्रमुख रूप से मीना झांझरी , कौशल्या पतंग्या, डॉ प्रगति जैन, भूमिका बड़जात्या, डॉ प्रीती जैन , डॉक्टर संगीता विनायका का सम्मान किया गया ।
जज के रूप में सरिता जैन व सागरिका जैन उपस्थित थी ।
कार्यक्रम संयोजक प्रतिभा जैन, माधुरी जैन, वीणा सेठी, मनाली तलाटी, मेघना जैन ,रमा जैसवाल , प्रीती गांधी, नीता जैन, श्वेता काला , रूचि चौबीसिया, आभा गंगवाल उषा डोसी , ऋतू काला मीरा जैन , लीना जैन, संजना जैन, पूजा बाकलीवाल , सरिता काला, दीपाली पाटनी, प्रीति जैन आदि थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन अनामिका बाकलीवाल ने किया,
अंत में आभार आयुषी बाकलीवाल ने माना |
सतीश जैन (इला बैंक)
प्रचार प्रमुख दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर
