इंदौर में रंगपंचमी गेर को लेकर प्रशासन सख्त। राजबाड़ा से जुड़ी 66 गलियों को बंद किया जाएगा और रात से बैरिकेडिंग की जाएगी। जानिए पूरी ट्रैफिक व्यवस्था।
इंदौर गेर मार्ग 66 गलियां बंद: रंगपंचमी गेर को लेकर प्रशासन सख्त
इंदौर में गेर मार्ग की 66 गलियों को आज रात से बैरिकेड लगाकर करेंगे बंद
अतिरिक्त बल गलियों के मुहाने पर होगा तैनात, मुख्य बल व्यवस्थाओं मेंइंदौर। इंदौर (Indore) यातायात पुलिस (Traffic Police) ने रंगपंचमी (Rangpanchami) पर निकलने वाली गेर के चलते किए डायवर्शन (Diversion) के अलावा राजबाड़ा को जोडऩे वाली 66 गलियों को चिह्नित किया है। यहां पुलिस का अतिरिक्त बल पहरा देगा। आज रात से यहां बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। यातायात पुलिस राजबाड़ा आने वाले प्रमुख रास्तों पर कल सुबह 6 बजे से डायवर्शन लागू कर देगी।
राजबाड़ा क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
क्षेत्र में सुबह 6 बजे से गेर में शामिल और अतिआवश्यक सेवा वाले वाहनों के अतिरिक्त कोई भी अन्य वाहन प्रवेश नहीं कर पाएगा।एडिशनल डीसीपी (पश्चिम) संतोषकुमार कौल ने बताया कि इसके अतिरिक्त राजबाड़ा को अलग-अलग जोडऩे वाली 66 गलियां भी चिह्नित की गई हैं, जिन्हें बंद किया जा रहा है, ताकि यहां से भी कोई वाहन प्रवेश न कर सके।आज रात से यहां बैरिकेडिंग कर दी जाएगी। यहां अतिरिक्त बल लगाने के साथ ही मुख्य व्यवस्था में यातायात पुलिस के अधिकारी भी तैनात होंगे।
8 स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था
एडि. डीसीपी कौल के मुताबिक कल वाहन चालकों के लिए पुलिस ने आठ स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है।अलग-अलग इलाकों से आने वालों के वाहन उनके क्षेत्र से संबंधित पार्किंग में ही रुकवा लिए जाएंगे।ये व्यवस्था इन स्थानों पर की गई है —
- संजय सेतु रिवर साइड पार्किंग
- पुराना प्रेमसुख टॉकिज मल्टीलेवल पार्किंग
- मच्छी बाजार कड़ावघाट पार्किंग
- जिंसी हाट मैदान पार्किंग
- मल्हाराश्रम रामबाग पार्किंग
- हरसिद्धि मंदिर के पास पार्किंग
- खालसा स्टेडियम पार्किंग
- मालगंज सब्जी मंडी पार्किंग
यातायात पुलिस ने बनाए 1433 चालान
कल यातायात पुलिस ने कुल 1433 चालान बनाए।
इनमें शामिल हैं —
- हेलमेट – 1249
- नो पार्किंग – 115
- ई-रिक्शा ओवरलोडिंग – 19
- रेड लाइट जंप – 8
- नंबर प्लेट – 16
- वन-वे – 11
यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गेर के दौरान ट्रैफिक नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
