—Advertisement—

Indore : कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में हड़कंप, वाहन विवाद को लेकर व्यक्ति ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ

Author Picture
Published On: 8 September 2026
Indore

—Advertisement—

कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में हड़कंप, वाहन विवाद को लेकर व्यक्ति ने खुद पर डाला ज्वलनशील पदार्थ

₹11.21 लाख के वाहन सौदे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद, लिखित अनुबंध नहीं होने की बात सामने आई

Indore । मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब आकाश जाटव नामक व्यक्ति ने कथित रूप से अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल लिया। घटना के बाद अधिकारियों ने मामले की जानकारी जुटाई, जिसमें वाहन खरीद-बिक्री से जुड़ा विवाद सामने आया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आकाश जाटव ने 31 जनवरी 2025 को डीजे लगे एक वाहन को 11.21 लाख रुपये में खरीदा था। सौदे के समय उसने 2 लाख रुपये नकद दिए थे। शेष राशि आठ महीने में चुकाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच मौखिक सहमति बनी थी। बाद में आकाश की ओर से 2.50 लाख रुपये और दिए गए। इस तरह वाहन के लिए कुल 4.50 लाख रुपये का भुगतान किया गया था।

पूरी राशि का भुगतान नहीं होने पर बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक निर्धारित आठ महीने की अवधि में पूरी राशि का भुगतान नहीं हो सका। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच दोबारा बातचीत हुई और करीब चार महीने का अतिरिक्त समय देने की बात सामने आई। इसके बावजूद लगभग 16 महीने बाद भी पूरी रकम का भुगतान नहीं हो पाया।

इसके बाद दूसरे पक्ष ने वाहन और उससे संबंधित डीजे उपकरण वापस ले लिए। जूनी इंदौर एसडीएम धनश्याम धनगर के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच कोई लिखित अनुबंध नहीं था। लेन-देन और वाहन वापस लिए जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बना हुआ था।

कई कार्यालयों में कर चुका था शिकायत

वाहन वापस लिए जाने के बाद आकाश जाटव ने कथित तौर पर अलग-अलग सरकारी कार्यालयों में शिकायतें भी की थीं। मंगलवार को वह इसी मामले को लेकर कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में पहुंचा था। इसी दौरान उसके द्वारा खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डाले जाने की घटना सामने आई।

घटना के बाद अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। अधिकारियों के मुताबिक, खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की घटना कानूनी रूप से आत्महत्या के प्रयास की श्रेणी में आती है या नहीं, इसका निर्धारण जांच के बाद पुलिस द्वारा किया जाएगा।

कलेक्टर कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

घटना के बाद कलेक्टर कार्यालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। परिसर में सुरक्षा जांच के बावजूद एक व्यक्ति के पास ज्वलनशील पदार्थ पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था की खामियों पर चर्चा शुरू हो गई है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वाहन खरीद-बिक्री से जुड़े विवाद, भुगतान की स्थिति और जनसुनवाई के दौरान हुई घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp