—Advertisement—

India vs Afghanistan T20I Series: 13 सितंबर से शुरू होगी तीन मैचों की सीरीज, जानें कब और कहां देखें लाइव

Author Picture
Published On: 8 September 2026
India vs Afghanistan T20I Series: 13 सितंबर से शुरू होगी तीन मैचों की सीरीज, जानें कब और कहां देखें लाइव

—Advertisement—

 

India vs Afghanistan T20I Series: 13 सितंबर से शुरू होगी तीन मैचों की सीरीज, जानें कब और कहां देखें लाइव

नई दिल्ली। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का आगाज रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। खास बात यह है कि भारतीय टीम अपने ही देश में पहली बार बतौर मेहमान टीम टी20 सीरीज खेलेगी, क्योंकि इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) कर रहा है।

सीरीज शुरू होने से पहले क्रिकेट फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले इन मुकाबलों को टीवी और मोबाइल पर कहां देखा जा सकेगा। अब सीरीज के लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी सामने आ गई है।

कब खेले जाएंगे भारत-अफगानिस्तान के मुकाबले?

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टी20 मैच 15 सितंबर और तीसरा मुकाबला 17 सितंबर को होगा।

सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे।

टीवी पर कहां देख सकते हैं मैच?

भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के मीडिया राइट्स Sony Sports Network के पास हैं। ऐसे में क्रिकेट फैंस टीवी पर सीरीज के तीनों मुकाबलों का लाइव प्रसारण Sony Sports Network के चैनलों पर देख सकेंगे।

वहीं, जो दर्शक मोबाइल, लैपटॉप या अन्य डिजिटल डिवाइस पर मुकाबले देखना चाहते हैं, उनके लिए Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

Sony Pictures Networks India के Chief Revenue Officer और Business Head (Sports & International) राजेश कौल ने मंगलवार, 8 सितंबर को सीरीज के प्रसारण की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज Sony Sports Network के क्रिकेट पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी और ‘Festival of Sports’ में एक और रोमांचक प्रतियोगिता जोड़ेगी।

पहली बार भारत में T20I खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी

इस सीरीज में भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर भी फैंस की नजरें रहेंगी। 15 वर्षीय वैभव पहली बार भारत में टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलते नजर आएंगे।

वैभव ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। इसके बाद वह जिम्बाब्वे दौरे पर भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे। वह अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं, लेकिन उनके सभी मैच भारत के बाहर हुए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है। टीम में वैभव सूर्यवंशी के अलावा अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और जसप्रीत बुमराह जैसे प्रमुख खिलाड़ी भी शामिल हैं।

दोनों टीमों में कई बड़े नाम

हालांकि भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों का सीरीज में खेलना उनकी फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर करेगा। इनमें जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा शामिल हैं।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान टीम की कप्तानी इब्राहिम जादरान करेंगे। टीम में राशिद खान, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई और रहमतुल्लाह गुरबाज जैसे अनुभवी और प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद हैं।

ऐसे में भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है। क्रिकेट फैंस 13 सितंबर को शाम 7 बजे से पहले मुकाबले का लाइव आनंद ले सकेंगे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp