नागदा में 14 नवंबर को सौभाग्य पंचमी पर अन्नकूट महोत्सव, भोज प्रसादी और महाआरती के आयोजन होंगे। वहीं 15 नवंबर को छठ पूजा पर अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा।
कूट एवं भोज प्रसादी आयोजित की जाएगी। वहीं रानी लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित श्री बाबा लकड़दास मंदिर में शाम 5 बजे महाआरती और 6:30 बजे से महाप्रसादी होगी।
छठ महापर्व पर कल संध्या अर्घ्य
कार्तिक शुक्ल षष्ठी पर सूर्य उपासना का महापर्व छठ भी श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। उत्तरांचलवासी समाज द्वारा नागदा के छठ घाट पर चार दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ पर्व शुरू हुआ। 14 नवंबर को खरना होगा। रविवार, 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य देंगे। सोमवार, 16 नवंबर को उदयमान सूर्य को उषा अर्घ्य अर्पित करने के बाद व्रत का पारण होगा।
आगे ये रहेंगे प्रमुख धार्मिक पर्व
पंडित निलेश मेहता के अनुसार 17 नवंबर को गोपाष्टमी, 18 नवंबर को आंवला नवमी, 21 नवंबर को देवप्रबोधिनी एकादशी एवं तुलसी विवाह, 23 नवंबर को वैकुंठ चतुर्दशी और 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जाएगी। युवा संस्कार परिवार द्वारा धार्मिक पर्वों की जानकारी के माध्यम से सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का प्रयास किया जा रहा है।


