फेस्टिव सीज़न में ग्राहकों की खुशियों की दिशा में: अमेज़न इंडिया की महविश खान की प्रेरणादायक यात्रा
फेस्टिव सीज़न की शुरुआत के साथ ही अमेज़न इंडिया अपने लाखों कर्मचारियों, एसोसिएट्स और पार्टनर्स की मेहनत का जश्न मना रहा है, जिनकी वजह से करोड़ों कस्टमर्स और सेलर्स तक तेज़, भरोसेमंद और बेहतर सेवाएँ पहुँच पाती हैं। इनमें एक नाम है महविश खान, जो अमेज़न इंडिया में मार्केटिंग एसोसिएट के रूप में काम कर रही हैं। उनका करियर और कहानी दिखाती है कि अमेज़न के कल्चर में क्रिएटिविटी, ऑनरशिप और कस्टमर-फर्स्ट एप्रोच कितनी गहराई से जुड़ी है।
महविश इंदौर की रहने वाली हैं और उन्होंने वहीं से इंग्लिश लिटरेचर में पोस्टग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दिनों से ही उन्हें कविता लिखने और मंच पर पेश करने का शौक रहा। उनकी रचनाएँ कई एंथोलॉजी में प्रकाशित हो चुकी हैं, जबकि दो किताबें – रिमोट समन्स और व्हाट्स योर स्टोरी? – भी उनकी लेखनी की ताकत को दर्शाती हैं। महविश मानती हैं कि माता-पिता और परिवार से मिली प्रेरणा और हौसला उन्हें उस राह पर चलने की ताकत देती है, जहां रचनात्मकता और पेशेवर विकास साथ-साथ बढ़ सकते हैं।
महविश की कॉर्पोरेट यात्रा साल 2021 में ग्लोरोड बाय अमेज़न से शुरू हुई, जहाँ उन्होंने कॉपीराइटिंग और मार्केटिंग कॉन्टेंट की जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वे अमेज़न की बाज़ार टीम में मार्केटिंग एसोसिएट बनीं, जहाँ उनका काम सोशल मार्केटिंग और कैंपेन मैनेजमेंट तक बढ़ गया। महविश कहती हैं, “अमेज़न का प्रयोग और विश्वास की संस्कृति मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। क्रिएटिव बैकग्राउंड से टेक्निकल काम में आना कभी मुश्किल नहीं लगा, क्योंकि टीम का सहयोग और लीडर्स का मार्गदर्शन हमेशा साथ रहा।”
अमेज़न ने महविश को पेशेवर और व्यक्तिगत विकास के अवसर भी दिए हैं – समाज में योगदान करने के ट्रेनिंग प्रोग्राम, ग्लोबल मंथ ऑफ वॉलंटियरिंग जैसी पहलें और बड़े ब्रांड कैम्पेन्स पर काम करने का रोमांच। हर अनुभव उनके सफर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव रहा।
अब महविश का काम अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल का अहम हिस्सा है, जिसे देश का सबसे बड़ा फेस्टिव शॉपिंग इवेंट माना जाता है। वे बताती हैं, “ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सिर्फ शॉपिंग इवेंट नहीं, बल्कि एक उत्सव है। हमारी टीम मिलकर इनोवेशन, किफायती विकल्प और सुविधाएँ देती है, ताकि हर ग्राहक को सर्वश्रेष्ठ मूल्य मिले।” महविश और उनकी टीम हर डील और कैंपेन की बारीकियों की योजना बनाती हैं ताकि ग्राहक को सबसे फायदेमंद अनुभव मिले।
महविश के अनुसार, इस फेस्टिव माहौल में काम की रफ्तार तेज़ है, लेकिन टीम का उत्साह, सहयोग और जश्न का भाव हमेशा जीवंत रहता है। वे कहती हैं, “अमेज़न में भावना बहुत सरल है: साथ मेहनत करें, साथ जश्न मनाएँ।”
23 सितंबर से चल रहे ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2025 (प्राइम मेंबर्स के लिए 24 घंटे पहले एक्सेस) में महविश ग्राहकों को किफायती और बेहतर अनुभव देने के मिशन में पूरी तरह जुटी हैं।
काम के अलावा, महविश अपनी रचनात्मक रूचियों पर भी काम कर रही हैं। उनकी तीसरी किताब मानव मस्तिष्क और सोच पर केंद्रित है। वे कला, शिल्प, पाक कला और हल्के-फुल्के शो देखकर भी खुद को तरोताजा रखती हैं। महविश कहती हैं, “अमेज़न में संतुलन ने मुझे अपनी क्षमताओं को निखारने, ताकतों को पहचानने और कमजोरियों पर काम करने का मौका दिया। इससे मेरा पेशेवर और व्यक्तिगत विकास दोनों हो रहा है।”
