—Advertisement—

नागदा में ग्रेसिम परिवार ने बिरला मंदिर में भगवान को लगाया छप्पन भोग, महाआरती के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह

Author Picture
Published On: 15 November 2026
29f407ca 1947 48b7 81c1 52f649bdca91

—Advertisement—

नागदा के बिरला मंदिर में ग्रेसिम परिवार द्वारा अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। भगवान को छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती की गई। समारोह में कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

ग्रेसिम परिवार ने बिरला मंदिर में भगवान को लगाया छप्पन भोग, महाआरती के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह

दैनिक स्वराज वाणी

नागदा। ग्रेसिम परिवार द्वारा शनिवार को शेषशायी विष्णु मंदिर (बिरला मंदिर) परिसर में अन्नकूट महोत्सव एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात मंदिर में विराजित भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया तथा विधिवत महाआरती संपन्न हुई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी कमल सेठी ने बताया कि दीपावली मिलन समारोह में शहर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं ग्रेसिम संस्थान के अधिकारियों ने सहभागिता की। सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा महाप्रसादी ग्रहण की।

आयोजन में कर्नाटक के पूर्व राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत, इकाई प्रमुख शांतनु कुलकर्णी, केमिकल डिवीजन यूनिट हेड मनीष गुर्ग, मानव संसाधन प्रमुख सुधीर कुमार सिंह, केमिकल डिवीजन मानव संसाधन प्रबंधन प्रमुख विनोद कुमार मिश्रा, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़, आलोट के पूर्व विधायक जितेंद्र गेहलोत, भाजपा नेता सुल्तानसिंह शेखावत, नगरपालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, समाजसेवी पंकज मारू, रवि कांठेड़, प्रदीप राठी, रामावतार शर्मा, संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चे के जोध सिंह राठौड़, जगमाल सिंह राठौड़, जागेश्वर शर्मा, जितेंद्र सिंह रघुवंशी एवं हृदय चंद सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

6ebd4cb5 cfe2 419a a62d 0c271eaaca60

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp